फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hartalika Teej 2022 Live: जानें हरतालिका तीज व्रत के पारण का समय, विधि, मंत्र और उपाय

Tue, 30 Aug 2022 08:29 PM IST
विनोद शुक्ला धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Tue, 30 Aug 2022 08:29 PM IST
खास बातें

Hartalika Teej 2022 Vrat Katha, Aarti And Puja Vidhi In Hindi: आज अखंड सौभाग्य का वरदान प्राप्त करने के लिए सुहागिन महिलाएं हरतालिका तीज व्रत रख रही हैं। सुहागिन महिलाओं के लिए हरतालिका तीज के त्योहार का विशेष महत्व है। इस तीज में महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। तीज की शाम के समय महिलाएं श्रृंगार करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती हैं। हरतालिका तीज व्रत रखने और पूजा करने से सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

विज्ञापन
Hartalika Teej 2022 Live Vrat Katha Parvati Ji Ki Aarti Hawan Mantra Parana Muhurat Time Vidhi In Hindi
Hartalika teej 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:59 PM, 30-Aug-2022
कैसे करें हरतालिका तीज व्रत का पारण? - फोटो : iStock
कैसे करें हरतालिका तीज व्रत का पारण?
हरतालिका तीज व्रत के अगले दिन सूर्योदय से पूर्व जगे और स्नान के बाद गौरीशंकर की पूजा करें। इसके बाद प्रसाद में चढ़ाए मिष्ठान और जल से व्रत खोलें। इस बात का ध्यान रखें कि व्रत का पारण कभी भी नमकयुक्त या तले हुए भोजन से नहीं किया जाता है। 
07:50 PM, 30-Aug-2022
हरतालिका तीज व्रत के पारण का समय   - फोटो : istock
हरतालिका तीज व्रत के पारण का समय  
हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन ही किया जाता है। ऐसे में इस साल हरतालिका तीज व्रत का पारण अगले दिन सुबह यानी 31 अगस्त 2022 को किया जाएगा। 
विज्ञापन
07:28 PM, 30-Aug-2022
हरतालिका तीज पर माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें - फोटो : self
हरतालिका तीज पर माता पार्वती को चढ़ाएं ये चीजें
आज के दिन सुहागिन महिलाएं को व्रत के बाद शुभ मुहूर्त में पूजा के समय मां पार्वती को सुहाग की सामग्री चढ़ाएं। मां पार्वती को सिंदूर, इत्र, लाल चुनरी, बिंदी, काजल, लिपिस्टिक, गले का हार, कंघी, शीशा, तेल, नाखून पेंट, चूड़ियां, मेहंदी, कानों के झुमके, नाक की लौंग, कमरबंद, बिछुए, पायल, महावर जैसी सुहाग की निशानी अर्पित करें। 
07:02 PM, 30-Aug-2022
विवाह में हो रही है देरी, तो हरतालिका तीज पर करें पार्वती स्तोत्र का पाठ - फोटो : pixabay
विवाह में हो रही है देरी, तो हरतालिका तीज पर करें पार्वती स्तोत्र का पाठ
।।जानकीकृतं पार्वती स्तोत्र।।

जानकी उवाच

शक्तिस्वरूपे सर्वेषां सर्वाधारे गुणाश्रये।
सदा शंकरयुक्ते च पतिं देहि नमोsस्तु ते।।

सृष्टिस्थित्यन्त रूपेण सृष्टिस्थित्यन्त रूपिणी।
सृष्टिस्थियन्त बीजानां बीजरूपे नमोsस्तु ते।।

हे गौरि पतिमर्मज्ञे पतिव्रतपरायणे।
पतिव्रते पतिरते पतिं देहि नमोsस्तु ते।।

सर्वमंगल मंगल्ये सर्वमंगल संयुते।
सर्वमंगल बीजे च नमस्ते सर्वमंगले।।

सर्वप्रिये सर्वबीजे सर्व अशुभ विनाशिनी।
सर्वेशे सर्वजनके नमस्ते शंकरप्रिये।।

परमात्मस्वरूपे च नित्यरूपे सनातनि।
साकारे च निराकारे सर्वरूपे नमोsस्तु ते।।

क्षुत् तृष्णेच्छा दया श्रद्धा निद्रा तन्द्रा स्मृति: क्षमा।
एतास्तव कला: सर्वा: नारायणि नमोsस्तु ते।।

लज्जा मेधा तुष्टि पुष्टि शान्ति संपत्ति वृद्धय:।
एतास्त्व कला: सर्वा: सर्वरूपे नमोsस्तु ते।।

दृष्टादृष्ट स्वरूपे च तयोर्बीज फलप्रदे ।
सर्वानिर्वचनीये च महामाये नमोsस्तु ते।।

शिवे शंकर सौभाग्ययुक्ते सौभाग्यदायिनि।
हरिं कान्तं च सौभाग्यं देहि देवी नमोsस्तु ते।।

फलश्रुति

स्तोत्रणानेन या: स्तुत्वा समाप्ति दिवसे शिवाम्।
नमन्ति परया भक्त्या ता लभन्ति हरिं पतिम्।।

इह कान्तसुखं भुक्त्वा पतिं प्राप्य परात्परम्।
दिव्यं स्यन्दनमारुह्य यान्त्यन्ते कृष्णसंनिधिम्।।

(श्री ब्रह्मवैवर्त पुराणे जानकीकृतं पार्वतीस्तोत्रं सम्पूर्णम्।।)
06:23 PM, 30-Aug-2022
हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण के दौरान करें ये भजन   - फोटो : iStock
हरतालिका तीज पर रात्रि जागरण के दौरान करें ये भजन  
1- भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

 मैंने ढोलक मंगाई भोले के लिए
वो तो डमरू से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

 मैंने गाड़ी मंगाई भोले के लिए
वो तो नंदी से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

 मैंने माला मंगाई भोले के लिए
वो तो नागो से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

 मैंने भोजन मंगाया भोले के लिए
वो तो भंगिया से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे

 मैंने गागर भराई भोले के लिए
वो तो गंगा  से प्यार कर बैठे
भोला ख़ुशी में कमाल कर बैठे
वो तो गौरा से प्यार कर बैठे

2- शिव शंकर को जिसने पूजा उसका ही उद्धार हुआ।
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥

भोले शंकर की पूजा करो,
ध्यान चरणों में इसके धरो।
हर हर महादेव शिव शम्भू।
हर हर महादेव शिव शम्भू॥

नाम ऊँचा है सबसे महादेव का,
वंदना इसकी करते है सब देवता।
इसकी पूजा से वरदान पातें हैं सब,
शक्ति का दान पातें हैं सब।

नाथ असुर प्राणी सब पर ही भोले का उपकार हुआ।
अंत काल को भवसागर में उसका बेडा पार हुआ॥
06:00 PM, 30-Aug-2022

हरतालिका तीज पर करें माता पार्वती की आरती

जय पार्वती माता, जय पार्वती माता,
ब्रह्म सनातन देवी, शुभ फल की दाता,
जय पार्वती माता।।

अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता,
जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुण गाता,
जय पार्वती माता।।

सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा,
देव वधु जहं गावत नृत्य कर ताथा,
जय पार्वती माता।।

सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता,
हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता,
जय पार्वती माता।।

शुम्भ-निशुम्भ विदारे हेमांचल स्याता,
सहस भुजा तनु धरिके चक्र लियो हाथा,
जय पार्वती माता।।

सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता,
नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता,
जय पार्वती माता।।

देवन अरज करत हम चित को लाता,
गावत दे दे ताली मन में रंगराता,
जय पार्वती माता।।

श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता,
सदा सुखी रहता सुख संपति पाता,
जय पार्वती माता।।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:40 PM, 30-Aug-2022

हरतालिका तीज पर करें ये उपाय

  • हरतालिका तीज की शाम को शिव-पार्वती के मंदिर में जाकर पूजा करें और शुद्ध घी के 11 दीपक जलाने से मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है। 
  • हरतालिका तीज के दिन कुंवारी ब्राह्मण कन्या को वस्त्र दान करें। 
  • हरतालिका तीज के दिन माता पार्वती को हल्दी की 11 गांठें चढ़ाने से लड़की के विवाह के योग बन सकते हैं। 
  • हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव-पार्वती का दूध में केसर मिलाकर अभिषेक करने से पति-पत्नी के संबंध मधुर बने रहते हैं। 
  • हरतालिका तीज पर पूजा करने के बाद देवी पार्वती को खीर का भोग लगाने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं। 
05:20 PM, 30-Aug-2022

हरतालिका तीज पर मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र

हरतालिका तीज पर मां पार्वती को सिंदूर चढ़ाने का मंत्र
सिंदूरं शोभनं रक्तं सौभाग्यं सुखवर्धनम्।
शुभदं कामदं चैव सिंदूरं प्रतिगृह्यताम्।।
05:10 PM, 30-Aug-2022

हरतालिका तीज पर बनाएं मिट्टी के शिव-पार्वती

हरतालिका तीज पर शिव-पार्वती की पार्थिव प्रतिमा बनाई जाती है। घर पर ही मिट्टी या बालू की भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा बनाकर उनकी पूजा की जाती है। इसके साथ ही सोलह शृंगार की सामग्री मां पार्वती को अर्पण कर अखंड सुहाग की कामना करें। 
04:55 PM, 30-Aug-2022

सुख सौभाग्य के लिए हरतालिका तीज पर करें इस मंत्र का जाप

देहि सौभाग्यं आरोग्यं देहि मे परमं सुखम्।
पुत्र-पौत्रादि समृद्धि देहि में परमेश्वरी।।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें आस्था समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। आस्था जगत की अन्य खबरें जैसे पॉज़िटिव लाइफ़ फैक्ट्स,स्वास्थ्य संबंधी सभी धर्म और त्योहार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed