फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rajasthan Assembly Session: 21 मिनट ही चली विधानसभा; स्कूलों में प्रवेश के मुद्दे पर हुआ जोरदार हंगामा

Thu, 20 Aug 2026 02:50 PM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रतीक पांडेय Updated Thu, 20 Aug 2026 02:50 PM IST
खास बातें

Rajasthan Assembly Session : राजस्थान विधानसभा के 16वीं विधानसभा के छठे सत्र की शुरुआत गुरुवार को हुई। सत्र के पहले दिन कांग्रेस ने स्कूलों में बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक लगाने के सरकार के आदेश का विरोध किया। हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही पहले दिन 21 मिनट तक चली। वहीं कांग्रेस ने पोद्दार मूक बधिर स्कूल से विधानसभा तक विरोध मार्च निकाला। इसके बाद विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक धरने पर बैठ गए। 
 

विज्ञापन
Rajasthan assembly monsoon session live Congress March Rajasthan Assembly
राजस्थान विधानसभा - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:47 PM, 20-Aug-2026

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने विपक्ष की खाली बेंचों को देखकर जताई चिंता

राजस्थान विधानसभा सत्र की शुरुआत के साथ ही सदन में विपक्ष के प्रदर्शन को लेकर विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने विपक्ष की बेंचों को खाली देखकर चिंता जताते हुए कहा कि उन्हें इस स्थिति से पीड़ा हो रही है। अध्यक्ष ने कहा कि सदन में विपक्ष की मौजूदगी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण है और विपक्ष को अपने मुद्दे सदन के भीतर उठाने चाहिए। वासुदेव देवनानी ने कहा कि शुरुआत में विषय विधानसभा परिसर में प्रवेश की व्यवस्था को लेकर था। उन्होंने बताया कि गेट नंबर-6 से विधायकों के आने की व्यवस्था की गई थी। जो विधायक पैदल आना चाहते हैं, उन्हें भी आने की अनुमति है। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मार्शल की ओर से एक-एक करके विधायकों को गेट से अंदर आने की बात कही गई थी।
अध्यक्ष के मुताबिक, कुछ विधायक पहले इस व्यवस्था के तहत अंदर आए थे। इसके बाद सुरक्षा कारणों से अन्य विधायकों को भी एक-एक करके विधानसभा में प्रवेश करने के लिए कहा गया, लेकिन इसके बावजूद कई विपक्षी विधायक अब तक सदन में नहीं पहुंचे हैं। देवनानी ने कहा कि इस तरह की स्थिति ठीक नहीं है और सभी सदस्यों को सदन की कार्यवाही में भाग लेना चाहिए।

उन्होंने विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि सभी सदस्य सदन में आएं और जिन विषयों को लेकर वे अपनी बात रखना चाहते हैं, उन्हें विधानसभा के भीतर उठाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष को अपने विषय रखने का पूरा सम्मान और अधिकार है। लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की भूमिका महत्वपूर्ण है और उसके सवालों तथा मुद्दों पर चर्चा होना जरूरी है। देवनानी ने कहा कि विपक्ष को अपनी बात मर्यादा और विधानसभा के नियमों के तहत रखनी चाहिए। साथ ही उन्होंने सत्तारूढ़ दल से भी अपेक्षा जताई कि विपक्ष की ओर से उठाए जाने वाले मुद्दों पर सरकार संज्ञान ले और उनका उचित जवाब दे।
विधानसभा अध्यक्ष के बयान के बाद अब विपक्ष के प्रदर्शन और सदन की कार्यवाही में उसकी भागीदारी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ने के आसार हैं। अध्यक्ष ने दोनों पक्षों से सदन की गरिमा बनाए रखते हुए कार्यवाही में भाग लेने और लोकतांत्रिक परंपराओं के अनुरूप अपने-अपने दायित्व निभाने की अपील की है।
02:45 PM, 20-Aug-2026

पहली बार हुआ जब विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोका गया-हिंडोली विधायक अशोक चांदना

हिंडोली विधायक अशोक चांदना ने कहा कि वे 13 साल से विधायक हैं, लेकिन ऐसा पहली बार हुआ है जब विधायकों को विधानसभा में प्रवेश से रोका जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह भी पहली बार देखने को मिला है कि सत्र के पहले दिन एक भी कांग्रेस विधायक सदन में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
01:59 PM, 20-Aug-2026

कांग्रेस ने भ्रष्टाचार का अड्डा बनाया था शिक्षा विभाग को-विधायक गोपाल शर्मा

कांग्रेस विधायकों के सदन में नहीं आने पर विधायक गोपाल शर्मा ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष कांग्रेस विधायकों को आमंत्रित कर रहे थे। पर वे आए नहीं। भैंरोसिंह शेखावत के समय राजस्थान शिक्षा के क्षेत्र में  सबसे ऊपर था। इसके पहले कांग्रेस शासन काल में सबसे नीचे थे। अब कांग्रेस जो कर रही है वो सही नहीं है। 
01:45 PM, 20-Aug-2026

कांग्रेस सिर्फ हंगामा करना चाहती है-मंत्री झाबर सिंह खर्रा

राज्य सरकार में मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर कहा कि  स्वच्छ लोकतंत्र का यह तकाजा है कि आपका कोई भी विचार है या मांग हो, आप शालीनतापूर्वक तरीके से उसे सदन में रखें और आप जब सदन में तथ्यात्मक तरीके से अपनी बात रखेंगे तो सत्ता पक्ष को निश्चित रूप से उस पर विचार करने को विवश होना पड़ेगा मगर कांग्रेस ये नहीं चाहती है। उन्हें इस बात से कोई मतलब नहीं है। उन्हें सिर्फ हंगामा खड़ा करना था। उन्होंने अपने आचरण से इसे साफ कर दिया।
01:43 PM, 20-Aug-2026

विपक्ष के नेता नहीं आए, बहुत खेद की बात-उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा

राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा ने कहा कि कांग्रेस को हमारे मुख्यमंत्री का आभार प्रकट करना चाहता हूं। उन्होंने रक्षा बंधन के अवसर पर दो दिनों के लिए महिलाओं को बस में निशुल्क सफर करने की छूट दी है ताकि वे अपने संबंधियों और भाइयों के यहां जाकर रक्षा बंधन का त्योहार मना सकें। उन्होंने आगे विधानसभा के बाहर कांग्रेस के विरोध-प्रदर्शन और मार्च पर कहा कि विपक्ष के नेताओं को सदन में आना चाहिए। वे नहीं आए तो यह बहुत खेद की बात है।
01:40 PM, 20-Aug-2026

स्कूलों की हालत बहुत खराब, सरकार चाह रही छुपाना-सचिन पायलट

कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने स्कूलों में बाहरी लोगों की एंट्री, फोटो-वीडियो और रिकॉर्डिंग पर रोक से जुड़े हालिया आदेश को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि अगर स्कूलों की व्यवस्था सही है तो फोटो खींचने या पत्रकारों के जाने पर रोक लगाने की जरूरत क्या है? सरकार को आदेश जारी कर वास्तविक स्थिति छिपाने के बजाय स्कूलों की छतें, भवन, पेयजल व्यवस्था और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
01:16 PM, 20-Aug-2026

पहले दिन 21 मिनट ही चली विधानसभा

राजस्थान विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विपक्ष के विरोध के बीच सदन की कार्यवाही करीब 21 मिनट ही चली। दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सदन की कार्यवाही शुक्रवार सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई। इसके बाद कांग्रेस विधायकों ने विधानसभा गेट के बाहर चल रहा धरना समाप्त किया। 
स्कूलों में मीडिया एंट्री का मुद्दा अब विधानसभा सत्र में भी सरकार और विपक्ष के बीच टकराव का प्रमुख विषय बन गया है। कांग्रेस ने जहां इसे सरकार की जवाबदेही और पारदर्शिता से जोड़ते हुए शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज कर दी है, वहीं सरकार इसे विद्यार्थियों की निजता और शैक्षणिक माहौल से जुड़ा कदम बता रही है।
01:15 PM, 20-Aug-2026

बच्चों की निजता और पढ़ाई के माहौल को सुरक्षित रखना हमारा उद्देश्य-शिक्षा मंत्री मदन दिलावर

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया की एंट्री से जुड़े आदेश का बचाव करते हुए कहा है कि इसका उद्देश्य मीडिया को प्रतिबंधित करना नहीं, बल्कि बच्चों की निजता और पढ़ाई के माहौल की सुरक्षा करना है। मंत्री के मुताबिक, पत्रकार पूर्व अनुमति लेकर स्कूलों में जा सकते हैं।
01:13 PM, 20-Aug-2026

डोटासरा का सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप

डोटासरा ने सरकार पर तानाशाही का रवैया अपनाने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि स्कूलों में मीडिया की पहुंच सीमित करने से सरकारी स्कूलों की वास्तविक स्थिति, शिक्षकों की कमी, विद्यार्थियों की समस्याओं और अन्य व्यवस्थागत खामियों को सामने लाने में परेशानी होगी। 

 
01:10 PM, 20-Aug-2026

पोद्दार मूक बधिर स्कूल में प्रवेश से जूली को रोका गया

टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस विधायक दल का सविनय अवग्या मार्च  पोद्दार मूक बधिर स्कूल से विधानसभा तक निकाला गया। नेता प्रतिपक्ष टेका राम जूली पोद्दार मूक बधिर स्कूल की दुर्दशा देखने पहुंचे थे। राज्य सरकार के नए आदेश के कारण गेट पर उनको रोक लिया गया। 
जूली के समर्थन में पूरा विधायक दल पहुंच गया है। अब इस आदेश और शिक्षा व्यवस्थाओं की दुर्दशा पर  विधानसभा की तरफ मार्च  किया जा रहा है।  



 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed