फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Jaipur Visit: मंच से भैरों सिंह शेखावत और वसुंधरा का जिक्र, जानें किन-किन बातों पर PM ने दिया जोर

Tue, 17 Dec 2024 01:52 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 17 Dec 2024 01:52 PM IST
खास बातें

PM Modi In Jaipur Today Live Update: राजस्थान सरकार के एक वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 'एक वर्ष-परिणाम उत्कर्ष' कार्यक्रम में भाग लेने के लिए जयपुर पहुंच चुके हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री 46,300 करोड़ रुपये से अधिक की 24 महत्वपूर्ण परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।

विज्ञापन
PM Modi Jaipur Visit Live: Center is going to give national project status to ERCP, will bear 90% of expenses
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

01:51 PM, 17-Dec-2024
राजस्थान को रोड, रेल और हवाई सेवाओं में सबसे कनेक्टेड बनाना हमारा संकल्प है। हमारा राजस्थान दिल्ली, वडोदरा और मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक शहरों के बीच है। इन तीन शहरों को राजस्थान से जोड़ने वाला जो एक्सप्रेस वे बन रहा है ये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेस वे में से एक है। मेज नदी पर पुल बनने से सवाई माधोपुर, बूंदी के किसानों को किसानों को बड़ी मंढियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
01:39 PM, 17-Dec-2024
राजस्थान को रोड, रेल और हवाई सेवाओं में सबसे कनेक्टेड बनाना हमारा संकल्प है। हमारा राजस्थान दिल्ली, वडोदरा और मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक शहरों के बीच है। इन तीन शहरों को राजस्थान से जोड़ने वाला जो एक्सप्रेस-वे बन रहा है, ये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेस-वे में से एक है। मेज नदी पर पुल बनने से सवाई माधोपुर, बूंदी के किसानों को किसानों को बड़ी मंढियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन
01:34 PM, 17-Dec-2024
7 लाख लोगों के घरों पर सौलर पैनल सिसटम लगे
सौर ऊर्जा पर बोले बहुत कम समय में देश के 7 लाख लोगों के घरों पर सौलर पैनल सिसटम लग चुके हैं। इसमें राजस्थान के भी 20 हजार घर शामिल हैं। खेम में भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए सरकार मदद दे रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान सरकार आने वाले समय में सैंकड़ों किसानों के खेतों में सौलर पैनल लगाने का काम करेगी।
01:28 PM, 17-Dec-2024
पीएम मोदी ने कहा कि आज की तस्वीर देश की राजनीति के लिए बड़ी तस्वीर है। इस तस्वीर में आपको दो राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र के जल शक्ति मंत्री नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर इतिहासिक है। इस तस्वीर को देखकर ये सवाल पूछे जाएंगे कि दो राज्यों के सीएम पानी के लिए एक साथ दिख सकते हैं। तो अन्य राज्य ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।
01:19 PM, 17-Dec-2024
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा
पीएम मोदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में राजस्थान को प्रगति देने पर भजनलाल और उनकी टीम ने बहुत मेहनत किया। ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं इंवेस्मेंट समिट के लिए राजस्थान आया था। जहां देश और दुनिया के बड़े बड़े निवेशक यहां जुटे थे। अब आज यहां 45 से 50 हजार करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेगा। 

ये प्रोजेक्ट राजस्थान को देश  के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएगा। इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। राजस्थान के पर्यटन को, यहां के किसानों को मेरे नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा के डबल इंजन की सरकार सुशासन का प्रतीक बन रही है। भाजपा जो भी संकल्प लेती है वो पूरा करने का इमानदारी से प्रयास करती है।आज देश के लोग कर रहे हैं कि भाजपा सुशासन की गांरटी है। इसलिए हर राज्यों में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। लोकसभा में भाजपा को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। बीते 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ है।

तीसरी बार फिर हमें देश की सेवा करने का मौका दिया। हाल फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाई है। लोकसभा में भाजपा को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। बीते 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो तीसरी बार बहुमत मिला। इससे पहले हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। राजस्थान के उपचुनाव में लोगों ने भाजपा के जबरदस्त समर्थन दिया। ये जनता जनर्दन का विश्ववास है। राजस्थान वो राज्य है जिसकी सेवा को भाजपा का साथ मिलता है। भेरो सिंह शेखवात से लेकर वसुंधरा राजे ने यहां कई काम किये है। बीते एक वर्ष के दौरान यहां कई सारे काम हुए है।

इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने यहां एक साल में हजारों भर्तियां निकाली है। यहां पूरी पार्दिशिता से परीक्षा भी हुई है। नियुक्तियां भी हो रही है। पिछली सरकार के दौरान राजस्थान के लोगों को बाकी राज्यों की तुलना में महंगा पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ता है। यहां भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान के मेरे भाइयों और बहनों को राहत मिली है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजती है। अब डबल इंजन की राजस्थान भाजपा सरकार उसमें इजाफा करके अतिरिक्त पैसे जोड़कर किसानों को मदद पहुंचा रही है।
01:18 PM, 17-Dec-2024
विज्ञापन
विज्ञापन
12:55 PM, 17-Dec-2024
पीएम मोदी जयपुर से लाइव
12:49 PM, 17-Dec-2024

12:47 PM, 17-Dec-2024
मंच पर राम सेतु संकल्प कलश रखा गया
मंच पर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच समझौते के तौर पर राम सेतु संकल्प कलश रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम सेतु जलसंकल्प कशल से में सबसे पहले चंबल का पानी डाला- इसके बाद कालीसिंध व पार्वती नदी का कलश प्रवाहित किया।
12:43 PM, 17-Dec-2024
एमओयू को आज एमओए का रूप दिया गया
एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के लिए दोनों राज्यों के बीच 28 जनवरी 2024 को हुए एमओयू को आज एमओए यानी समझौता ज्ञापन का रूप दिया गया है।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed