Live
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ के चांद का हुआ दीदार, कुछ शहरों में दिखे चंद्रदेव तो कहीं अब भी बादलों में छिपे
Karwa Chauth 2026 Chand Kab Niklega, City-Wise Timings Live Updates: करवा चौथ का चांद कुछ जगहों पर दिखाई दिया है, वहीं कुछ जगहों पर बादल और बारिश के चलते देरी से दिखाई देगा। ऐसे में आइए जानते हैं बिना चांद के दर्शन कैसे दें अर्घ्य और व्रत खोलें।
लाइव अपडेट
शिमला में विवाहित महिलाओं ने चांद देखकर करवा चौथ का व्रत तोड़ा
करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री प्रवेश वर्मा
दिल्ली में मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित इस कार्यक्रम में करवा चौथ का त्योहार मनाया गया। इसकी तस्वीर सामने आई है, जिसमें प्रवेश वर्मा अपनी पत्नी के साथ दिखाई दे रहे हैं।शिवराज सिंह चौहान ने पत्नी संग मनाया करवा चौथ, भोपाल में साथ आए नजर
केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपनी पत्नी के साथ करवा चौथ का त्योहार मनाया। इस अवसर पर दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ पर विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखती हैं।
Bhopal, Madhya Pradesh: Union Minister Shivraj Singh Chouhan celebrates Karwa Chauth with his wife. https://t.co/QJn0fhbY5s
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पत्नी संग करवा चौथ मनाते दिखे मंत्री कपिल मिश्रा
दिल्ली में मंत्री कपिल मिश्रा ने अपनी पत्नी के साथ मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर करवा चौथ मनाया। इस दौरान दोनों साथ नजर आए। करवा चौथ के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम की तस्वीर सामने आई है। इसमें कपिल मिश्रा अपनी पत्नी के साथ त्योहार मनाते दिखाई दे रहे हैं।
Delhi: Minister Kapil Mishra celebrates Karwa Chauth with his wife at the residence of CM Rekha Gupta. https://t.co/0f1Wq810jd
— IANS (@ians_india) October 29, 2026
चांद निकलने के बाद कैसे करें पूजा?
- चांद निकलने के बाद चंद्रदेव के दर्शन करें और उन्हें जल अर्पित करें।
- पूजा की थाली में रोली, अक्षत, दीपक और मिठाई रखें।
- छलनी में दीपक रखकर पहले चंद्रमा और फिर पति का चेहरा देखें।
- इसके बाद पति की आरती उतारें और पैर छूकर आशीर्वाद लें।
- अंत में पति के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलें। इसके बाद मिठाई या फल खा सकती हैं।
chand timing on karwa chauth 2026: चंद्रदेव की पूजा में इन मंत्रों का करें जाप
जब करवा चौथ पर बारिश और बादल के चलते चांद दिखाई न दे तो चांद को अर्घ्य देते हुए इन मंत्रों का जाप करें।- ॐ चंद्राय नमः।
- ॐ सोमाय नमः।
karwa chauth chand timing 2026: कुछ शहरों में दिखा चांद तो कहीं इंतजार...
आज करवा चौथ पर देश के ज्यादा हिस्सों में बादल और बारिश का साया बना हुआ है जिसके चलते करवा चौथ के चांद का इंतजार लंबा हो रहा हैं। वहीं कुछ जगहों पर करवा चौथ का चांद दिखाई दिया है तो कुछ जगहों पर चांद के निकलने का इंतजार है।karwa chauth moon timing 2026: चांद दिखाई न दे तो करवा चौथ का व्रत कैसे खोलें?
देशभर में करवा चौथ पर सुहागिन महिलाएं चांद के निकलने का इंतजार कर रही हैं, लेकिन बारिश और बादल के चलते आसमान में चांद देर से दिखाई देगा। पंचांग के अनुसार आज देशभर में चांदर रात 08 बजकर 17 मिनट से लेकर 9 बजे के बीच चांद दिखाई दे सकता है। ऐसे में अगर आपके शहर में चांद न दिखाई दें तो करवा चौथ का व्रत ऐसे खोलें।- भगवान शिव के मस्तक पर विराजमान चंद्रमा का स्मरण करें
- थाली में चंद्रमा की प्रतीकात्मक आकृति बनाएं
- स्थानीय चंद्रोदय के समय चंद्रमा की दिशा में अर्घ्य दें