Sawan 2024: सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें, देखें भगवान शिव के जलाभिषेक का वीडियो
{"_id":"669dad632f20928d75051427","slug":"sawan-somwar-2024-live-updates-first-sawan-somwar-puja-vidhi-shubh-muhurat-timings-mantra-news-in-hindi-2024-07-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sawan 2024: सावन में शिवलिंग पर चढ़ाएं ये पांच चीजें, देखें भगवान शिव के जलाभिषेक का वीडियो","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Mon, 22 Jul 2024 02:04 PM IST
विनोद शुक्ला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला
Published by: विनोद शुक्ला
Updated Mon, 22 Jul 2024 02:04 PM IST
खास बातें
Sawan 2024 Puja Vidhi in Hindi: आज से सावन का महीना शुरू हो रहा है। इस वर्ष सावन का महीना 29 दिनों का होगा। पवित्र महीना सावन 22 जुलाई से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगा। इस बार सावन का महीना बहुत ही शुभ और दुर्लभ योग में शुरू हुआ है। सावन महीने की शुरुआत सोमवार से और इसका समापन भी सोमवार के दिन होगा। सावन में भगवान शिव की आराधना और पूजा करने पर विशेष लाभ मिलता है।
विज्ञापन
सावन माह आज से प्रारंभ
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
02:02 PM, 22-Jul-2024
Sawan 2024: शिवलिंग पर चढ़ाएं यह 5 चीजें, भोलेबाबा होंगे प्रसन्न
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सावन के महीने में भगवान शिव जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं, इसलिए भोलेनाथ से जीवन में सुख-समृद्धि और संपन्नता का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए शिवलिंग पर कई चीजों को चढ़ाया जाता है। जानते है शिव लिंग पर किन-किन चीजों का अर्पित किया जा सकता है।1- शिवलिंग पर अक्षत चढ़ाएं- इस व्यक्ति की आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलता है।
2- शिवजी को चढ़ाएं काला तिल- शास्त्रों में शिवलिंग पर काला तिल चढ़ाने की परंपरा होती है। काला तिल चढ़ाने से पितृदोष शांत होता है और पितरों का आशीर्वाद हासिल होता है।
3- शमी का पत्ता करें अर्पित- सावन में शिवलिंग पर शमी के पौधे का पत्ता चढ़ाने पर शिवजी के साथ शनि महाराज भी प्रसन्न होते हैं।
4- शिवजी को चढ़ाएं बेलपत्र- भगवान शिव को बेलपत्र बहुत ही प्रिय होता है। बेलपत्र चढ़ाने से भगवान भोलेनाथ जल्द प्रसन्न होते हैं।
5- शिवलिंग पर गेहूं- शिवलिंग पर गेंहू चढ़ाना बहुत ही शुभ माना जाता है।
01:12 PM, 22-Jul-2024
मकर और कुंभ राशि के लोग ऐसे करें शिवजी को प्रसन्न
मकर और कुंभ राशि के स्वामी ग्रह शनिदेव होते हैं। सावन में भगवान शिव और शनिदेव दोनों को ही प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर नीले रंग का फूल और काला तिल अर्पित करें।
विज्ञापन
12:42 PM, 22-Jul-2024
धनु और मीन राशि के जातक शिवलिंग पर ये चढ़ाएं
इन दोनों ही राशियों के स्वामी ग्रह गुरु होते हैं। ऐसे में सावन के महीने में शिवजी की आराधना करने के लिए शिवलिंग पर पीले रंग के फूल, पीली मिठाई और पीले वस्त्र अर्पित करें।12:27 PM, 22-Jul-2024
कर्क और सिंह राशि के लोग शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें
कर्क राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा और सिंह राशि के स्वामी ग्रह सूर्य देव होते हैं। ऐसे में कर्क राशि के लोग भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए दूध और दही अर्पित करें। वही सिंह राशि के लोग शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और सूर्यदेव को अर्घ्य दें।12:05 PM, 22-Jul-2024
मिथुन और कन्या राशि के लोग शिवजी को ऐसे करें प्रसन्न
इन दोनों ही राशियों के स्वामी बुधदेव होते हैं। ऐसे में सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा में कनेर, बिल्ब पत्र, दूर्वा और चंदन से अभिषेक करें। साथ ही हरे चारे और मूंग दाल का दान करें।11:41 AM, 22-Jul-2024
वृषभ और तुला राशि वाले ऐसे करें शिवजी की पूजा
इन दोनों ही राशि के स्वामी ग्रह शुक्रदेव होते हैं। ऐसे में कुंडली में मौजूद दोषों को दूर करने के लिए शिवलिंग का दूध और जल से अभिषेक करें। साथ ही नंदी बैल के दर्शन और पूजन भी करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
11:20 AM, 22-Jul-2024
सावन माह में राशि के अनुसार शिवलिंग की करें पूजा
मेष और वृश्चिक राशिवैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष और वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगल होते हैं। इन दोनों ही राशि के लोग शिवलिंग का अभिषेक दही से करें। इसके अलावा आप शिवलिंग पर लाल गुलाल और मसूर की दाल अर्पित करें।
10:56 AM, 22-Jul-2024
Sawan Month 2024: सावन में हरा रंग क्यों पहनते हैं ?
हिंदू धर्म में सावन के महीने को बहुत ही पवित्र और शुभ माना गया है। सावन के महीने में भोलेनाथ की विशेष रूप से पूजा-अर्चना की जाती है। इस पूरे माह शिव मंदिरों में शिवभक्तों की भारी भीड़ एकत्रित होती है। सावन का महीने में हरे रंग का विशेष महत्व होता है। जिसके कारण हरे रंग के वस्त्र पहनने की परंपरा होती है। सावन के महीने में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से सुहागिनों को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है। क्या आपको मालूम है कि सावन के महीने में हरे रंग का क्या महत्व होता है। आइए जानते हैं।
- सावन का महीना भगवान शिव को समर्पित है और हरा रंग भगवान शिव का प्रिय रंग है। हरा रंग प्रकृति का प्रतीक है और प्रकृति, देवी पार्वती का ही स्वरूप है।
- सावन के महीने में हरा रंग पहनने से भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा प्राप्त होती है।
- सावन का महीना वर्षा ऋतु का महीना होता है, जिसमें चारों ओर हरियाली छा जाती है।
- हरा रंग पहनकर हम प्रकृति का सम्मान करते हैं और उसके प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त करते हैं।
- ज्योतिष में हरे रंग को बुध ग्रह से संबंधित माना जाता है।
10:31 AM, 22-Jul-2024
Sawan 2024: सावन में जरूर करें इन मंत्रों का जाप
महादेव की पूजा-आराधना करते समय आप इन मंत्रों का कर सकते हैं जप...ॐ नमः शिवाय।
नमो नीलकण्ठाय।
ॐ पार्वतीपतये नमः।
ओम साधो जातये नम:।। ओम वाम देवाय नम:।।
ओम अघोराय नम:।। ओम तत्पुरूषाय नम:।।
ओम ईशानाय नम:।। ॐ ह्रीं ह्रौं नमः शिवाय।।
महामृत्युंजय मंत्र
ऊँ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
ऊर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात् ।।
09:58 AM, 22-Jul-2024
Sawan Katha: सावन में क्यों होती है भगवान शिव की विशेष पूजा
22 जुलाई से पवित्र सावन का महीना शुरू हो चुका है। सभी शिवभक्तों को इस माह के इंतजार होता है। सावन के महीने में शिव मंदिरों में भारी शिवभक्तों की भीड़ जुटती है। सावन माह में रोजाना और विशेषकर सावन सोमवार और मासिक शिवरात्रि पर भक्त अपने आराध्य देव, देव के देव महादेव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और साधना विधि विधान के साथ करते हैं। शास्त्रों के अनुसार ''रुतम -दुःखम द्रावयति-नाशयतीति रुद्रः' यानि भगवान शिव सभी दुखों को नष्ट कर देते हैं। श्रावण में शिव की अर्चना करेंगे तो धरती पर भी सभी दुखों का शमन होगा। ऐसा माना जाता है कि इस माह में की गयी शिव पूजा तत्काल शुभ फलदायी होती है। इसके पीछे स्वयं शिव का ही वरदान ही है। सावन का महीना भगवान शिव को अत्यंत प्रिय है। इस मास से तीन पौराणिक कथाएं हैं।पहली कथा-पार्वतीजी की तपस्या से शिवजी हुए थे प्रसन्न
दूसरी कथा- श्रावण मास में हुआ था समुद्र मंथन
तीसरी कथा- श्रीराम ने किया महादेव का अभिषेक