RBSE 12th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35 परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास
{"_id":"646ee70210f9dec8cf0aa411","slug":"rbse-12th-arts-result-2023-live-rajasthan-board-class-12th-results-soon-out-at-rajeduboard-rajasthan-gov-in-2023-05-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"RBSE 12th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35 परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 25 May 2023 04:07 PM IST
खास बातें
Rajasthan Board 12 Arts Result 2023 Live Updates: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के कला वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। शिक्षा मंत्री बीड़ी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल से परीक्षा परिणाम जारी किया गया है।
विज्ञापन
शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला ने जारी किया परीक्षा परिणाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
04:02 PM, 25-May-2023
वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम 84.61 प्रतिशत रहा। परीक्षा में 80.23 प्रतिशत लड़के और लड़कियां 88.69 प्रतिशत पास हुईं। 5470 में से 4628 स्टूडेंट्स उत्तीण हुए हैं।
03:51 PM, 25-May-2023
2022 के मुकाबले 3.98 फीसदी कम रहा ओवर ऑल पासिंग रिजल्ट
- 2023 में 92.35 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए हैं
- 2022 में 96.33 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे
- 2021 में 99.19 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे
- 2020 में 90.17 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे
विज्ञापन
03:48 PM, 25-May-2023
छात्राओं का प्रदर्शन
- 1 लाख 89 हजार 918 छात्राएं फर्स्ट डिविजन पास हुईं
- 1 लाख 18 हजार 904 सेकेंड डिविजन
- 22 हजार 667 छात्राएं थर्ड डिविजन पास हुईं
- 7020 छात्राओं के सप्लीमेंट्री आई है
03:48 PM, 25-May-2023
छात्रों का रहा ये प्रदर्शन
- 1 लाख 36 हजार 135 छात्र फर्स्ट डिविजन से पास हुए
- 1 लाख 50 हज़ार 529 छात्र सेकेंड डिविजन
- 32 हजार 970 थर्ड डिविजन
- 9486 छात्र सप्लीमेंट्री लेकर आए हैं
03:42 PM, 25-May-2023
प्रदेश में 3 लाख 26 हजार 413 स्टूडेंट्स फर्स्ट डिविजन और 2 लाख 69 हजार 154 स्टूडेंट्स सेकंड डिविजन पास हुए है। इसके अलावा 55 हजार 855 स्टूडेंट्स की थर्ड डिविजन आई है जबकि 16838 स्टूडेंट्स ऐसे हैं जिनकी सप्लीमेंट्री आई है।
03:40 PM, 25-May-2023
कला संकाय में 94.60 प्रतिशत छात्राएं और 90.65 फीसदी छात्र पास हुए हैं। लकड़ों के मुकाबले 3.95 प्रतिशत लड़कियां ज्यादा पास हुईं। शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री डॉ बीडी कल्ला ने परिणाम जारी करते हुए सभी छात्र-छात्राओं को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
03:26 PM, 25-May-2023
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 92.35 परसेंट स्टूडेंट्स पास हुए हैं।
10:09 AM, 25-May-2023
RBSE 12th Result 2023 Live: राजस्थान बोर्ड कक्षा 12वीं आर्ट्स का रिजल्ट जारी, 92.35 परसेंट स्टूडेंट्स हुए पास
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की सचिव मेघना चौधरी ने बताया, साल 2023 की सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग एवं वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परीक्षा परिणाम गुरुवार दोपहर 3:15 बजे जारी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्री बीडी कल्ला जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।
बोर्ड सचिव मेघना चौधरी ने बताया, सीनियर सेकेंडरी कला वर्ग में सात लाख 19 हजार 838 और वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 56 हजार 14 परीक्षार्थी पंजीकृत किए गए हैं, यह परीक्षा परिणाम बोर्ड की वेबसाइट www.rajeduboard.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध होगी। बता दें कि बोर्ड बारहवीं कक्षा का वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी कर चुका है।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की कला, विज्ञान और वाणिज्य वर्ग में सर्वाधिक विद्यार्थी कला वर्ग में पंजीकृत हैं। यही वजह है कि बोर्ड वाणिज्य और विज्ञान वर्ग का परीक्षा परिणाम विद्यार्थियों की संख्या कम होने के कारण पहले जारी करता है। इस बार कला वर्ग में सात लाख 19 हजार 838 विद्यार्थी पंजीकृत हैं। विद्यार्थियों को परीक्षा परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। बता दें कि दसवीं कक्षा की परीक्षा 11 अप्रैल को संपन्न हुई थी, जबकि 12वीं कक्षा की परीक्षा 12 अप्रैल को संपन्न हुई थी।
पिछले वर्ष यह रहा था 10वीं और 12वीं कला वर्ग का परिणाम...
साल 2022 की 12वीं कला वर्ग की परीक्षा परिणाम 96.33 प्रतिशत रहा था, जबकि 10वीं परीक्षा का परिणाम 82.89 प्रतिशत रहा था। तब 10 लाख 92 हजार 524 परीक्षार्थी 10वीं में पंजीकृत थे। पिछले वर्ष छात्राओं ने दसवीं परीक्षा के परिणाम में बाजी मारी थी।
बारहवीं कक्षा का कला वर्ग का परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद अब बोर्ड का अंतिम परीक्षा परिणाम दसवीं कक्षा का रह जाएगा। इस बार दसवीं कक्षा में कुल 10 लाख 30 हजार 346 विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे। संभवत जून के पहले सप्ताह में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम भी जारी कर देगा।