Sachin Pilot Protest Live: पायलट का अनशन खत्म, बोले- मैंने जो मांगें उठाई हैं उन पर कार्रवाई होगी
{"_id":"6434e32135296df8090cee63","slug":"sachin-pilot-s-hunger-strike-against-corruption-in-vasundhara-government-2023-04-11","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sachin Pilot Protest Live: पायलट का अनशन खत्म, बोले- मैंने जो मांगें उठाई हैं उन पर कार्रवाई होगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Tue, 11 Apr 2023 07:07 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 11 Apr 2023 07:07 PM IST
खास बातें
पार्टी विरोधी होने के आरोपों के बीच अपनी ही सरकार से नाराज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट का 'अनशन' शुरू कर दिया है। पायलट वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध आज मौन व्रत रखेंगे।
विज्ञापन
सचिन पायलट ने अनशन खत्म किया।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
04:38 PM, 11-Apr-2023
सचिन पायलट कांग्रेस प्रभारी रंधावा के वक्तव्य पर बोले कि रंधावा जी कुछ महीने पहले ही प्रभारी बने हैं। मैंने जब पत्र लिखा तब अजय माकन प्रभारी थे। उन्हें सभी पत्रों की जानकारी दी गई थी। पायलट ने कहा- हमने बीजेपी के करप्शन को हर राज्य में उजागर किया है। ऐसे में उम्मीद है, कि दीमक की तरह खोखला करने वाले करप्शन को हम खत्म करेंगे। पायलट ने कहा - कांग्रेस पार्टी में मुझे 22 साल से जो दायित्व मिला, वह मैंने पूरा किया है। मेरा मुद्दा पब्लिक में है, नया नहीं है। मैंने सीएम को दो बार पत्र लिखा, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
बतादें कि सचिन पायलट का अनशन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक करीब 5 घंटे जयपुर के शहीद स्मारक पर चला। आखिर में अलग–अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने पायलट का अनशन तुड़वाया। इससे पहले उन्हें उपरना, दुपट्टा और माला भी पहनाए गए। अनशन में साथ देने के लिए पायलट ने सभी समर्थकों का आभार जताया है।
बतादें कि सचिन पायलट का अनशन सुबह 11 से शाम 4 बजे तक करीब 5 घंटे जयपुर के शहीद स्मारक पर चला। आखिर में अलग–अलग धर्मों के प्रतिनिधियों ने पायलट का अनशन तुड़वाया। इससे पहले उन्हें उपरना, दुपट्टा और माला भी पहनाए गए। अनशन में साथ देने के लिए पायलट ने सभी समर्थकों का आभार जताया है।
04:23 PM, 11-Apr-2023
सचिन पायलट ने अनशन खत्म कर दिया है। अनशन के बाद सचिन पायलट बोले-सीएम को दो बार मेरे पत्र लिखने के बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। विपक्ष में रहते हुए हमने पिछली वसुंधरा सरकार के भ्रष्टाचार और घोटालों के खिलाफ आंदोलन किया था। 4 साल में कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन नहीं हुई। लेकिन अब मैं उम्मीद करता हूं, कार्रवाई होगी । पायलट बोले-कर्नाटक में बीजेपी की 40 प्रतिशत की सरकार है। जनता उन्हें चुनाव में बाहर कर देगी।
क्या बोले सचिन पायलट..? #सचिनपायलट #RajasthanPolitics #SachinPilot pic.twitter.com/Azvd1MM69A
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) April 11, 2023
विज्ञापन
03:43 PM, 11-Apr-2023
सचिन पायलट की प्रेस कांफ्रेंस, आज किए अनशन और वसुंधरा राजे की पिछली बीजेपी सरकार के घोटालों की जांच की मांग और सीएम अशोक गहलोत को लिखे गए पत्रों के मामले में कांग्रेस कम्युनिकेशन विभाग के प्रभारी महासचिव जयराम रमेश जल्द ही से एक स्टेटमेंट जारी करेंगे। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने AICC दिल्ली में मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए यह बात 3 बार दोहराई। उन्होंने इस मुद्दे पर खुद कोई स्टेटमेंट नहीं दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए खेड़ा ने कहा कि आपके सवाल हमारी प्रेस कॉन्फ्रेंस के विषय से असंबंधित हैं।
03:08 PM, 11-Apr-2023
सचिन पायलट के अनशन पर वसुंधरा राजे और ओम प्रकाश माथुर समेत कई बीजेपी नेताओं की नजर। पायलट के धरने के लाइव लिंक पर दिखे बीजेपी नेता वॉच करते हुए


02:59 PM, 11-Apr-2023
पूनिया ने कसा तंज बोले- है तो “क़िस्सा कुर्सी का”, लेकिन जनता को क्या मिला?
राजस्थान विधानसभा के उपनेता प्रतिपक्ष और बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने ट्वीट कर लिखा कि "है तो “क़िस्सा कुर्सी का” लेकिन जनता को क्या मिला? सिर्फ बदहाल क़ानून व्यवस्था, रोते किसान, हैरान जवान, त्रस्त अवाम, रोती अबला। जनता कांग्रेस को कभी माफ़ नहीं करेगी।"
02:56 PM, 11-Apr-2023
पायलट के साथ डटे समर्थक
शहीद स्मारक पर सचिन पायलट के अनशन में समर्थकों की भारी भीड़ डटी हुई है। समर्थक सचिन पायलट के समर्थन में लगातार नारेबजी करने में लगे हुए हैं 'तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं'।
शहीद स्मारक पर सचिन पायलट के अनशन में समर्थकों की भारी भीड़ डटी हुई है। समर्थक सचिन पायलट के समर्थन में लगातार नारेबजी करने में लगे हुए हैं 'तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं'।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 11-Apr-2023
अनशन पर बोले पवन खेड़ा
सचिन पायलट के अनशन पर पवन खेड़ा ने बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस महासचिव जयरामरमेश इस विषय पर जल्दी ही एक बयान जारी करेंगे।
01:35 PM, 11-Apr-2023
खबर थी कि अपनी ही सरकार से नाराज कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सचिन पायलट आज 11 से पांच बजे तक मौन व्रत रखने वाले थे। 11 बजे शुरू हुए अनशन के महज दो घंटे बाद ही पायलट लोगों से बातचीत करते नजर आने लगे। पायलट की नाराजगी वसुंधरा राजे की सरकार में हुए भ्रष्टाचार के विरुद्ध थी। इसके लिए उन्होंने आज मौन व्रत रखने का संकल्प लिया था।
01:13 PM, 11-Apr-2023
रामलाल शर्मा बोले- सचिन ने अनुशासनात्मक कार्रवाई से बचने को लिया वसुंधरा का सहारा
रामलाल शर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक रामलाल शर्मा ने कहा कि सचिन पायलट का अनशन इसलिए वसुंधरा राजे पर है क्योंकि उनको पता है कि अगर वो सरकार के ऊपर आरोप लगाएंगे तो उनके ऊपर अनुशासनात्मक कार्रवाई हो सकती है।
12:32 PM, 11-Apr-2023
सचिन पायलट के अनशन की शुरुआत के बाद ही मुख्यमंत्री गहलोत ने बुधवार सुबह कैबिनेट की बैठक बुलाई है। 11 बजे बैठक शुरू होगी और उसके बाद मंत्रिपरिषद की बैठक होगी। बैठक में सभी को उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। कैबिनेट की बैठक के तुरंत बाद मंत्री पारिषद की बैठक होगी, जिसके बाद मंत्री प्रेस को बैठक के विषय में ब्रीफ करेंगे। कैबिनेट की बैठक के एजेंडे के बारे में अभी कोई जानकरी नहीं दी गई है। सूत्र बता रहे हैं कि सचिन पायलट के अनशन पर भी चर्चा होने की संभावना है। आगे की रणनीति के विषय में भी मुख्यमंत्री गहलोत मंत्रिमंडल के साथ चर्चा कर सकते हैं।