Bihar Floor Test Live: नीतीश सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीता, 160 विधायक पक्ष में रहे
{"_id":"6305b830b4e8a75700474918","slug":"bihar-assembly-floor-test-live-updates-cm-nitish-kumar-majority-numbers-in-vidhan-sabha-jdu-rjd-bjp-news","type":"live","status":"publish","title_hn":"Bihar Floor Test Live: नीतीश सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीता, 160 विधायक पक्ष में रहे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 24 Aug 2022 06:40 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिहार
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Wed, 24 Aug 2022 06:40 PM IST
खास बातें
Floor Test in Bihar Vidhan Sabha News Live: बिहार विधानसभा में आज महागठबंधन सरकार ने विश्वासमत हासिल कर लिया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 160 विधायक रहे। इस दौरान भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया। इसे लेकर नीतीश कुमार ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि आप सब भाग रहे हैं, जरूर आलाकमान ने आपसे ऐसा करने को कहा होगा।
विज्ञापन
बिहार विधानसभा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
06:39 PM, 24-Aug-2022
विजय कुमार सिन्हा को भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया
विजय कुमार सिन्हा को भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया और सम्राट चौधरी पार्टी के विधान परिषद के नेता के रूप में चुने गए।05:16 PM, 24-Aug-2022
बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को
बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
05:09 PM, 24-Aug-2022
160 विधायक विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में रहे।
05:05 PM, 24-Aug-2022
देश भर के नेताओं ने मुझे फोन किया और बधाई दी: नीतीश
नीतीश ने कहा, हमने (राजद और जदयू) बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। देश भर के नेताओं ने मुझे फोन किया और इस फैसले पर बधाई दी और मैंने उन सभी से 2024 के चुनाव में एक साथ लड़ने का आग्रह किया।05:02 PM, 24-Aug-2022
नीतीश बोले- आप सब भाग रहे हैं, आकाओं से आदेश मिला होगा
बिहार भाजपा के कुछ विधायकों ने राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया। इस पर नीतीश ने कहा- आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो ही आपको अपनी पार्टी में पद मिलेगा। आप सभी को अपने वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा।04:58 PM, 24-Aug-2022
नीतीश सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीता
नीतीश कुमार सरकार बहुमत परीक्षण में पास हो गई है। सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीता। इस दौरान कुछ भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:49 PM, 24-Aug-2022
नीतीश बोले, पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा नहीं दिया गया
सिर्फ 2020 के विधानसभा चुनाव की बात मत करो, अतीत के चुनावों को याद करें जब जद (यू) ने भाजपा से अधिक सीटें जीती थीं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने का मेरा अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया। 2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का बखान करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं।04:06 PM, 24-Aug-2022
तेजस्वी बोले, हमारे बीच कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है
तेजस्वी ने कहा, हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी (राजद और जदयू) के बीच कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है, यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा।03:51 PM, 24-Aug-2022
गुरुग्राम के जिस मॉल पर छापा पड़ा, वह मेरा नहीं
तेजस्वी ने कह, सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल पर छापा मारा है वह मेरा नहीं है, इसका उदघाटन भाजपा सांसद ने किया था।03:50 PM, 24-Aug-2022