Rajasthan New CM: बागी होकर चुनाव लड़े आक्या ने BJP को दिया समर्थन, वसुंधरा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
Rajasthan New CM Face News, Vasundhara Raje JP Nadda Meeting Today: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के चार दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। सीएम चेहरे को लेकर हो रही देरी के कारण प्रदेश का सियासी माहौल लगातार बदल रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
भाजपा के पाले में आए आक्या
चित्तोड़गढ़ के बागी विधायक चंद्रभान आक्या ने गुरुवार को जेपी नड्ढा से मुलाकात कर भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। आक्या ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को हराया था। पार्टी की ओर से टिकट कटने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। लेकिन, अब वे भाजपा के समर्थन में आ गए हैं।
#WATCH | Former Rajasthan CM and BJP leader Vasundhara Raje leaves from the residence of BJP national president JP Nadda, in Delhi. pic.twitter.com/HMHv5FUC3E
— ANI (@ANI) December 7, 2023
राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी जी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले।
— Vasundhara Raje (@VasundharaBJP) December 7, 2023
आज संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत...#ModiKiGuarantee pic.twitter.com/eJB6sWgTZv
सीएम चेहरे को लेकर मची सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने कुछ विधायकों की बाड़ाबंदी करने की कोशिश की। जानकारी लगने पर पार्टी के नेताओं को एक विधायक को वहां से निकलने के लिए जाना पड़ा।
मंगलवार रात की घटना
यह घटनाक्रम मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। सीकर रोड पर मौजूद एक होटल में कोटा संभाग के 5-6 विधायक ठहरे थे। इनमें किशनगंज विधायक ललित मीणा भी शामिल थे। साथी विधायकों की बातें और हाव-भाव देखकर ललित को शक हुआ कि पार्टी के किसी बड़े नेता के इशारे पर लॉबिंग की जा रही है। क्योंकि, वे कोटपूतली से आगे किसी होटल में जाने की बात कर रहे थे। ललित मीणा को लगा कि उन्हें जबरन बाड़ेबंदी में ले जाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच ललित मीणा की अपने पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा से कॉल पर बात हुई तो उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया दिया। इसके बाद हेमराज मीणा कुछ लोगों के साथ होटल पहुंचे और ललित मीणा को वहां से लेकर आए।
विधायक के पिता हेमराज मीणा ने क्या कहा
गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे हेमराज मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा ललित मीणा परिणाम घोषित होने के बाद नेताओं से मिलने जयपुर आया था। कोटा संभाग के नेताओं के ठहरने की व्यवस्था वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने होटल में की थी। हेमराज मीणा ने बताया कि मैं ललित से कहा था कि नेताओं से मिलकर पार्टी कार्यालय पहुंच जाना और वहां से जयपुर में स्थित अपने घर चले जाना। लेकिन, उसके घर नहीं पहुंचने पर मैंने कॉल कर उससे जानकारी ली तो उसने बताया कि मैं इस होटल में हूं, यहां से यह लोग मुझे जाने नही दे रहे हैं।
हेमराज ने कहा- यह बात सुनकर मैं बारां से जयपुर आया और कुछ लोगों के साथ होटल पहुंचा। यहां विधायक कवर लाल ने कहा कि दुष्यंत सिंह के कहने पर ललित को रोका गया है। अगर, लेकर जाना है तो दुष्यंत सिंह से बात कर लो। कॉल पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में जब हम ललित को लेकर जाने लगे बहस शुरू हो गई। हालांकि, बाद में वे ललित को लेकर आ गए।
हेमराज मीना ने यह भी दावा किया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पार्टी के कई नेता भी वहां मौजूद थे। हालांकि, सीपी जोशी ने बाड़ेबंदी की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- इस तरह की कोई बात नहीं है। सब विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में देव दर्शन और जनता से मुलाकात कर रहे हैं। जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी और आगे के कार्यक्रम होंगे।
#WATCH | Jaipur, Rajasthan: Former State Vice President Hemraj Meena says, "...I had gone to take him (Lalit Meena) from 'Apano Rajasthan Resort'...Dushyant Singh (BJP leader Vasundhara Raje's son) took him along. Kanwarlal an MLA tried to stop me, he asked me to first talk to… pic.twitter.com/ihiKfFxVco
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) December 7, 2023
Rajasthan New CM: बागी होकर चुनाव लड़े आक्या ने BJP को दिया समर्थन, वसुंधरा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात
राजे राजस्थान में विधायकों से मुलाकात कर लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहीं थी। वहीं, अब विधायकों की बाड़ेबंदी करने जैसी खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत ने विधायकों की बाड़ेबंदी करने की कोशिश की है। इससे राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई हैं।