फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2023 Live: सावन का पहला सोमवार आज, जानिए शिवलिंग पर जल और भस्म चढ़ाने के फायदे

Mon, 10 Jul 2023 02:55 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2023 02:55 PM IST
खास बातें

Sawan Somwar 2023 Live Updates in Hindi: आज सावन महीने का पहला सोमवार है। सावन का महीना और इसमें पड़ने वाले हर एक सोमवार का विशेष महत्व होता है। सावन के महीने में सोमवार का व्रत रखना और शिवजी की विशेष पूजा और अभिषेक करना बहुत ही लाभदायक माना जाता है। इस बार सावन के महीने में कुल 8 सोमवार व्रत रखे जाएंगे। सावन का यह महीना 31 अगस्त तक रहेगा। 
 

विज्ञापन
Sawan Somwar 2023 Live Updates First Sawan Somwar Puja Vidhi Shubh Muhurat Timings Mantra News in Hindi
sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:56 PM, 10-Jul-2023

श्रावण सोमवार पर पूजा के दौरान जरूर करें इस मंत्र का जाप

सावन का महीना भगवान शिव की उपासना और साधना के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। इसके साथ सावन के महीने में पड़ने वाले सोमवार के दिन पूजा के दौरान ऊं नम: शिवाय मंत्र का जाप अवश्य करें। 
 
12:18 PM, 10-Jul-2023

क्यों रखा जाता है सावन सोमवार व्रत

आज सावन का पहला सोमवार है। हिंदू धर्म में सावन सोमवार का व्रत रखने का विशेष महत्व होता है। ऐसी मान्यता है कि वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने के लिए सावन सोमवार का व्रत रखा जाता है। इसके अलावा जिन जातकों की कुंडली में विवाह योग नहीं आता है या फिर विवाह होने में तरह की तरह की परेशानियां आती हैं उनके लिए सावन सोमवार का व्रत अवश्य रखना चाहिए। इसके अलावा लंबी आयु और बेहतर स्वास्थ्य के लिे सावन सोमवार का व्रत रखना बहुत ही फलदायी होता है। 
 
विज्ञापन
12:03 PM, 10-Jul-2023

सावन सोमवार 2023 की तिथियां

आज सावन का पहला सोमवार है और इस बार अधिकमास के कारण कुल 8 सावन सोमवार का व्रत रखा जाएगा। आइए जानते हैं कब-कब रहेगा सावन सोमवार। 

सावन का पहला सोमवार- 10 जुलाई
सावन का दूसरा सोमवार- 17 जुलाई
सावन का तीसरा सोमवार-24 जुलाई
सावन का चौथा सोमवार- 31 जुलाई
सावन का पांचवा सोमवार- 7 अगस्त
सावन का छठा सोमवार- 14 अगस्त
सावन का सातवां सोमवार- 21 अगस्त
सावन का आठवां सोमवार- 28 अगस्त
11:09 AM, 10-Jul-2023

सावन में शिव उपासना के लाभ

आज सावन का पहला सोमवार है। शिवपुराण के अनुसार सावन के महीने में सोमवार व्रत रखे और पूजा-उपासना करने पर सभी तरह की परेशानियां जल्द ही दूर होने लगती है और परिवार में सुख-शांति और वैभव की प्राप्ति होती है।  सावन में महाकाल की पूजा से व्यक्ति को दुर्घटना और अकाल मृत्यु नहीं होती है। 
10:53 AM, 10-Jul-2023

अधिकमास के कारण दो महीना चलेगा सावन

इस बार सावन का महीना 58 दिनों तक चलेगा। सावन के महीने की शुरुआत 4 जुलाई से हो गई जोकि 31 अगस्त तक रहेगा। सावन के महीने में अधिकमास पड़ने के कारण इस बार सावन का महीना दो माह तक चलेगा। सावन के महीने में भगवान शिव की पूजा उपासना करना बहुत ही फलदायी रहता है। 
10:25 AM, 10-Jul-2023

सावन के महीने जरूर करें ये उपाय

सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की उपासना का होता है। शास्त्रों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई तरह के उपाय किए जाते हैं। सावन महीने में हर रोज 11 व 21 बिल्वपत्रों पर चंदन से ॐ नम: शिवाय लिखकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए। इससे सभी तरह की मनोकामनाएं जल्द पूरी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:05 AM, 10-Jul-2023

सावन महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार

13 जुलाई को कामिका एकादशी, 15 जुलाई को मासिक शिवरात्रि, 17 जुलाई को श्रावण माह की अमावस्या, 19 अगस्त को हरियाली तीज, 21 अगस्त नाग पंचमी, 30 अगस्त को रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाएगा।
 
09:47 AM, 10-Jul-2023

शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये चीजें

sawan 2023 - फोटो : अमर उजाला
शिवपुराण के अनुसार कभी भी भगवान शिव को ये चीजें नहीं चढ़ाना चाहिए।
- केतकी का फूल
- तुलसी दल
- हल्दी
- शंख से जल
- कुमकुम
- टूटे हुए चावल
09:42 AM, 10-Jul-2023

सावन सोमवार पर शिव मंत्र का जाप करना लाभकारी

- ऊं नम: शिवाय:
- ऊं शंकराय नम:
- ऊं महेश्वराय  नम:
- ऊं  रुद्राय नम:

महामृत्युंजय मंत्र
 “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”
09:34 AM, 10-Jul-2023

सावन सोमवार 2023 का पूजा शुभ मुहूर्त

आज सावन के पहले सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ योग बना हुआ है। आज रेवती नक्षत्र और सुकर्मा योग में शिव आराधना की जाएगी। वहीं आज के अभिजीत मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11 बजकर 59 मिनट से दोपहर 12 बजकर 54 मिनट तक है। वहीं अगर आप सावन के पहले सोमवार में प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने चाह रहे हैं तो शाम के पूजा का शुभ मुहूर्त 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। 
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed