Hindi News
›
Live
›
Rajasthan
›
CM Ashok Gehlot press conference live in Jaipur Sachin Pilot Rajasthan Hindi News
Rajasthan: CM गहलोत बोले- 24 से महंगाई राहत कैंप शुरू होंगे, पायलट के आरोप पर कहा- करप्शन पर कार्रवाई जारी है
{"_id":"643680f9e30a82a1a00ca386","slug":"cm-ashok-gehlot-press-conference-live-in-jaipur-sachin-pilot-rajasthan-hindi-news-2023-04-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: CM गहलोत बोले- 24 से महंगाई राहत कैंप शुरू होंगे, पायलट के आरोप पर कहा- करप्शन पर कार्रवाई जारी है","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 12 Apr 2023 04:33 PM IST
खास बातें
सीएम अशोक गहलोत जयपुर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने बचत, राहत और बढ़त का नारा देते हुए 24 अप्रैल से प्रदेश में महंगाई राहत कैंप शुरू होने की जानकारी दी।
विज्ञापन
सीएम अशोक गहलोत
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
पिछली बीजेपी सरकार के करप्शन मामले में कोई कार्रवाई नहीं होने के सचिन पायलट के आरोपों पर गहलोत बोले- हमारी सरकार करप्शन पर लगातार कार्रवाई कर रही है। चार-पांच आईएएस अफसरों पर गाज गिरी है। करप्शन को लेकर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जितने छापे ACB डाल रही है उसने पहले कभी नहीं डाले गए। इतनी कार्रवाई पहले कभी नहीं हुई ,जितनी हमारी सरकार में हुई है। जब एसीबी छापे डालती है, तो विपक्ष आरोप लगाता है कि राजस्थान में भ्रष्टाचार बहुत बढ़ गया है तो क्या हम एसीबी के छापे की ना डलवाए? भ्रष्टाचारी को पकड़ेंगे नहीं । उनकी यह गलत सोच है
03:51 PM, 12-Apr-2023
सीएम अशोक गहलोत ने सचिन पायलट के तमाम आरोपों पर एक ही बात रिपीट की है कि महंगाई राहत से हम उन चुनौतियों से निपटेंगे।
विज्ञापन
03:33 PM, 12-Apr-2023
गहलोत ने कहा- मुख्यमंत्री जीवन रक्षा कोष बहुत बड़ी स्कीम थी। जो हमारी पिछली सरकार के वक्त हम लाये थे, लेकिन वो कामयाब तब नहीं हुई। अब हम आईटी बेस पर महंगाई राहत कैम्प लगा रहे हैं। कैम्प में जाने का फायदा यह होगा कि कुछ लोगों को पता नहीं होगा कि कौन-कौन सी स्कीम का लाभ मिल सकता है, तो वो उनकी जानकारी ले सकेंगे और अपना नाम जुड़वा सकेंगे। शुरुआत 700 कैम्प से होगी। कुल 2700 महंगाई राहत कैम्प राजस्थान में लगाये जाएंगे
03:31 PM, 12-Apr-2023
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : अमर उजाला
सीएम अशोक गहलोत ने कहा- हमारा मिशन 2030 है कि देश में नंबर वन राजस्थान बने। हमारी बीजेपी से लड़ाई नहीं है। लड़ाई विचारधारा की है। लड़ाई लेफ्ट और राइट की है।
03:28 PM, 12-Apr-2023
सीएम गहलोत ने कहा - कैम्प के जरिए 500 में गैस सिलेंडर, घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट बिजली प्रतिमाह फ्री, किसानों को 2000 यूनिट बिजली फ्री , फ्री राशन के तहत अन्नपूर्णा योजना में महीने अन्नपूर्णा फूड पैकेट, नरेगा जॉब कार्ड बना हुआ है तो शहरी रोज़गार के तहत साल में 100 दिन के बजाय 125 दिन का काम, राजस्थान सरकार की तरफ से सामाजिक सुरक्षा बीमा योजना में 1000 रुपए पेंशन, चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 25 लाख रुपये तक का परिवार का बीमा, 10 लाख रुपए का परिवार दुर्घटना बीमा, दुधारू पशुओं का प्रत्येक घर में 40-40 हजार रुपए का बीमा करवाया जा सकता है। सीएम ने लोगों से महंगाई राहत कैम्प में जाने की अपील लोगों से की है। साथ ही मिशन 2030 का रोडमैप बताया।
03:24 PM, 12-Apr-2023
Rajasthan: CM गहलोत की प्रेसवार्ता, कहा- 24 से महंगाई राहत कैंप शुरू होंगे, पायलट के आरोप पर दे सकते हैं जवाब
राजस्थान कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बीते मंगलवार को प्रदेश के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने सरकार के खिलाफ एक दिन का अनशन किया और कई गंभीर आरोप लगाए।
वहीं, आज बुधवार को सीएम अशोक गहलोत जयपुर में प्रेस वार्ता कर रहे हैं। जिसमें उन्होंने बचत, राहत और बढ़त का नारा देते हुए 24 अप्रैल से प्रदेश में महंगाई राहत कैंप शुरू होने की जानकारी दी। इसका वीडियो भी जारी किया गया। प्रेसवार्ता का मुख्य विषय यही है। अब देखना ये भी है कि क्या गहलोत पायलट के आरोपों का जवाब देंगे।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।