MP Lok Sabha Chunav Live: भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी
{"_id":"661cd0608978639a57052f51","slug":"mp-lok-sabha-election-2024-live-phase-wise-polls-result-dates-bjp-vs-congress-candidates-rally-news-in-hindi-2024-04-15","type":"live","status":"publish","title_hn":"MP Lok Sabha Chunav Live: भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 15 Apr 2024 03:38 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 15 Apr 2024 03:38 PM IST
खास बातें
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: नमस्कार! मध्य प्रदेश लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। प्रदेश में पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। कांग्रेस और भाजपा समेत अन्य पार्टियां अपनी जीत पक्की करने में लगी हैं। जानिए, इससे पहले प्रदेश में क्या चल रहा?
विज्ञापन
मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव, लाइव ब्लॉग
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
03:36 PM, 15-Apr-2024
ग्वालियर लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी भारत सिंह कुशवाहा ने नामांकन किया दाखिल
ग्वालियर लोकसभा से बीजेपी उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा ने आज अपना नामांकन दाखिल किया। इस मौके पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे। बीजेपी उम्मीदवार का नामांकन दाखिल करने के बाद सीएम डॉक्टर मोहन यादव ने कहा कि पूरा देश मोदी मय हो चुका है। आज बीजेपी उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाह का नामांकन फॉर्म भरने के लिए आए थे। साथ ही कहा कि आज से विधवत यहां प्रचार प्रसार का आगाज हो चुका है। बता दें कि सीएम डॉक्टर मोहन यादव सबसे पहले मुरार पहुंचे, जहां उन्होंने नामांकन सभा को संबोधित किया और उसके बाद में सीधे कलेक्ट्रेट आए, जहां बीजेपी उम्मीदवार भारत सिंह कुशवाहा का नामांकन दाखिल करवाया। उनके साथ केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे।
03:08 PM, 15-Apr-2024
भोपाल में 24 हजार चिल्लर लेकर पर्चा दाखिल करने पहुंचे मानव समाधान पार्टी के प्रत्याशी
विज्ञापन
02:09 PM, 15-Apr-2024
राजगढ़ में नामांकन सभा में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के उद्बोधन के बिंदु
- देश का लोकसभा चुनाव सच्चे अर्थों में राम मंदिर के विरोधी और राम मंदिर के पक्षधर दो लोगों के बीच चुनाव हो रहा है। राजगढ़ का चुनाव इसी कारण से जाना जाएगा।
- आज हमारा शंखनाद हुआ है। हम और आप मिलकर निश्चित रूप से सबसे बड़े राम विरोधी, जो हर जगह रंग बदलकर बात कर रहे हैं।
- सुसनेर में आकर राम मन्दिर और संघ की तारीफ कर रहे हैं, संघ की इतनी तारीफ करते हो तो आ जाओ शाखा में, आपको कौन रोकता है...?
- दिग्विजय को लेकर डॉ यादव ने कहा कि आपको केवल वोट लेना है, ये डुप्लीकेट नहीं चलेंगे, आपको असली रंग में आना पड़ेगा।
- सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भी आपको इस बात का दु:ख है कि मंदिर क्यों बन रहा है.
- आपके मन में पाप है, आप पूरे हिंदू समाज को अपमानित करते हो।
- आपने हिंदू-मुसलमान को जीवन भर लड़ाने का काम किया।
- इसका एकमात्र जवाबदार व्यक्ति दिग्विजय सिंह है, जिन्होंने हमेशा हिंदू-मुसलमानों को लड़ाने के लिए वोट बैंक का रास्ता ढूंढा।
- राजगढ़ वो धरती है जो हमारे विचार और देशभक्ति के लिए एकजुट हुआ।
- माननीय नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भगवान राम के मंदिर का भूमि पूजन और लोकार्पण किया।
- किसी ने राम मंदिर को नकारा या राम मन्दिर के निमंत्रण को ठुकराया तो वो एकमात्र पार्टी कांग्रेस पार्टी है।
- आप और हम मिलकर संकल्प करें कि एक एक वोट कांग्रेस के खिलाफ जायेगा।
01:01 PM, 15-Apr-2024
राजगढ़ से भाजपा प्रत्याशी रोडमल नागर ने नामांकन किया दाखिल
12:49 PM, 15-Apr-2024
खजुराहो सीट को लेकर कांग्रेस की प्रेसवार्ता
12:28 PM, 15-Apr-2024
संकल्प पत्र को लेकर भाजपा ने की प्रेसवार्ता
भाजपा के संकल्प पत्र का आज भोपाल में विमोचन किया गया। इस दौरान सीएम मोहन यादव ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली है। पहले राजनीतिक दल घोषणा पत्र जारी करते थे, लेकिन मोदी जी ने संकल्प पत्र जारी किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने 4 करोड़ नए घर देने का संकल्प लिया है। सबसे ज्यादा मकान शहरी क्षेत्र में मध्यप्रदेश में दिए गए हैं, इसमें मेरा भी जिला शामिल है। टूरिज्म के क्षेत्र में मप्र में बहुत काम किया है। महाकाल लोक बनने के बाद मप्र की प्रतिष्ठा और बढ़ी है। आने वाले दो साल में हर लोकसभा में एक मेडिकल कॉलेज खोला जाएगा।

प्रजापति को कांग्रेस ने दिया समर्थन
खजुराहो लोकसभा सीट पर एक बार फिर सियासी समीकरण बदल गए हैं। बीते दिनों इंडि गठबंधन से सपा प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन खारिज होने के बाद अब कांग्रेस ने इंडिया फॉरवर्ड ब्लॉक के आरबी प्रजापति को समर्थन दिया है। प्रजापति का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से मुकाबला है।

12:22 PM, 15-Apr-2024
MP Lok Sabha Chunav Live: भाजपा के संकल्प पत्र का विमोचन, खजुराहो में BJP को टक्कर देगा गठबंधन का ये प्रत्याशी
Madhya Pradesh Lok Sabha Chunav Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव को लेकर मध्य प्रदेश में राजनीति पार्टियां चुनाव प्रचार में जुटी हुईं है। इधर, चुनाव के तीसरे चरण को लेकर प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। 19 अप्रैल तक प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर सकेंगे। ऐसे में ग्वालियर, मुरैना, भिंड, गुना, सागर, विदिशा, भोपाल और राजगढ़ समेत आठ सीटों पर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का सिलसिला तेज होगा। राजगढ़ से भाजपा प्रत्याशी और वर्तमान सांसद रोडमल नागर आज सीएम मोहन यादव और पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के साथ पर्चा दाखिल करेंगे।