{"_id":"6ae4cc66a82a97f493019757","slug":"congress-mega-rally-between-diwali-and-dhanteras-cti-writes-to-sonia-gandhi-offers-suggestions-including-a-cha-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिवाली-धनतेरस के बीच कांग्रेस की महारैली: सीटीआई ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तारीख बदलने समेत दिया ये सुझाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिवाली-धनतेरस के बीच कांग्रेस की महारैली: सीटीआई ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र, तारीख बदलने समेत दिया ये सुझाव
Fri, 30 Oct 2026 10:28 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:28 PM IST
सार
दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारिक संगठनों की चिंता बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी को पत्र लिखने के बाद अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीटीआई ने सोनिया गांधी को लिखा पत्र
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दिल्ली में एक नवंबर को रामलीला मैदान में प्रस्तावित कांग्रेस की महारैली को लेकर व्यापारिक संगठनों की चिंता बढ़ती जा रही है। राहुल गांधी को पत्र लिखने के बाद अब चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने कांग्रेस नेता सोनिया गांधी को भी पत्र लिखकर रैली की तारीख आगे बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
सीटीआई का कहना है कि दिवाली और धनतेरस के दौरान दिल्ली के बाजारों में खरीदारी का दबाव रहता है। ऐसे में 1 नवंबर को बड़ी रैली होने से मध्य दिल्ली के प्रमुख बाजारों में यातायात बाधित हो सकता है। इसका सीधा असर कारोबारियों के साथ ग्राहकों की आवाजाही पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
संगठन के मुताबिक, रामलीला मैदान के आसपास चांदनी चौक, सदर बाजार, खारी बावली, भागीरथ पैलेस और कनॉट प्लेस समेत करीब 20 प्रमुख बाजार हैं। रैली में बड़ी संख्या में लोगों और वाहनों के पहुंचने से इन बाजारों में जाम की स्थिति बन सकती है।
विज्ञापन
सीटीआई ने सोनिया गांधी से रैली 11 नवंबर के बाद कराने की अपील की है। साथ ही विकल्प के तौर पर बुराड़ी मैदान में आयोजन का सुझाव भी दिया है। संगठन का कहना है कि उसे रैली से आपत्ति नहीं, बल्कि त्योहारों के दौरान व्यापार और आम लोगों की आवाजाही प्रभावित होने की चिंता है।