फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Politics: गहलोत गुट के 92 विधायकों ने दिया इस्तीफा, किया एलान- सचिन पायलट कबूल नहीं

Mon, 26 Sep 2022 03:00 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 26 Sep 2022 03:00 AM IST
खास बातें

Rajasthan Politics:  राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कांग्रेस के अध्यक्ष बन सकते हैं। ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। गहलोत गुट के एक्टिव होने के बाद से पायलट की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। प्रदेश का नया सीएम कौन होगा इसे लेकर अब घमासान होता नजर आ रहा है।   

विज्ञापन
Rajasthan CM Candidate Congress Legislature Party Meeting Sachin Pilot
बस से गहलोत गुट के विधायक रवाना। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

03:00 AM, 26-Sep-2022

महेश जोशी बोले, सोनिया गांधी पर हर विधायक को भरोसा

अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर हर विधायक का भरोसा है। हमने अपनी बात रखी है और उम्मीद है कि आलाकमान द्वारा अंतिम निर्णय लेने पर हमारी मांगों पर विचार किया जाएगा। हम चाहते हैं कि पार्टी उन लोगों का ख्याल रखे जो कांग्रेस के प्रति वफादार रहे हैं: राजस्थान के मंत्री महेश जोशी

 
12:21 AM, 26-Sep-2022
जयपुर में स्पीकर सीपी जोशी के आवास से कांग्रेस विधायक वापस लौटे।  

विज्ञापन
12:19 AM, 26-Sep-2022

19 अक्तूबर के बाद सोनिया गांधी से मिलेंगे विधायक

19 अक्तूबर के बाद सभी विधायकों की दिल्ली जाकर सोनिया गांधी से मुलाकात करने की योजना। 
 
12:13 AM, 26-Sep-2022

अजय माकन के साथ बातचीत में सहमति नहीं बनी

अजय माकन के साथ बातचीत के लिए प्रताप सिंह खाचरियावास, शांति धारीवाल, महेश जोशी, संयम लोढ़ा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा था, लेकिन आपसी सहमति नहीं बनी। विधायकों का 19 अक्तूबर तक पार्टी की सभी बैठकों के बहिष्कार का एलान। विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने अजय माकन के सामने तीन मांगें रखी थीं- 
1) 102 विधायकों में से ही चुना जाए मुख्यमंत्री  
2) सचिन पायलट कबूल नहीं 
3) मुख्यमंत्री का चेहरा गहलोत तय करें 
अजय माकन ने कहा कि हम एक ही एजेंडा लेकर आए है, हमने जो तय कर लिया वो फाइनल है। विधायकों ने स्पष्ट किया कि 19 अक्तूबर तक कोई बैठक नहीं होगी और कोई बातचीत नहीं होगी।
 
 
11:52 PM, 25-Sep-2022

विधायक दल की बैठक रद्द

विधायक दल की बैठक रद्द। पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे,  संभावना है कि पीसीसी अध्यक्ष विधायकों को मुख्यमंत्री आवास ले जाने के लिए आए हैं। 
 
11:49 PM, 25-Sep-2022

वेणुगोपाल बोले, मामला जल्द सुलझ जाएगा

कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने कहा, न आज सीएम अशोक गहलोत से बात हुई, न उन्होंने मुझे फोन किया, मामला जल्द सुलझ जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:46 PM, 25-Sep-2022

मंत्रियों की अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात

जयपुर: राज्य मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास और शांति धारीवाल ने सीएम अशोक गहलोत के आवास पर एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से मुलाकात की।  
 
10:55 PM, 25-Sep-2022
कांग्रेस नेता अजय माकन ने कहा कि हम फिलहाल दिल्ली नहीं जा रहे हैं, हमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राजस्थान कांग्रेस के विधायकों के साथ आमने-सामने बातचीत करने का निर्देश दिया है। हम आज रात उनसे मिलेंगे।
10:47 PM, 25-Sep-2022
सीएम हाउस पहुंचे तीन विधायक
मंत्री शांति धारीवाल के आवास से गहलोत गुट के विधायक इस्तीफा लेकर विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी के घर पहुंचे थे। चर्चा के बाद शांति धारीवाल, महेश जोशी, प्रताप सिंह खाचरियावास सीएम आवास पहुंचे। बताया जा रहा कि यहां वह राष्ट्रीय महासचिव अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे से भी चर्चा कर सकते हैं। 
10:30 PM, 25-Sep-2022
गहलोत बोले- मेरे बस की बात नहीं
विधायकों के विरोध को देखते हुए कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अशोक गहलोत से फोन पर बात की। इस दौरान उन्होंने विरोध कर रहे विधायकों को शांत कराने की बात कही, लेकिन गहलोत ने उनसे कहा कि अब यह मेरे बस में नहीं हैं। वहीं, मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार आलाकमान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, अजय माकन और मल्लिकार्जुन खड़गे को दिल्ली बुलाया है। बताया जा रहा है कि आलाकमान दोनों नेताओं के बीच तालमेल बनाने की कोशिश करेगा। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed