फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Barmer LS Election Results Live: बाड़मेर में कांग्रेस जीती, भाटी दूसरे और केंद्रीय मंत्री चौधरी तीसरे नंबर पर

Tue, 04 Jun 2024 04:45 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 04 Jun 2024 04:45 PM IST
खास बातें

Barmer Chunav Result Live: बाड़मेर लोकसभा सीट पर वोटों की गिनती कुछ देर में शुरू होने वाली है। इस सीट पर निर्दलीय रविंद्र सिंह भाटी के मैदान में होने की वजह से यहां त्रिकोणीय मुकाबला है। भाटी के सामने भाजपा के कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मेदाराम बेनीवाल हैं। 

विज्ञापन
Barmer Lok Sabha Result Live Ravindra Singh Bhati Ummedaram Beniwal BJP Vs Congress Winning Seats Rajasthan
बाड़मेर लोकसभा सीट का चुनावी परिणाम। - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:39 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी बेनीवाल जीते  
बाड़मेर सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल ने जीत दर्ज की है। उन्होंने निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी को हरा दिया है। केंद्रीय मंत्री चौधरी यहां तीसरे नंबर पर रहे हैं। हालांकि, अभी चुनाव आयोग की तरफ से फाइनल आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं।  

किसे कितने वोट मिले
उम्मेदा राम बेनीवाल- 687946 
रविंद्र सिंह भाटी- 567682
कैलाश चौधरी- 281597 
वोट का अंतर- 120264
03:52 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी 94 हजार वोट से आगे
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वे निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी से 94389 वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 634014 
  • रविंद्र सिंह भाटी- 539625 
  • कैलाश चौधरी- 264775 
विज्ञापन
02:22 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी जीत की ओर 
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। उनके और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी के बीच  41 हजार से अधिक वोटों का अंतर है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 449478 
  • रविंद्र सिंह भाटी- 408403 
  • कैलाश चौधरी- 205039 
01:21 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त बरकरार 
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। हालांकि, उनके और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी के बीच 27 हजार 529 वोटों का अंतर बचा है। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 361504 
  • रविंद्र सिंह भाटी- 333975 
  • कैलाश चौधरी- 160290 
12:34 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: घट रही कांग्रेस प्रत्याशी की बढ़त 
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। लेकिन, उनके और निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र भाटी के बीच वोटों का अंतर लगातार कम होता जा रहा है। यह अंतर महज 27 हजार 749 वोटों का बचा है। इससे पहले वे 12 बजे 39 हजार से अधिक वोटों की बढ़त लिए हुए थे। भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 295514 
  • रविंद्र सिंह भाटी- 267765 
  • कैलाश चौधरी- 118315 
12:05 PM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: 39 हजार से अधिक वोटों से बेनीवाल आगे
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। अब तक 51 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे बेनीवाल की बढ़त 12 बजे घट गई। अब वे 39 हजार से अधिक वोटों से आगे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 255439 
  • रविंद्र सिंह भाटी- 216121 
  • कैलाश चौधरी- 93862 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:45 AM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस प्रत्याशी बेनीवाल की बढ़त जारी
कांग्रेस प्रत्याशी उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार बढ़त बनाते हुए आगे बढ़ रहे हैं। वे 51 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  

किसे कितने वोट मिले
  • उम्मेदा राम बेनीवाल- 211333
  • रविंद्र सिंह भाटी- 159630
  • कैलाश चौधरी- 73742 
11:12 AM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदा राम बेनीवाल लगातार अपनी बढ़त बढ़ा रहे हैं। वे 42 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं।  
10:29 AM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: कांग्रेस उम्मीदवार उम्मेदाराम बेनीवाल 33 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रहे हैं। निर्दलीय प्रत्याशी निर्दलीय प्रत्याशी रविंद्र सिंह भाटी दूसरे और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर हैं। 
09:39 AM, 04-Jun-2024
Barmer Lok Sabha Election Result: प्रत्याशियों के अपने-अपने दावे 
बाड़मेर सीट पर इंडि गठबंधन के उम्मीदवार उम्मेदा राम मेघवाल आगे चल रहे हैं। वे तीन हजार से अधिक वोटों की बढ़त लिए हुए हैं। रविंद भाटी 17 हजार 937 वोट के साथ दूसरे नंबर हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी कैलाश चौधरी तीसरे नंबर पर हैं। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed