फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2022 Live: राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे पांच सांसद, एक ने कहा- बुलाया जाता तो हम जरूर जाते

Thu, 27 Jan 2022 06:22 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: हिमांशु मिश्रा Updated Thu, 27 Jan 2022 06:22 PM IST
खास बातें

State Assembly Election 2022 Uttarakhand, Punjab, Goa, Manipur Live News in Hindi:पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए लगभग सभी पार्टियों ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। बची हुई कुछ सीटों पर भी जल्द ही उम्मीदवारों के नाम घोषित हो जाएंगे। ऐसे में राजनीतिक उठापठक के बीच चुनाव जीतने के लिए राजनीतिक दलों ने पूरी ताकत झोंक दी है। नेताओं के दल बदलने का सिलसिला भी जारी है। इन सबके साथ राजनीतिक नेताओं की बयानबाजी और गुटबाजी भी अब सामने आने लगी है। पढ़िए राजनीति से जुड़े पल-पल के अपडेट्स...

विज्ञापन
Assembly Election 2022 Live: Punjab, Uttarakhand, Goa, Manipur Vidhan Sabha Election News, Total Seats, Nomination Date, Survey, Opinion Poll Updates in Hindi 27 January 2022
अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी। - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

06:22 PM, 27-Jan-2022

जलियांवाला बाग पहुंचे राहुल गांधी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी जलियांवाला बाग पहुंचे। यहां उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता भी मौजूद रहे। 
03:58 PM, 27-Jan-2022

राहुल की बैठक में नहीं पहुंचे पांच सांसद

पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे, जो आज पंजाब में हैं। इस बारे में पूछे जाने पर सांसद जसबीर सिं गिल ने कहा कि हमें जाने में कोई दिक्कत नहीं है। हमें पता चला कि यह कार्यक्रम 117 उम्मीदवारों के लिए था। न तो पीसीसी अध्यक्ष ने और न ही मुख्यमंत्री ने हमें आमंत्रित किया, यहां तक कि प्रभारी महासचिव को भी नहीं। अगर हमें बुलाया जाता तो हम जरूर जाते।
विज्ञापन
03:51 PM, 27-Jan-2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भगवान वाल्मीकि तीर्थ मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी उपस्थित रहे।

03:48 PM, 27-Jan-2022
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर के स्वर्ण मंदिर में लंगर खाया। उनके साथ पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी भी मौजूद रहे। पंजाब के पांच कांग्रेस सांसद - मनीष तिवारी, रवनीत सिंह बिट्टू, जसबीर सिंह गिल, परनीत कौर, मोहम्मद सादिक - पार्टी नेता राहुल गांधी की अमृतसर बैठक से अनुपस्थित रहे। ये सासंद अपने करीबियों को टिकट नहीं मिलने से नाराज बताए जा रहे हैं। 

03:39 PM, 27-Jan-2022

कांग्रेस के प्रताप सिंह बाजवा के भाई को भाजपा ने दिया टिकट

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा के भाई और कांदिया से विधायक फतेह सिंह बाजवा को भाजपा ने बटाला से टिकट दिया है। कांग्रेस ने कांदिया से फतेह सिंह का टिकट काटकर उनके बड़े भाई को उम्मीदवार बनाया है। 
02:42 PM, 27-Jan-2022

पंजाब में भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी सूची

पंजाब चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 27 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:31 PM, 27-Jan-2022

 खटीमा में क्या बोले धामी

 उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भगवान राम, भगवान हनुमान हम पर कृपया करें। सभी कार्य बिना विघ्न-बाधाओं के संपन्न हों। इस क्षेत्र की जनता का मैं आभारी हूं जिनके आशीर्वाद से मुझे मुख्य सेवक के तौर पर कार्य करने का मौका मिला। यहां लोगों ने मुझे कहा है कि खटीमा का चुनाव हम देखेंगे आप पूरे प्रदेश का देखें। 
 
02:10 PM, 27-Jan-2022

राहुल के गुरुद्वारा और मंदिर जाने के सियासी मायने

कांग्रेस नेता राहुल गांधी को आज गुरुद्वारे और मंदिर में माथा टेक रहे हैं। राहुल ने पंजाब में चुनाव प्रचार शुरू करने से पहले अमृतसर में सिखों के सबसे बड़े धार्मिक स्थल श्री हरमिंदर साहिब यानी स्वर्ण मंदिर में माथा टेका। इसके बाद वह दुर्ग्याणा मंदिर और भगवान वाल्मीकि तीर्थ भी पहुंचे। इसके सियासी मायने क्या हैं? पढ़िए...
01:04 PM, 27-Jan-2022

राहुल गांधी ने स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अमृतसर में स्वर्ण मंदिर के दर्शन किए। उनके साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू भी मौजूद रहे। राहुल के साथ पार्टी के बाकी उम्मीदवारों ने भी मंदिर में माथा टेका। चुनाव प्रचार के लिए पंजाब पहुंचे राहुल गांधी का जालंधर में एक वर्चुअल रैली को संबोधित करने का भी कार्यक्रम है। 
12:57 PM, 27-Jan-2022

टिहरी पर दलबदल करने वालों के बीच हो सकती है लड़ाई

टिहरी से भाजपा विधायक धन सिंह नेगी ने गुरुवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।  देहरादून में हरीश रावत की मौजूदगी में नेगी ने पार्टी ज्वाइन की। कांग्रेस टिहरी से धन सिंह को उम्मीदवार बना सकती है। आज ही कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय से उनका मुकाबला हो सकता है। उपाध्याय को भाजपा टिहरी से टिकट दे सकती है। दोनों पार्टियों ने अब तक इस सीट पर अपने उम्मीदवारों का एलान नहीं किया है। 

Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed