फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Live

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: बूंदी में BJP ने छुआ बहुमत का आंकड़ा, जयपुर में सीएम के OSD की पत्नी जीती

Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर/अजमेर/उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर/अजमेर/उदयपुर Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
खास बातें

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2026 Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नतीजे से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। 

विज्ञापन
Rajasthan Nagar Nikay Election Result 2026 Live Updates Vote Counting for 10 Municipal Corporations News
राजस्थान निकाय चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

03:32 PM, 14-Sep-2026

सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी की पत्नी भी चुनाव जीतीं

पत्नी प्रतिभा शर्मा - फोटो : Amar Ujala
सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा जयपुर में वार्ड 88 से चुनाव जीत चुकी हैं। 
02:46 PM, 14-Sep-2026

बूंदी में भाजपा को बड़ी बढ़त

बूंदी नगर परिषद में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर 29 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब वार्ड नंबर एक से निर्दलीय निर्वाचित प्रभात देवी और वार्ड नंबर तीन से विजयी निर्दलीय आत्माराम चौपदार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ओएसडी राजीव दत्ता की प्रेरणा से दोनों नवनिर्वाचित पार्षद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर दोनों का पार्टी में स्वागत किया। प्रभात देवी और आत्माराम चौपदार ने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताया।

दोनों पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का आंकड़ा 29 से बढ़कर 31 हो गया है। 60 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत के लिए 31 पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में बूंदी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस के 20 और निर्दलीय 11 पार्षद विजयी हुए हैं।

विज्ञापन
02:01 PM, 14-Sep-2026

उदयपुर में फिर खिला कमल

उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाती नजर आ रही है। 80 वार्डों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं। माकपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।
01:37 PM, 14-Sep-2026

भीलवाड़ा में भाजपा का दबदबा

भीलवाड़ा में नगर निगम बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव की मतगणना के साथ ही शहर की सियासी तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है। 70 वार्डों वाली नगर निगम की सत्ता के लिए हुए चुनाव में शुरुआती नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, जबकि कांग्रेस खेमे में चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

अब तक 34 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने 21, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। चुनाव में पूर्व सभापति मंजू पोखरना और प्रतिपक्ष नेता समदूदेवी को भी हार का सामना करना पड़ा है।

मतगणना के लिए दो काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। एक कक्ष में वार्ड 1 से 35 और दूसरे कक्ष में वार्ड 36 से 70 की मतगणना की जा रही है। जैसे-जैसे ईवीएम के परिणाम सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

01:25 PM, 14-Sep-2026

जोधपुर में कम उम्र की प्रत्याशी जीती

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। अब तक भाजपा के 44, कांग्रेस के 44 और अन्य दलों के 11 प्रत्याशी जीत चुके हैं।

वार्ड 99 में भाजपा की निकिता ने पूर्व महापौर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 42 में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 51 में कांग्रेस की 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे चुनाव मैदान में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

 

01:05 PM, 14-Sep-2026

कोटपूतली में कांटे का मुकाबला

कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड नंबर 48 में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद चुनाव परिणाम के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निर्दलीय प्रत्याशी देशराज गुर्जर विजयी घोषित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:30 PM, 14-Sep-2026

भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

डीडवाना जिले के परबतसर में भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं, यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हिना खान को 376 मत मिले हैं।
12:05 PM, 14-Sep-2026

बारां में AAP का बोर्ड तय

राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।

बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नगर परिषद में उसका बोर्ड बनना तय हो गया है। कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली, जबकि भाजपा 9 वार्डों तक सीमित रही। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

11:34 AM, 14-Sep-2026

बांदीकुई में कांग्रेस का दबदबा

बांदीकुई में नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दौसा, बांदीकुई और लालसोट पूर्वी राजस्थान की प्रभावशाली विधानसभा सीटें मानी जाती हैं। इन क्षेत्रों में मीणा-गुर्जर मतदाताओं का खासा प्रभाव है। तीनों जगह कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त/जीत मिली है।

11:31 AM, 14-Sep-2026

जयपुर नगर निगम का हाल

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए 26 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। यानी शुरुआती नतीजों में भाजपा कांग्रेस से दोगुने से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है। अब तक भाजपा ने वार्ड 11, 22, 31, 35, 41, 42, 43, 62, 101, 111, 112, 121, 122, 123, 131, 141 और 142 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 21, 32, 51, 52, 61, 71 और 113 आए हैं। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल की है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed