फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sawan Somwar 2022 Live Updates: आज सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और कल सावन शिवरात्रि का पर्व

Mon, 25 Jul 2022 05:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Mon, 25 Jul 2022 05:36 PM IST
खास बातें

आज सावन का दूसरा सोमवार है। सावन के दूसरे सोमवार पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन हुआ है। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी है। सावन सोमवार के दिन प्रदोष व्रत होने से भगवान शिव की पूजा,उपासना और अभिषेक का महत्व काफी बढ़ गया है। सावन सोमवार के दिन शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते हैं।

विज्ञापन
Sawan Somwar 2022 Live Updates Second Somvar Vrat Start From Today Sawan Somwar Vrat Benefit Rules Puja Samagr
sawan 2022: सावन के महीने में भगवान शिव को गंगाजल, बेलपत्र,भांग, धतूरा आदि चीजों को चढ़ाया जाता है। - फोटो : istock

लाइव अपडेट

10:40 AM, 25-Jul-2022

सावन के दूसरे सोमवार पर करें ये उपाय

सावन का महीना जीवन में सुख,समृद्धि और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना गया है।  ज्योतिष के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मिठास और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शिव जी और मां पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का क्लेश कम होगा। 

09:54 AM, 25-Jul-2022

सावन माह में रुद्राभिषेक का महत्व 

Sawan 2022 - फोटो : iStock
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है।  सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता है। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं।

विज्ञापन
09:18 AM, 25-Jul-2022

सावन सोमवार उपाय

सावन महीने के दूसरे सोमवार के दिन विधि विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-उपासना करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है और साथ में सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस दिन भगवान शिव का रुद्राभिषेक और शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है। सावन सोमवार के दिन कुछ उपाय बहुत ही उपयोगी होते हैं।

1-जीवन में सुखी और धन वृद्धि  के लिए सावन सोमवार के पंचामृत से शिवलिंग का अभिषेक करें।
2-नौकरी और कारोबार में लाभ के लिए सोमवार के दिन भोलेनाथ को केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं।
3-आरोग्यता के लिए सावन सोमवार के दिन महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए।
4-जीवन में सुख-समृद्धि और वैभव की प्राप्ति के लिए भोलेनाथ को भांग, धतूरा और बेलपत्र अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। 
08:46 AM, 25-Jul-2022

आज सावन सोमवार पर भूलकर भी शिवलिंग पर न चढ़ाएं ये 6 चीजें

Sawan 2022 - फोटो : iStock
सावन के महीने में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं का पूरी करते हैं। भगवान भोलभंडारी को मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्र के अनुसार सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन,अक्षत,शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं, वहीं कुछ चीजें शिवजी की पूजा में वर्जित बताई गई हैं जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।

1-केतकी के पुष्प
2-तुलसी दल
3-शिवलिंग पर  ना चढ़ाएं हल्दी
4-शंखजल
5-कुमकुम या सिंदूर
6-टूटे हुए चावल

 
08:32 AM, 25-Jul-2022

कल मनाई जाएगी सावन शिवरात्रि

आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन बहुत ही अच्छा शुभ योग बना है। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी है और कल यानी 26 जुलाई को सावन मासिक शिवरात्रि का त्योहार भी है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है और खासतौर पर सावन महीने की शिवरात्रि का तो और भी। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं। 
08:27 AM, 25-Jul-2022

आज ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र करें जाप, जानिए इसके फायदे

सावन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Mahamrityunjaya Mantra: सावन का महीना भगवान शिव की आराधना करने के लिए सबसे शुभ और कल्याणकारी महीना माना गया है। इस पूरे माह में शिव की उपासना और मंत्रोचार करने से जीवन के सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन के महीने में ओम नम:शिवाय और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने के बहुत से फायदे होते हैं।

महामृत्युंजय मंत्र
 “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥”

महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव की स्तुति, साधना, जप ,तप और उन्हें प्रसन्न करने के अलावा गंभीर बीमारियों से निजात पाने, अकाल मृत्यु के डर से मुक्ति पाने में बहुत ही कारगर मंत्र माना जाता है। बीमारी, दुर्घटना, मांगलिक दोष, कालसर्प दोष, भूत-प्रेत दोष, अनिष्ट ग्रहों के प्रभावों से दूर करने और आयु बढ़ाने के लिए महामृत्युंजय मंत्र जप करने का विधान है। हिंदू धर्म में वर्णित सभी मंत्रों में इस मंत्र का विशेष स्थान होता है। ऐसी मान्यता है इस मंत्र के जाप करने से व्यक्ति मृत्यु के करीब पहुंचकर भी मृत्यु पर विजय प्राप्त कर सकता है। महामृत्युंजय मंत्र में खासतौर पर भगवान शिव की स्तुति की जाती है। महामृत्युंजय मंत्र भगवान शिव को प्रसन्न करने वाला विशेष मंत्र है। ये मंत्र ऋग्वेद और यजुर्वेद में भगवान शिव की स्तुति में लिखा है। शास्त्रों के अनुसार इस दिव्य मंत्र को सबसे पहले ऋषि मार्कंडेय ने जाप किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
08:10 AM, 25-Jul-2022

सावन सोमवार पूजा विधि

सावन सोमवार के दिन जल्दी उठे और स्नान करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र पहनकर पूजा का संकल्प लें। इसके बाद घर के पास स्थित शिवमंदिर जाकर भगवान गणेश की आराधना करें और शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान शिवलिंग पर बिल्व पत्र, मदार, धतूरा और फल अर्पित करें।  इसके बाद मंत्र और आरती का पाठ करें।  
07:53 AM, 25-Jul-2022

सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

सावन की शुभकामनाएं - फोटो : amar ujala
Happy Sawan 2nd Somvar 2022 Wishes, images, quotes, status, messages, photos, Pics, Hardik Shubhkamnaye images, in Hindi: सावन के महीने में सावन सोमवार के दिन शिवमंदिरों में काफी संख्या में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हैं। सावन सोमवार के दिन शिवभक्त व्रत रखते हुए दिनभर शिव भक्ति में डूबे रहते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष होता है। ऐसे में आज सावन सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों एक साथ पड़ने से आज का दिन बहुत ही शुभ हो गया है।आप आज सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर अपने परिचितों,दोस्तों और रिश्तेदारों को सावन महीने की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।

शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन 2022 के सोमवार की बधाई

शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।

शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया,
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।

हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा, क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है।
सावन की शुभकामनाएं।

शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।

विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन की शुभकामनाएं।

 
07:17 AM, 25-Jul-2022

सावन सोम प्रदोष व्रत पूजा विधि

sawan - फोटो : amar ujala
- सावन सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा करें फिर इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी जी की पूजा अर्चना करें।
- इसके बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और पूजा विधि विधान के साथ आरंभ करते हुए सभी तरह की पूजा सामग्री को अर्पित करें। 
- इसके बाद भगवान शिव को धूप-दीप जलाकर भगवान शिव के मंत्र, कथा और शिव चालीसा का पाठ करें।
- पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
07:08 AM, 25-Jul-2022

शिव आरती का पाठ

सावन सोमवार पूजा में आज भगवान शिव का अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने के बाद अंत में शिव आरती जरूर करना चाहिए। 

शिव आरती
जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा ।
ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

एकानन चतुरानन पंचानन राजे ।
हंसासन गरूड़ासन वृषवाहन साजे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे ।
त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

अक्षमाला वनमाला मुण्डमाला धारी ।
त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

ॐ जय शिव ओंकारा
सुखकारी दुखहारी जगपालन कारी ॥
कर के मध्य कमंडलु चक्र त्रिशूलधारी ।

ॐ जय शिव ओंकारा
सनकादिक गरुणादिक भूतादिक संगे ॥
श्वेतांबर पीतांबर बाघंबर अंगे ।

ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका ।
प्रणवाक्षर में शोभित ये तीनों एका ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

लक्ष्मी व सावित्री पार्वती संगा ।
पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा ॥
ॐ जय शिव ओंकारा

त्रिगुणस्वामी जी की आरती जो कोइ नर गावे ।
कहत शिवानंद स्वामी सुख संपति पावे ॥
ॐ जय शिव ओंकारा। 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed