MP Lok Sabha Chunav Live: पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में शामिल, दिग्विजय बोले- PM मोदी के सामने भी लड़ सकता हूं
{"_id":"65fe662b7c928a0ae10ae37f","slug":"mp-lok-sabha-election-live-phase-wise-polls-result-schedule-parties-candidates-list-congress-bjp-2024-03-23","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav Live: पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में शामिल, दिग्विजय बोले- PM मोदी के सामने भी लड़ सकता हूं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sat, 23 Mar 2024 01:17 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sat, 23 Mar 2024 01:17 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Lok Sabha Election News Live Updates: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। चुनाव के पहले चरण शामिल होने वाले प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। जानिए, इससे पहले प्रदेश में क्या चल रहा है?
विज्ञापन
मप्र लोकसभा चुनाव 2024
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
01:11 PM, 23-Mar-2024
कांग्रेस के पूर्व विधायक भाजपा में शामिल।
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष को भेजा इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा कांग्रेस को एक के बाद एक झटके दे रही है। शनिवार को कांग्रेस के आलोट (रतलाम) से पूर्व विधायक मनोज चावला और प्रमोद गुगलिया भाजपा में शामिल हो गए। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चावला और गुगलिया को पार्टी की सदस्यता दिलाई। भाजपा में शामिल होने के बाद मनोज चावला ने कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को भेजे इस्तीफे में चावला ने पार्टी छोड़ने का कारण व्यक्तिगत बताया।

12:33 PM, 23-Mar-2024
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
पार्टी ने कहा राजगढ़ से लड़ो
कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यंत्री दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव के बयान पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं तो नरेंद्र मोदी और शिवराज सिंह के खिलाफ भी चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं। लेकिन, पार्टी ने कहा कि आप राजगढ़ से चुनाव लड़िए तो यहां से लड़ रहा हूं। बता दें कि सीएम यादव ने कहा था कि दिग्विजय सिंह को भोपाल से चुनाव लड़ना चाहिए। कांग्रेस को चुनाव लड़ने के लिए प्रत्याशी नहीं मिल रहे हैं।

12:22 PM, 23-Mar-2024
कर्ज लेने पर जीतू पटवारी ने सरकार पर बोला हमला
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने एक बार फिर मुख्यमंत्री मोहन यादव और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने एक्स कर लिखा- मध्यप्रदेश में मोहन यादव सरकार मौजूदा वित्त वर्ष में एक बार फिर 27 मार्च को तीन अलग-अलग तरीके से 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज लेगी। इसे 20, 21 और 22 साल में चुकाएगी। भाजपा सरकार की नई आवश्यकता को यदि शामिल कर लिया जाए तो जनवरी से अब तक कर्ज के रूप में ली गई राशि 20,500 करोड़ हो जाएगी। 27 मार्च को लिए जाने वाले 5 हजार करोड़ रुपए के कर्ज के बाद चालू वित्त वर्ष में कर्ज का आंकड़ा कुल 42 हजार 500 करोड़ रुपए हो जाएगा। इसके पहले 37,500 करोड़ तक का कर्ज सरकार 29 फरवरी के पहले ले चुकी है।
खर्च की भरपाई करने सरकार ने लिया था कर्ज
प्रदेश अध्यक्ष पटवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने फरवरी में तीन बार कर्ज लिया था। मार्च में लिए जाने वाले कर्ज से ठीक एक महीने पहले 27 फरवरी को 5 हजार करोड़ रुपये का कर्ज अलग-अलग तीन स्वरूप में लिया गया था। 27 फरवरी को जो कर्ज लिया गया वह 2000-2000 करोड़ और 1000 करोड़ के रूप में था। इसके पहले 6 और 20 फरवरी को सरकार के खर्च की भरपाई के लिए कर्ज लिया गया था। सरकार ने 20 फरवरी को भी 5 हजार करोड़ का लोन लिया था, यह लोन तीन अलग-अलग प्रोसेस से लिया गया था। सरकार 6 फरवरी 2024 को अलग-अलग 1500-1500 करोड़ रुपये के कर्ज ले चुकी है।
लाड़ली बहनों को नहीं किया जा रहा भुगतान
जीतू पटवारी ने कहा कि फरवरी महीने में सरकार 13 हजार करोड़ रुपए का कर्ज ले चुकी है। 23 जनवरी को 2500 करोड़ का कर्ज लिया था। नए साल 2024 के प्रथम 2 महीने जनवरी और फरवरी में लिए गए कर्ज की राशि 15500 करोड़ हो चुकी है। आश्चर्य है कि लगातार कर्ज लेने के बावजूद लाड़ली बहनों को 3000 प्रतिमाह की राशि का भुगतान नहीं किया जा रहा है। धान के लिए 3100 और गेहूं के लिए 2700 रुपए प्रति क्विंटल की घोषित राशि भी किसानों को नहीं दी जा रही है, जबकि सरकार के लग्जरी खर्च बढ़ते जा रहे हैं। हवाई यात्रा, मंत्रियों के बंगलों के रखरखाव और नई गाड़ियों पर करोड़ों खर्च हो रहे हैं। प्रदेशवासियों, आगामी लोकसभा चुनाव में का जो भी नेता वोट मांगने आए, उसे अब यह जरूर पूछना है कि क्या मध्यप्रदेश में "मोदी की गारंटी" का कोई मोल नहीं है?

11:53 AM, 23-Mar-2024
सीएम यादव ने भगोरिया महोत्सव और होली की शुभकामनाएं दी
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भगोरिया महोत्सव और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा कि होली के पावन पर मेरी ओर से प्रदेशवासियों, देशवासियों और सभी भाई-बहनों को बधाई। मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि आदिवासी अंचल में विकास हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र में एक लाख करोड़ से अधिक के विकास कार्य चल रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगोरिया पूरे वर्ष का सर्वाधिक आकर्षण और आनंद का त्यौहार है जो बसंत ऋतु में आता है। फाल्गुन महीने का ये मस्ती का त्यौहार है, इसका आनंद ही कुछ और है।
1 लाख करोड़ के विकास कार्य चल रहे
सीएम ने कहा कि भाजपा की सरकार बनते ही हमने सबसे पहले खरगोन में टंट्या मामा के नाम पर एक नया विश्वविद्यालय प्रारंभ किया गया। जो इसी सत्र में प्रारंभ हो गया है, यह पांच जिलों को कवर करेगा। इसके अलावा धार, झाबुआ पूरे क्षेत्र में प्राकृतिक रूप से वनसंपदा का भी क्षेत्र है, इसलिए आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की घोषणा की है। यहां अगले सत्र से कॉलेज बनना प्रारंभ हो जाएगा। हमारे पूरे अंचल में विकास की संभावनाओं को लेकर लगभग 1 लाख करोड़ रुपए के अलग-अलग प्रकार के विकास कार्य चल रहे हैं। यहां उद्योग निवेश की भी बड़ी संभावना है। अति पिछड़ा क्षेत्रों के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने जो घोषणा की है, उसके आधार पर पेसा एक्ट लगाते हुए वो सब विकास के कार्य कर रहे हैं।

10:47 AM, 23-Mar-2024
मुख्यमंत्री मोहन यादव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
चुनावी प्रचार में जुटे सीएम यादव
लोकसभा चुनाव को लेकर प्रचार अभियान में जुटे मुख्यमंत्री मोहन यादव आज रतलाम, झाबुआ और धार लोकसभा क्षेत्र में रहेंगे। साथ ही बड़वानी में रात्रि विश्राम करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह 11.30 बजे रतलाम से झाबुआ के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.30 बजे राणापुर झाबुआ में भगोरिया उत्सव में शामिल होंगे। शाम 6 बजे अलीराजपुर और जोबट विधानसभा के प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। रात 8 बजे कुक्षी पहुंचकर स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम यादव रात्रि विश्राम बड़वानी में करेंगे।

10:40 AM, 23-Mar-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: पूर्व कांग्रेस विधायक BJP में शामिल, दिग्विजय बोले- PM मोदी के सामने भी लड़ सकता हूं
Madhya Pradesh Lok Sabha Election News Live Updates: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। चुनाव लड़के वाले प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। पहले चरण में प्रदेश की छह सीटों सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा में 19 अप्रैल को मतदान होगा।