Live
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ के चांद का हुआ दीदार, जानें कैसे करें व्रत का पारण
Karwa Chauth 2026 Chand Kab Niklega, City-Wise Timings Live Updates: करवा चौथ का चांद कुछ जगहों पर दिखाई दिया है, वहीं कुछ जगहों पर बादल और बारिश के चलते देरी से दिखाई देगा। ऐसे में आइए जानते हैं बिना चांद के दर्शन कैसे दें अर्घ्य और व्रत खोलें।
लाइव अपडेट
चंद्र दर्शन के बाद कैसे करें व्रत का पारण?
करवा चौथ पर चंद्रमा निकलने के बाद महिलाएं सबसे पहले छलनी से चंद्र देव के दर्शन करती हैं और फिर उसी छलनी से पति का चेहरा देखती हैं। इसके बाद चंद्रमा को जल अर्पित कर अक्षत और दीपक से पूजा करें। पूजा संपन्न होने पर पति अपने हाथों से पानी और मिठाई खिलाकर पत्नी का व्रत खुलवाते हैं। अंत में महिलाएं अपनी सास के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेती हैं।ना दिखे करवा चौथ का चांद तो ऐसे दें अर्घ्य और खोलें व्रत
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए हर साल रखती हैं। ऐसे में अगर बारिश के कारण करवा चौथ का चांद दिखाई ना दें तो चंद्रोदय की दिशा में खड़े होकर चंद्रदेव को अर्घ्य देकर व्रत को पूरा कर सकती हैं।इन शहरों में दिखा करवा चौथ का चांद, दिल्ली-एनसीआर में अभी भी नहीं हुआ दीदार
गुवाहाटी, शिमला और देश के दूसरे शहरों में चांद नजर आ चुका है लेकिन कई जगहों पर बारिश और बादल की वजह से कई शहरों में चांद नहीं दिखाई दिया है। ऐसे में बिना चांद के दर्शन किए विधि-विधान से अपना व्रत खोल सकती हैं।karwa chauth 2027 date: साल 2027 में कब मनाया जाएगा करवा चौथ
करवा चौथ का व्रत हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है। अगर साल 2027 की बात करें तो 18 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत मनाया जाएगा।karwa chauth chand timing 2026: दिल्ली-एनसीआर में अभी भी नहीं दिखा चांद
देश के कुछ हिस्सों में करवा चौथा का चांद दिखाई दिया लेकिन दिल्ली-एनसीआर में अभी चांद नहीं दिखाई दिया है ऐसे में पूर्व की दिशा में खड़े होक चंद्रेदव को अर्घ्य देकर व्रत का पारण कर सकते हैं।जम्मू में करवा चौथ पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की
जम्मू, जम्मू-कश्मीर में करवा चौथ के अवसर पर महिलाओं ने सामूहिक पूजा की। इस दौरान महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों का पालन करते हुए पूजा-अर्चना की। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं। इस मौके पर त्योहार का उत्साह देखने को मिला।शिमला में विवाहित महिलाओं ने चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा
करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इसकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रवेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, भोपाल में साथ आए नजर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस अवसर पर दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
Bhopal, Madhya Pradesh: Union Minister Shivraj Singh Chouhan celebrates Karwa Chauth with his wife. https://t.co/QJn0fhbY5s
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पत्नी संग करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री कपिल मिश्रा
दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीर सामने आई है। इसमें कपिल मिश्रा अपनी पत्नी के साथ त्योहार मनाते दिखाई दे रहे हैं।
Delhi: Minister Kapil Mishra celebrates Karwa Chauth with his wife at the residence of CM Rekha Gupta. https://t.co/0f1Wq810jd
— IANS (@ians_india) October 29, 2026