Dausa Bus Accident: भीषण हादसे में आठ की मौत, जांच कमेटी ने किया निरीक्षण; कलेक्टर को सौंपी जाएगी रिपोर्ट
Dausa Bus Fire Accident Live : दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हुआ। एक स्लीपर बस की ट्रक से जोरदार टक्कर हुई जिसके बाद बस में भीषण आग लग गई। लोगों बाहर निकलने तक मौका नहीं मिला। हादसे में आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 24 लोग घायल हुए हैं। यात्री बस ऋषिकेश से इंदौर आ रही थी। कई यात्री इंदौर के हैं
लाइव अपडेट
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; जांच दल ने किया परीक्षण
जांच दल ने दुर्घटनास्थल पर सड़क की स्थिति, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा मानकों, संभावित कारणों और अन्य तकनीकी व प्रशासनिक पहलुओं का बारीकी से परीक्षण किया। इसके साथ ही एक्सप्रेसवे से गुजरने वाले ट्रक और अन्य भारी वाहनों के चालकों से बातचीत कर उनके अनुभव और सुझाव भी लिए गए, ताकि दुर्घटना के कारणों का समग्र आकलन किया जा सके। इसके बाद जांच दल ने भांडारेज स्थित कंट्रोल रूम पहुंचकर एक्सप्रेसवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग देखी। टीम ने दुर्घटना के समय के वीडियो फुटेज का गहन विश्लेषण कर घटनाक्रम को समझने का प्रयास किया।
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; 'मेरी पत्नी मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई'
एक अन्य घायल यात्री ने बताया कि हादसे के समय वह, उसकी पत्नी और बेटा सो रहे थे। उनकी सीट चालक के ठीक पीछे थी। उसने आशंका जताई कि संभव है चालक को झपकी आ गई हो। यात्री ने बताया, 'टक्कर इतनी तेज थी कि मेरी पत्नी खिड़की से बाहर जा गिरी और बस के किनारे फंस गई। देखते ही देखते आग फैल गई और वह मेरी आंखों के सामने जिंदा जल गई।'Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; 'बेटी घायल है, पति अब भी लापता'
इंदौर निवासी एक महिला ने बताया कि वह परिवार के साथ जम्मू-कश्मीर स्थित माता वैष्णो देवी के दर्शन कर लौट रही थीं। उन्होंने कहा, 'बस आगे चल रहे ट्रक से टकराई और उसमें आग लग गई। मेरी बेटी घायल हो गई है, जबकि मेरे पति अब भी लापता हैं।'Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एसपी बोले- आठ लोगों की मौत हुई
दौसा के पुलिस अधीक्षक पीयूष दीक्षित ने बताया कि हंस ट्रेवल्स की बस ऋषिकेश से इंदौर जा रही थी। एक्सप्रेसवे पर आगे चल रहे ट्रक से टकराने के बाद बस और ट्रक दोनों में आग लग गई। हादसे में पांच यात्रियों की जिंदा जलने से मौत हो गई, दो लोगों ने सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि एक घायल ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
ये भी पढ़ें- Bus Accident: हंस ट्रैवल्स की बसों का हादसों से पुराना नाता, फायर सेफ्टी में फेल, छेड़छाड़ में पकड़ाए ड्राइवर
Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री नहीं निकल सके
दौसा बस हादसे को लेकर विधायक दीनदयाल बैरवा ने बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि हादसे के बाद बस में आग तेजी से फैल गई, लेकिन इमरजेंसी गेट नहीं खुलने के कारण यात्री समय रहते बाहर नहीं निकल सके। उनके अनुसार यदि आपातकालीन निकास द्वार खुल जाता, तो कई यात्रियों की जान बचाई जा सकती थी। विधायक ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर बस की सुरक्षा व्यवस्था की भी पड़ताल कराने की मांग की है।Dausa Bus Accident Live Updates News in Hindi ; एमपी के 12 लोग घायल
दौसा बस हादसे की जांच कर रहे एएसआई समूदर सिंह ने बताया कि बस नंबर AR-11P-6565 में चालक और परिचालक सहित कुल 39 लोग सवार थे। हादसे में अब तक आठ लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल हैं।घायल यात्रियों की सूची
- याचिका (7), पुत्री दीपक तंवर, ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- नेहा (26), ओंकारेश्वर के पास, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- दिशा (19), पुत्री संजय, नंदा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- सुवानंद (25), पुत्र राजेश, सुदामा नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- प्रदीप (26), पुत्र नरेंद्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- महक (22), पुत्री महेश, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- योगानी (21), पुत्री सेलेन्द्र, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- जितेंद्र पांडे (45), दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
- अभिनव पांडे (13), पुत्र जितेंद्र, दशहरा मैदान, पटेल कॉलोनी इंदौर
- विशुलाल (65), पुत्र बलवंत सिंह, भिलसेड़ी (मध्य प्रदेश)
- शिखा (31), नीम का थाना, सीकर (राजस्थान)
- चंद्रप्रकाश (66), पुत्र हीरालाल, डबरा (मध्य प्रदेश)
- दिव्या (25), पुत्री दीपक, बड़वाह (मध्य प्रदेश) - हालत गंभीर
ये यात्री लापता
- निर्मला, पत्नी चंद्रप्रकाश, इंदौर
- प्रियंका (33), पत्नी जितेंद्र पांडे, बड़वाह (मध्य प्रदेश)
- भूमि (20), पुत्री भारत भोर, बजरंग नगर, इंदौर (मध्य प्रदेश)
- दीपू (60), पुत्र नरवत सिंह, रामपुरा कला, सीहोर (मध्य प्रदेश)
जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. आर.के. मीणा ने बताया कि सभी आठ लोगों की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। उन्होंने कहा कि 13 घायलों की हालत अभी भी गंभीर बनी हुई है। हादसा इतना भीषण था कि चार शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गए, जिससे उनकी पहचान करना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में डीएनए जांच की भी आवश्यकता पड़ सकती है।