फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राजस्थान पंचायत इलेक्शन लाइव: राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान जारी, कई बूथों पर ईवीएम खराब होने से देरी

Wed, 28 Oct 2026 07:34 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Wed, 28 Oct 2026 07:34 AM IST
खास बातें

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं।

विज्ञापन
rajasthan panchayat election live second phase voting 22 districts zila parishad panchayat
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

10:08 AM, 28-Oct-2026

चार चरणों में हो रहे हैं पंचायत चुनाव

राजस्थान में संशोधित कार्यक्रम के तहत पंचायत चुनाव चार चरणों में कराए जा रहे हैं। पहले चरण में 22 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ था। पंच और सरपंच पदों के लिए 24 अक्टूबर को वोट डाले गए थे। अब जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव के अगले चरण 3 नवंबर और 14 नवंबर को निर्धारित हैं।
10:08 AM, 28-Oct-2026

जोधपुर, अजमेर और झुंझुनूं में EVM में आई खराबी



मतदान के दौरान कुछ जगहों पर ईवीएम में तकनीकी खराबी की शिकायत सामने आई। अधिकारियों के अनुसार, जोधपुर की तिवरी पंचायत समिति के दो बूथों पर ईवीएम की समस्या से मतदान प्रभावित हुआ। अजमेर में भी दो बूथों पर मशीन खराब होने के कारण मतदान करीब 30 मिनट की देरी से शुरू हुआ।

झुंझुनूं जिले की सिंघाना पंचायत समिति के मुरादपुर गांव में बूथ संख्या 71 पर पहला वोट पड़ने के बाद ईवीएम में खराबी आ गई। इसके बाद मशीन बदली गई और मतदान दोबारा शुरू कराया गया।
विज्ञापन
10:08 AM, 28-Oct-2026

95 वर्षीय माली देवी ने परिवार के साथ डाला वोट



सीकर जिले की नीम का थाना पंचायत समिति के गणेश्वर गांव में 95 वर्षीय माली देवी अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचीं। उनकी मौजूदगी ने मतदान के प्रति उत्साह की तस्वीर पेश की।
10:08 AM, 28-Oct-2026

सीकर में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने किया मतदान



शहरी विकास एवं आवासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा शुरुआती मतदाताओं में शामिल रहे। उन्होंने सीकर जिले के भरनी गांव में बूथ संख्या 54 पर कतार में लगकर मतदान किया।
10:08 AM, 28-Oct-2026

सुबह 7 बजे शुरू हुआ मतदान



दूसरे चरण में 22 जिला परिषदों के 352 वार्ड और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों के लिए मतदान हो रहा है। प्रत्येक मतदाता जिला परिषद सदस्य और पंचायत समिति सदस्य के लिए अलग-अलग वोट डाल रहा है।
08:38 AM, 28-Oct-2026

राजस्थान: पंचायत चुनाव में मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार की साख दांव पर



पंचायत चुनाव के इस चरण में यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा के परिवार के सदस्यों की चुनावी किस्मत का भी फैसला होगा। उनकी पत्नी शांति देवी खर्रा, बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा, छोटे बेटे अजय सिंह खर्रा और छोटे भाई की पत्नी प्रतिमा खर्रा चुनाव मैदान में हैं। जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव में भाजपा, कांग्रेस, स्थानीय दलों और निर्दलीय प्रत्याशियों के बीच मुकाबला है। पंचायत समिति सदस्य मिलकर प्रधान और जिला परिषद सदस्य मिलकर जिला प्रमुख का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
07:34 AM, 28-Oct-2026

 जयपुर की पांच पंचायत समितियों में मतदान



जयपुर जिले में दूसरे चरण के तहत आमेर, अमरसर, जालसू, रामपुरा डाबड़ी और शाहपुरा पंचायत समितियों में मतदान हो रहा है। यहां जिला परिषद के 11 वार्डों में 30 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 81 वार्डों में 247 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।

जिले में कुल 3,78,364 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 1,97,323 पुरुष, 1,81,040 महिलाएं और एक अन्य श्रेणी का मतदाता शामिल है। इन पांच पंचायत समितियों में कुल 413 मतदान केंद्रों पर वोट डाले जा रहे हैं।

पंचायत समिति के स्तर पर आमेर में 21 वार्ड, अमरसर में 15, जालसू में 15, रामपुरा डाबड़ी में 15 और शाहपुरा में 15 वार्ड हैं। इन क्षेत्रों में कुल 112 ग्राम पंचायतें शामिल हैं। मतदान दलों को अंतिम प्रशिक्षण देने के बाद श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सीकर रोड से रवाना किया गया था।
07:34 AM, 28-Oct-2026

दूसरे चरण में 8,404 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद



दूसरे चरण के चुनाव में कुल 8,404 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें जिला परिषद के 352 वार्डों से 1,086 और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों से 7,318 प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं। मतदान के लिए 22 जिलों में 11,799 केंद्र बनाए गए हैं।
07:33 AM, 28-Oct-2026

 राजस्थान में दूसरे चरण के लिए मतदान शुरू


राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 22 जिलों में मतदान शुरू हो गया है। जिला परिषद के 352 और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में वोट डाले जा रहे हैं। कुल 11,799 मतदान केंद्रों पर एक करोड़ छह लाख से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा।
 
07:30 AM, 28-Oct-2026

राजस्थान पंचायत इलेक्शन लाइव: राजस्थान में दूसरे चरण का मतदान जारी, कई बूथों पर EVM खराब होने से देरी

राजस्थान पंचायत चुनाव LIVE: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में कुल 8,404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में 7,318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों के लिए मतदान करेगा।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed