फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2025: सावन का पहला सोमवार आज, जानें जलाभिषेक विधि और उपाय

Mon, 14 Jul 2025 05:45 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मेघा कुमारी Updated Mon, 14 Jul 2025 05:45 PM IST
खास बातें

Sawan Somwar 2025 Live Updates in Hindi: हर साल की तरह इस बार भी सावन कई शुभ योग के साथ प्रारंभ हो गया है। इस दौरान शिव भक्तों को 4 सोमवार प्राप्त होंगे, जिनमें पहला सावन सोमवार आज यानी 14 जुलाई 2025 को है। इस दिन महादेव की उपासना करने से साधक को तनाव, रोग और कर्ज से मुक्ति मिलती हैं। साथ ही जीवन में सुख-शांति बनी रहती हैं। ऐसे में आइए इस दिन की पूजा विधि और महत्व को विस्तार से जानते हैं

विज्ञापन
Sawan Somwar 2025 Live Updates First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Muhurat Timings Mantra And Wishes in Hindi
Sawan Somwar 2025 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

05:10 PM, 14-Jul-2025
सावन व्रत का पारण कैसे करें
सावन सोमवार व्रत में उपवास रखने की परंपरा है, जिसमें दिनभर अन्न का सेवन नहीं किया जाता। इस व्रत में फलाहार की अनुमति होती है। शिव भक्त इस दिन बेलपत्र अवश्य चढ़ाते हैं और चाहें तो उसका सेवन भी कर सकते हैं। मान्यता के अनुसार व्रत का पारण शाम को गोधूलि वेला में करना शुभ माना जाता है। व्रत कथा सुनने के पश्चात मीठे भोजन का सेवन किया जाता है। अगले दिन प्रातःकाल पुनः भगवान शिव की पूजा करके यथाशक्ति दान देकर व्रत का विधिपूर्वक समापन करें।
05:00 PM, 14-Jul-2025
शिव जी का मूल मंत्र
ऊँ नम: शिवाय।।

भगवान शिव के प्रभावशाली मंत्र-
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।

ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।

ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
विज्ञापन
04:41 PM, 14-Jul-2025
गर्भावस्था में शिवलिंग की पूजा करें या नहीं ?
धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक महिलाएं गर्भावस्था के दौरान शिवलिंग की पूजा कर सकती हैं। परंतु पूजा के समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप शिवलिंग का स्पर्श न करें। शिवलिंग पर कुछ भी अर्पित करने से बचें। आप दूर से ही महादेव को प्रणाम करें। दोनों हाथों को जोड़कर पूरे भक्ति भाव से प्रभु के मंत्रों का स्मरण करें। महादेव का नाम लेते हुए जरूरतमंदों को सफेद चीजों का दान कर सकती हैं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। 
04:18 PM, 14-Jul-2025
कब है सावन के अगले सोमवार व्रत 
21 जुलाई – दूसरा सोमवार व्रत
28 जुलाई – तीसरा सोमवार व्रत
04 अगस्त – चौथा और अंतिम सोमवार
03:52 PM, 14-Jul-2025
सावन सोमवार व्रत में क्या खाना चाहिए
सावन सोमवार के व्रत में आप कुछ फलों का सेवन कर सकती हैं जैसे केला, सेब, अनार और पपीता। आप भोजन के लिए साबूदाना खिचड़ी या खीर खा सकते हैं। इस दौरान सिंघाड़े या कुट्टू के आटे से बनी पूड़ी का सेवन भी कर सकते हैं। लेकिन ध्यान रखें व्रत का खाना केवल व्रत के नमक से ही बनाएं। व्रत में आप मूंगफली या मखाने भूनकर खा सकते हैं।
03:27 PM, 14-Jul-2025
व्रत का समापन और पारण
  • सोमवार की शाम शिवजी की आरती करें और व्रत कथा का श्रवण करें।
  • पूजन के पश्चात फल, खीर या फलाहार भगवान को अर्पित कर प्रसाद रूप में ग्रहण करें।
  • व्रत का पारण अगले दिन सूर्योदय के बाद करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:10 PM, 14-Jul-2025
विवाह में आ रही बाधाओं को दूर करने का उपाय
अगर शादी में विलंब या कोई अड़चन आ रही है, तो सावन सोमवार को शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और उसमें थोड़ा केसर मिलाकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का जप करते हुए रुद्राभिषेक करें। यह उपाय विवाह से जुड़ी अड़चनों को दूर करता है और जल्दी शुभ समाचार मिलने की संभावना को मजबूत करता है।
02:57 PM, 14-Jul-2025
शिवलिंग पर इन चीजों को अर्पित करने पर क्या मिलता है लाभ
  • महादेव की पूजा के समय शिवलिंग पर शहद चढ़ाना कल्याणकारी होता है। इसके प्रभाव से सभी तरह के रोग दूर होते हैं।
  • शमी के फूल चढ़ाने से मनचाहा वर पाने की कामना पूरी होती हैं।
  • हिंदू धर्म में शिवलिंग पर जल चढ़ाने का विशेष महत्व होता है। इससे महादेव की कृपा और जीवन में सुख-समृद्धि वास करती हैं।
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिवलिंग पर कच्चे चावल चढ़ाना शुभ होता है। इसे अर्पित करने पर साधक को आर्थिक लाभ मिलता है।
  • आंकड़े के फूल चढ़ाने से सभी इच्छाएं महादेव पूरी करते हैं।
  • सावन में शिवलिंग पर दूध में चीनी मिलाकर उसे चढ़ना बेहद शुभ होता है। इससे तनाव में कमी आती है।
  • शिवलिंग पर गाय के दूध से बना शुद्ध देसी घी चढ़ाने से व्यक्ति को हर क्षेत्र में मनचाहे परिणाम मिलते हैं।
  • सावन में शिवलिंग पर गन्ने का रस चढ़ाने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती है।
  • धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक शिवलिंग पर गेहूं अर्पित करने पर संतान सुख मिलता है। 
  • गंगा जल चढ़ाने से धन प्राप्ति के योग बनते हैं।
  • जौ चढ़ाना शुभ होता है। इसके प्रभाव से अटके काम पूरे होते हैं।
  • शिवलिंग पर तिल चढ़ाने से कष्टों का निवारण होता है।
02:40 PM, 14-Jul-2025
Happy Sawan Somwar 2025 Wishes - फोटो : अमर उजाला
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है।
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन सोमवार की शुभकामनाएं
02:21 PM, 14-Jul-2025
कार्य में तरक्की और समाज में मान-सम्मान पाने का उपाय
अगर आप नौकरी, व्यवसाय या अपने पेशे में सफलता और सामाजिक पहचान की कामना रखते हैं, तो सावन सोमवार को पंचामृत (दूध, दही, शहद, शक्कर और गंगाजल) से शिवलिंग का अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान मन में अपने लक्ष्यों और प्रार्थनाओं को दोहराते रहें। यह प्रक्रिया न केवल आत्मविश्वास बढ़ाती है, बल्कि यश, मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में उन्नति भी दिलाती है।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed