फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Argentina vs France Final: अर्जेंटीना ने 36 साल बाद जीता विश्व कप, पेनल्टी शूटआउट में फ्रांस को हराया

Mon, 19 Dec 2022 08:09 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा Published by: रोहित राज Updated Mon, 19 Dec 2022 08:09 AM IST
खास बातें

Argentina vs France FIFA World Cup 2022 Final Match Score News in Hindi: कतर में विश्व कप के फाइनल में अर्जेंटीना ने फ्रांस को पेनल्टी शूटआउट में 4-2 से हराया। वह 36 साल बाद विश्व कप जीतने में सफल रहा है। उसने 1978 और 1986 के बाद अब तीसरी बार खिताब को अपने नाम कर लिया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद एक्स्ट्रा टाइम में मैच पहुंच गया। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया, लेकिन किलियन एम्बाप्पे के मन में कुछ और ही था। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद पेनल्टी शूटआउट में अर्जेंटीना ने मैच को अपने नाम कर लिया।

विज्ञापन
Argentina vs France Final Live Score: FIFA World Cup 2022 Football Match Scores Results News in Hindi
लियोनल मेसी - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

11:55 PM, 18-Dec-2022

पीएम मोदी ने दी अर्जेंटीना को बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अर्जेंटीना को फीफा वर्ल्ड कप चैंपियन बनने पर बधाई दी।

11:30 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: अर्जेंटीना ने तीसरी बार चैंपियन

कतर का लुसैल स्टेडियम रविवार (18 दिसंबर) को फुटबॉल के एक एतिहासिल मैच का गवाह बना। पेनल्टी शूटआउट तक चले मैच में अर्जेंटीना ने फ्रांस को 4-2 से हराकर विश्व कप अपने नाम कर लिया। दुनिया के महानतम फुटबॉल खिलाड़ियों में एक लियोनल मेसी और युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने अपने नाम के अनुरूप प्रदर्शन किया। मेसी ने दो तो एम्बाप्पे ने तीन गोल दागे।

लियोनल मेसी ने मैच में पहला गोल 23वें मिनट में पेनल्टी पर किया। वह एक विश्व कप के सभी नॉकआउट मैचों में गोल करने वाले दुनिया के पहले फुटबॉलर बन गए। उनके बाद एंजेल डी मारिया 36वें मिनट में गोल कर अर्जेंटीना को 2-0 से आगे कर दिया। हाफटाइम तक अर्जेंटीना की टीम 2-0 से आगे थी। हाफटाइम के बाद दोनों टीमों ने लगातार हमले किए, लेकिन गोल नहीं निकल पा रहे थे। 80 मिनट तक तो ऐसा लगा कि अर्जेंटीना अब मैच को आसानी से जीत लेगा, लेकिन किलियन एम्बाप्पे ने दो मिनट में दो गोल कर मैच को पलट दिया। उन्होंने 80वें और 81वें मिनट में गोल कर दिया।

निर्धारित 90 मिनट तक स्कोर 2-2 की बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया। वहां दोनों टीमों को 15-15 मिनट के दो हाफ मिले। लियोनल मेसी ने 108वें मिनट में गोल कर मैच में अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। एक बार फिर लगा कि अर्जेंटीना जीत के करीब पहुंच गया है, लेकिन उसकी राह में किलियन एम्बाप्पे फिर से खड़े हो गए। उन्होंने 117वें मिनट में गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया। इसके बाद मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया। वहां अर्जेंटीना ने मुकाबले को 4-2 से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
11:16 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: पेनल्टी शूटआउट से होगा मैच का फैसला

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच मैच पेनल्टी शूटआउट में पहुंच गया है। निर्धारित समय में 2-2 से बराबरी पर रहने के बाद मैच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा। वहां लियोनल मेसी ने एक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 से आगे कर दिया। फिर किलियन एम्बाप्पे ने गोल कर मैच को 3-3 की बराबरी पर ला दिया।

विश्व कप इतिहास में तीसरी बार चैंपियन का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा। 1994 में ब्राजील और 2006 में इटली ने पेनल्टी शूटआउट में मैच जीता था। संयोग की बात है कि इटली ने फ्रांस को हराया था।
11:09 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: एम्बाप्पे ने किया तीसरा गोल

किलियन एम्बाप्पे ने 118वें मिनट में पेनल्टी पर गोल कर फ्रांस को मैच में वापस ला दिया है। अब स्कोर 3-3 की बराबरी पर पहुंच गया है। अगर एक्स्ट्रा टाइम में भी नतीजा नहीं निकलता है तो मुकाबला पेनल्टी शूटआउट में मैच पहुंच जाएगा।
11:00 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: मेसी ने किया अर्जेंटीना का तीसरा गोल

अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ में शानदार गोल किया। उन्होंने 108वें मिनट में गेंद को गोलपोस्ट में डाल दिया। इस गोल की बदौलत अर्जेंटीना की टीम मैच में 3-2 से आगे हो गई है।
10:54 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ समाप्त

एक्स्ट्रा टाइम का पहला हाफ समाप्त हो चुका है। अभी भी मैच 2-2 की बराबरी पर है। अगले 15 मिनट में गोल नहीं हुए तो विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:33 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: एक्स्ट्रा टाइम में पहुंचा मैच

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच एक्स्ट्रा टाइम में पहुंच गया है। निर्धारित 90 मिनट तक मुकाबला 2-2 की बराबरी पर रहा। एक्स्ट्रा टाइम में दोनों 15-15 मिनट के दो हाफ होंगे। अगर अगले 30 मिनट तक भी मैच बराबरी पर रहता है तो फिर विजेता का फैसला पेनल्टी शूटआउट में होगा।

मैच के पहले हाफ में लियोनल मेसी और एंजेल डी मारिया के गोल की बदौलत अर्जेंटीना ने 2-0 की बढ़त हासिल कर रखी थी। ऐसा लग रहा था कि मुकाबला अर्जेंटीना आसानी से जीत लेगा तभी 80वें और 81वें मिनट में किलियन एम्बाप्पे ने दो गोल दाग दिए। उनके गोलों की बदौलत फ्रांस मैच में वापस आ गया।
10:15 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: फ्रांस ने मैच की वापसी

फ्रांस ने मैच में वापसी करते हुए लगातार दो गोल दाग दिए हैं। फ्रांस के युवा स्टार किलियन एम्बाप्पे ने 80वें मिनट में पेनल्टी पर पहला गोल किया। उन्होंने अगले ही मिनट में दूसरा गोल कर मैच को बराबरी पर ला दिया।
10:05 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: राहुल गांधी देख रहे हैं मैच

भारत जोड़ो यात्रा के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी और उनके साथी फाइनल मैच का लुत्फ उठा रहे हैं।
 

 
10:03 PM, 18-Dec-2022

Argentina vs France Final Live Score: दिल्ली में फ्रांसीसी उच्चायोग में मैच देख रहे फैंस

दिल्ली में फ्रांसीसी उच्चायोग में फैंस मैच देख रहे हैं।
 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed