फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sardarshahar Bypoll Results Live: सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस ने मारी बाजी, अनिल शर्मा भारी मतों से जीते

Thu, 08 Dec 2022 01:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, चूरू Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 08 Dec 2022 01:55 PM IST
खास बातें

चूरू जिले की सरदारशहर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में 12 प्रत्याशियों की किस्मत पर आज फैसला होगा। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू होगी। 5 दिसंबर को यहां 72.09 प्रतिशत मतदान हुआ था। इस सीट पर कांग्रेस के अनिल शर्मा, भाजपा के अशोक पींचा और आरएलपी के लालचंद मूड के बीच त्रिकोणीय मुकाबला है।

विज्ञापन
Sardarshahar By-Election Results 2022 Live Vote Counting Rajasthan Vidhan Sabha Upchunav News in Hindi
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव परिणाम 2022 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:38 PM, 08-Dec-2022

अशोक पींचा को अनिल शर्मा ने 26852 वोटों से हराया 

सरदारशहर विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार अशोक कुमार पींचा को 26 हजार 852 वोटों से हराया है। आरएलपी उम्मीदवार लालचंद मूंड तीसरे नंबर पर रहे। अनिल शर्मा को कुल 91 हजार 357 वोट मिले। भाजपा के अशोक पींचा को 64 हजार 505 और आरएलपी के लालचंद मूंड को 46 हजार 753 वोट मिले।

01:22 PM, 08-Dec-2022
सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस के अनिल शर्मा ने जीत दर्ज की है। कुछ देर बाद निर्वाचन अधिकारी अनिल शर्मा को जीत का प्रमाण पत्र सौंपेंगे। 
विज्ञापन
01:13 PM, 08-Dec-2022
सरदारशहर उपचुनाव के लिए डाले गए वोटों के अभी तक 1084 वोट नोटा के लिए डाले गए हैं। आखिरी राउंड की मतगणना जारी है।
01:07 PM, 08-Dec-2022

कांग्रेस दसवीं जीत की ओर
सरदारशहर विधानसभा सीट पर आजादी के बाद से कांग्रेस ने नौ बार जीत दर्ज की है। आज अगर अनिल शर्मा जीतते हैं तो कांग्रेस यहां दसवीं बार जीतेगी। वहीं भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार पींचा को भंवरलाल शर्मा ने दो बार हाराया था। अगर अनिल शर्मा जीते तो अशोक पिंचा तीसरी बार हारेंगे। दूसरी ओर कांग्रेस खेमा घोषणा से पहले ही जीत के जश्न मनाने में जुटा है।

12:15 PM, 08-Dec-2022
हार स्वीकार करे भाजपा-खाचरियावास
कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा की बढ़त पर मंत्री प्रतापसिंह खाचरियावास ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बड़े-बड़े वादा करने वाली भाजपा कहां हैं। सहानुभूति वोट मिलने के सवाल पर खाचरियावास ने कहा कि भाजपा हार स्वीकार करे।
12:10 PM, 08-Dec-2022
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव की 12वें राउंड की वोटो की गिनती में अनिल शर्मा 23 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि अनिल शर्मा को सरदारशहर से चुनकर जनता दिवंगत नेता भंवरलाल शर्मा को श्रद्धांजलि देना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:06 PM, 08-Dec-2022
10 राउंड की गिनती पूरी हो गई है। कांग्रेस के अनिल शर्मा 21 हजार 526 वोटों से आगे हैं। भाजपा दूसरे नंबर पर चल रही है।
11:58 AM, 08-Dec-2022
सरदारशहर में कांग्रेस के अनिल शर्मा एक बड़ी जीत की ओर हैं। अब तक की काउंटिंग में कांग्रेस को 46580, भाजपा को 29198 और आरएलपी को 21207 वोट मिले हैं।
11:18 AM, 08-Dec-2022
86,894 मतों की गिनती
सरदारशहर उपचुनाव मतगणना में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा सातवे राउंड में 17009 मतों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के अशोक पींचा दूसरे स्थान और आरएलपी के लालचंद मूंड तीसरे स्थान पर हैं। अब तक कुल 86,894 मतों की गिनती हुई है।
10:37 AM, 08-Dec-2022
सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में पांचवें राउंड की काउंटिंग पूरी हो गई है। 10 हजार 852 वोट से कांग्रेस आगे चल रही है। आरएलपी भाजपा को कड़ी टक्कर दे रही है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed