फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Surya Tilak : रामलला का सूर्य तिलक, अनोखी छटा देख मंत्रमुग्ध और भाव विभोर हुए रामभक्त

Wed, 17 Apr 2024 03:36 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला
धर्म डेस्क, अमर उजाला Published by: विनोद शुक्ला Updated Wed, 17 Apr 2024 03:36 PM IST
खास बातें

Ram Navami Ayodhya Ram Lalla Surya Tilak Live Update: अयोध्या के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक सूर्यदेव ने किया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। अयोध्या में राम मंदिर बनने और प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी है। 

विज्ञापन
ram navami 2024 ram lalla surya abhishek live surya tilak ram mandir timing update
Ram Navami in Ayodhya - फोटो : दूरदर्शन

लाइव अपडेट

01:42 PM, 17-Apr-2024
राम नवमी और सूर्य तिलक पर कैसा है अयोध्या का नजारा....

01:31 PM, 17-Apr-2024

PM मोदी ने देखी रामलला के सूर्य तिलक की तस्वीरें

प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा के बीच में रामलला के सूर्य तिलक को देखा।
 
विज्ञापन
12:58 PM, 17-Apr-2024

अमर उजाला पर देखिए रामलला के 'सूर्य तिलक' की संपूर्ण पूजा विधि

रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर अमर उजाला पर देखिए मंगला आरती, श्रृंगार पूजा विधि और मस्तक पर 'सूर्य तिलक' समेत संपूर्ण पूजा विधि...




 
12:44 PM, 17-Apr-2024

रामलला के मस्तक पर 5 मिनट तक ऐसे हुआ सूर्य तिलक

आज रामनवमी पर अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान रामलला का पहला सूर्य तिलक हुआ। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई तकनीक से रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक हुआ। जैसे ही रामलला के मस्तक पर सूर्य की पहली किरण पहुंची मंदिर का वातावरण भक्ति भाव में डूब गया। विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।
 
 
12:29 PM, 17-Apr-2024

रामलला का सूर्याभिषेक खत्म, भजन-कीर्तन जारी

राम नवमी पर आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। रामलला के मस्तक जब सूर्य की किरणें पड़ी तो पूरा दृश्य अलौकिक और दिव्य दिखा। करीब 5 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य का टिका बना रहा।


 
12:12 PM, 17-Apr-2024

भगवान राम का सूर्याभिषेक...अयोध्या में दिखा दिव्य और अलौकिक नजारा

राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन... भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
11:50 AM, 17-Apr-2024

रामलला का सूर्य तिलक जारी

Live यहां पर कर सकते हैं दर्शन

11:43 AM, 17-Apr-2024

Surya Tilak Live: जानिए रामलला का कैसे होगा सूर्य तिलक

पहला चरण- सबसे पहले मंदिर के पहले हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की रोशनी गिरेगी फिर यहां से रोशनी परावर्तित होकर पीतल के पाइप में रोशनी प्रवेश करेंगी।

दूसरा चरण- फिर दूसरे चरण में पीतल की पाइप में लगे दूसरे दर्पण से सीधे रोशनी टकराकर 90 डिग्री में बदल जाएगी। 

तीसरा चरण- फिर लंबवत पीतल के पाइप में सूर्य किरणें तीन अलग-अलग लेंस से आगे बढे़ंगी।

चौथा चरण- सूर्य तिलक के चौथे चरण में किरणें तीन लेंस से गुजरने के बाद गर्भगृह के सीध में लगे दर्पण से टकराएंगी। 

पांचवां चरण- यहां से किरणें एक बार फिर 90 डिग्री के कोण में मुड़कर सीधी यानी क्षैतिज रेखा में आ जाएंगी।

आखिरी चरण- आखिरी चरण में किरणें सीधे रामलाल के मस्तक पर टकराकर सूर्य तिलक करेंगी।
 
11:27 AM, 17-Apr-2024

अब कुछ देर बाद शुरू होगा सू्र्य तिलक

ayodhya - फोटो : amar ujala
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।

निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
11:22 AM, 17-Apr-2024
 श्रृंगार का बाद देखें तस्वीरें, मन मोह लेंगे रामलला
 
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed