Magh Purnima 2025 Live: माघ पूर्णिमा स्नान जारी, यहां पढ़ें स्नान-दान मुहूर्त और पूजा विधि
{"_id":"67ac0c53e08617a51209fa93","slug":"maghi-purnima-2025-live-know-date-time-snan-daan-muhurat-mahatv-pujan-vidhi-aarti-chalisa-in-hindi-2025-02-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Magh Purnima 2025 Live: माघ पूर्णिमा स्नान जारी, यहां पढ़ें स्नान-दान मुहूर्त और पूजा विधि","category":{"title":"Festivals","title_hn":"त्योहार","slug":"festivals"}}
Wed, 12 Feb 2025 12:11 PM IST
श्वेता सिंह
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Wed, 12 Feb 2025 12:11 PM IST
खास बातें
Magh Purnima 2025 Importance Puja Vidhi in Hindi:आज यानी 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा है। इस दिन गंगा स्नान करने से सभी पापों का नाश होने की मान्यता है। यह दिन माघ स्नान का अंतिम दिन है। इस दिन सभी तीर्थों के स्वामी भगवान विष्णु को श्रद्धा पूर्वक 'ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः, ॐ विष्णवे नमः' कहते हुए प्रणाम किया जाएगा, और सभी भक्त अपने-अपने लोकों की ओर प्रस्थान करेंगे। यहां कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं को भी इसी महामंत्र का जाप करते हुए अपने स्थायी निवास की ओर लौटना चाहिए।
विज्ञापन
Magh Purnima Live
- फोटो : amar ujala
लाइव अपडेट
11:56 AM, 12-Feb-2025
माघी पूर्णिमा पर सूर्य के कुंभ राशि में गोचर से राशियों पर प्रभाव
आज माघ पूर्णिमा का दिन गोचर और आध्यात्मिक दृष्टि से खास है क्योंकि जहां एक ओर माघी पूर्णिमा जैसी शुभ तिथि है वहीं सूर्य कुंभ राशि में गोचर करेंगे। ऐसे में सूर्य की शनि और बुध के साथ युति सभी राशि के लोगों के जीवन में नए परिवर्तन लाएगी।
- मेष राशि के लोग जोश में कमी न आने दे, कार्यों के संतोषजनक परिणाम प्राप्त करने के लिए मन लगाकर काम करें. विदेशी कंपनी में कार्यरत लोग कार्यों में गलती की कोई भी गुंजाइश न रखें।
- वृषभ राशि के जातक कार्यस्थल पर अपने से बड़े व्यक्ति के साथ सम्मान पूर्वक पेश आएं। व्यापारी वर्क नेटवर्क विस्तार पर ध्यान दें, कारोबार वृद्धि के लिए संपर्कों को एक्टिव करना जरूरी है।
- सिंह राशि के लिए आज कार्यस्थल का माहौल सकारात्मक रहेगा और काम करने में मन भी लगेगा।
11:42 AM, 12-Feb-2025
पितरों की कृपा पाने के लिए अन्य उपाय
माघ पूर्णिमा के दिन पितृ सूक्त का पाठ करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
यदि कोई पितृ दोष से पीड़ित है, तो इस दिन त्रिपिंडी श्राद्ध करने से लाभ मिलता है।
माघ पूर्णिमा के दिन पितृ सूक्त का पाठ करने से पूर्वज प्रसन्न होते हैं।
यदि कोई पितृ दोष से पीड़ित है, तो इस दिन त्रिपिंडी श्राद्ध करने से लाभ मिलता है।
विज्ञापन
11:30 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान
- तुला राशि के जातकों को खाद्य तेल, घी, इत्र, सफेद वस्त्र, चीनी, दही और शक्कर दान करनी चाहिए।
- वृश्चिक राशि के लिए गुड़, लाल वस्त्र, तांबा, मसूर की दाल, अनार, तिल और नारियल का दान श्रेष्ठ माना जाता है।
- धनु राशि के लोगों को पीला वस्त्र, हल्दी, चने की दाल, केले, पीले फूल, घी और धार्मिक ग्रंथ दान करने चाहिए।
- मकर राशि के जातकों को तिल, कंबल, काले वस्त्र, सरसों का तेल, लोहे की वस्तुएं, उड़द दाल और जूते-चप्पल दान करने चाहिए।
- कुंभ राशिके लोगों को नीला वस्त्र, छाता, चमड़े के जूते, काले तिल, स्टील के बर्तन और सरसों का तेल दान करना चाहिए।
- मीन राशि के लिए पीला वस्त्र, चने की दाल, हल्दी, गुड़, पीले फूल और केसर का दान शुभ होता है।
11:15 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा पर दें शुभकामनाएं
माघ पूर्णिमा
- फोटो : अमर उजाला
संग गोपिया राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
माघ पूर्णिमा पर करें पवित्र स्नान
माता लक्ष्मी का मिले वरदान
खुशियों से भर जाए घर आंगन
पूरे साल मिले धन और धान्य
माघी पूर्णिमा की शुभकामना!
माघ पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
आप सभी को माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार.
माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
10:50 AM, 12-Feb-2025
स्नान के बाद भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए जपें राशि के अनुसार मंत्र
- मेष राशि- ॐ नमः शिवाय
- वृषभ राशि- ॐ विश्वनाथ नमः
- मिथुन राशि- ॐ विषधारी नमः
- कर्क राशि - ॐ चंद्रमोली नमः
- सिंह राशि - ॐ रुद्रनाथ नमः
- कन्या राशि- ॐ त्रिपुरारी नमः
- तुला राशि- ॐ दीनानाथ नमः
- वृश्चिक राशि- ॐ महेश्वर नमः
- धनु राशि- ॐ देवदेवेश्वर नमः
- मकर राशि- ॐ शिवदानी नमः
- कुंभ राशि- ॐ पातालेश्वर नमः
- मीन राशि- ॐ महादेव नमः
10:30 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा पर करें अन्न और वस्त्र का दान
स्नान और तर्पण के बाद पितरों की प्रसन्नता के लिए अन्न और वस्त्र का दान करना शुभ माना जाता है। विशेष रूप से सफेद वस्त्रों का दान करने से पितरों की कृपा प्राप्त होती है और पितृ दोष से मुक्ति मिलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:20 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा पर करें राशि अनुसार दान: Magh Purnima Daan Acording to Zodiac Sign
- मेष राशि के जातकों को गुड़, तांबे के बर्तन, मसूर की दाल, लाल वस्त्र, श्रीफल और चोला दान करना चाहिए।
- वृषभ राशि के लोगों को चावल, घी, सफेद वस्त्र, चीनी, सफेद फूल, गाय को हरा चारा और दूध से बनी मिठाई दान करनी चाहिए।
- मिथुन राशि के लिए हरी मूंग, किताबें, हरे वस्त्र, तुलसी का पौधा, फल और कांस्य का बर्तन दान करना शुभ होता है।
- कर्क राशि वालों को चावल, दूध, चांदी, मोती, सफेद वस्त्र, मिश्री और जल से भरा कलश दान करना चाहिए।
- सिंह राशि के जातकों को गुड़, गेहूं, तांबे के बर्तन, पीले वस्त्र, लाल फूल, धार्मिक पुस्तकें और मसूर की दाल दान करनी चाहिए।
- कन्या राशि के लिए हरी मूंग, हरी सब्जियां, विद्या सामग्री, स्टील के बर्तन, अनाज और धनिया दान करना शुभ होता है।
10:07 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा स्नान के बाद तर्पण विधि
यदि आप किसी नदी में माघ पूर्णिमा का स्नान कर रहे हैं, तो स्नान के अंतिम चरण में कमर तक पानी में खड़े होकर अपनी अंजलि में पवित्र जल लें और अपने पितरों का ध्यान करें। इसके बाद अंगूठे और तर्जनी अंगुली के बीच से जल अर्पित करें। यह विधि पितरों को जल अर्पित करने की पारंपरिक पद्धति मानी जाती है। जो लोग घर पर स्नान कर रहे हैं, वे स्नान के बाद कुश, जल और काले तिल के माध्यम से तर्पण करें। कुश के अग्रभाग से काले तिल मिश्रित जल पितरों को अर्पित करने से उनकी तृप्ति होती है और वे आशीर्वाद प्रदान करते हैं।
09:54 AM, 12-Feb-2025
माघ पूर्णिमा के दिन किन चीजों का दान नहीं करना चाहिए?
माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए इन चीजों का दान न करें।
- माघ पूर्णिमा के दिन लोहे की वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन काले रंग के कपड़ों का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन चांदी की चीजों का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन दूध का दान भी नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन नमक का दान नहीं करना चाहिए।
- माघ पूर्णिमा के दिन चाकू, सुई या कैंची का दान नहीं करना चाहिए।
09:51 AM, 12-Feb-2025
माघी पूर्णिमा स्नान के बाद दान अवश्य करें
- माघ पूर्णिमा के दिन गंगा नदी में स्नान करना बहुत ही शुभ माना जाता है।
- इस दिन सुबह जल्दी उठकर ब्रह्म मुहूर्त में पवित्र नदी में स्नान करना चाहिए। ऐसा करने से उन्नति, पुण्य और मोक्ष की प्राप्ति होती है।
- इस दिन अन्न, धन, तिल, गुड़ और घी का दान करना भी अत्यंत लाभकारी माना जाता है।
- इसके अलावा, पितरों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान भी किया जाता है।
- इस दिन गरीबों को भोजन कराने से विशेष लाभ मिलता है। ऐसा करने से सभी प्रकार के कष्ट और पाप समाप्त होते हैं और शुभ फल की प्राप्ति होती है।