फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP LS Election Live: CM यादव ने कहा- केजरीवाल पर पद का मद चढ़ रहा, दिग्विजय बोले-PM मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली

Fri, 22 Mar 2024 04:52 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 22 Mar 2024 04:52 PM IST
खास बातें

MP Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: नमस्कार! मप्र लोकसभा चुनाव के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है...। लोकसभा चुनाव के पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया जारी है, प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन कर सकते हैं। मतदान 19 अप्रैल को होगा। जानिए, इससे पहले प्रदेश में क्या हो रहा है?

विज्ञापन
MP Lok Sabha Chunav Live Updates Phase Wise Polls Date Schedule Congress And BJP Candidates List
मप्र लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:44 PM, 22-Mar-2024
मंडला में सीएम मोहन यादव ने मां नर्मदा का पूजन किया। - फोटो : सोशल मीडिया
फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में पहुंचे सीएम मोहन यादव
सीएम मोहन यादव और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा शुक्रवार को फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में पहुंचे। उन्होंने कहा कि रूस-यूक्रेन के युद्ध में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में सभी विद्यार्थियों को बाहर निकाला गया। मोदी जी ने 80 करोड़ लोगों को नि:शुल्क राशन वितरित किया, गरीब से गरीब आदमी को रहने के लिए पक्का मकान दे रहे हैं। कश्मीर में धारा 370 मामले को कांग्रेस ने उलझा दिया, 40 हजार लोगों की हत्या हुई, इसका जवाबदार कांग्रेस पार्टी है। कांग्रेस ने धारा 370 लगाकर कश्मीर के लोगों को मौत के मुंह में धकेल दिया। भारतीय जनता पार्टी ने जनसंघ के जमाने से धारा 370 का विरोध किया। कांग्रेस सिर्फ अल्पसंख्यक वर्ग के वोट के लिए राजनीति करती है, कांग्रेस इस वर्ग को सिर्फ वोट के चश्मे से देखती है। कश्मीर से धारा 370 हट गई, भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन गया...सारे फैसले हो गए... लेकिन आज भी कांग्रेस के उम्मीदवार के पेट में दर्द है कि मंदिर क्यों बना..? कांग्रेस वाले बड़े अभागे हैं, उधर श्रीराम मंदिर का विरोध करते हैं और निमंत्रण ठुकराते हैं, यहां उनके प्रत्याशी कह रहे हैं कि मंदिर जरूरी है या कुछ और जरूरी है। इससे पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश अध्यक्ष  वीडी शर्मा, केंद्रीय मंत्री व पार्टी प्रत्याशी श्री फग्गन सिंह कुलस्ते के साथ मां नर्मदा का पूजन किया। रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। वनवासी बंधुओं के साथ मुख्यमंत्री डॉ यादव और प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने आदिवासी लोक संस्कृति का प्रमुख वाद्य यंत्र मांदर बजाया। 


 
02:04 PM, 22-Mar-2024
कमलनाथ - फोटो : अमर उजाला, इंदौर
कमलनाथ बोले- विपक्षी दलों में एकता की आवश्यता
कांग्रेस के खाते फ्रीज होने और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का लेकर पूर्व सीएम कमलनाथ ने एक्स कर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा- भारतीय राजनीति में विपक्षी दलों की एकता की इस समय जितनी आवश्यकता है, उतनी जरूरत पिछले 75 साल में शायद ही पहले कभी रही हो।

वर्तमान सत्ताधारी दल के इरादे एकदम स्पष्ट हैं, आम चुनाव से पहले वह विपक्ष से लड़ना नहीं, बल्कि विपक्ष को अनैतिक हथकंडे अपनाकर समाप्त कर देना चाहता है। राजनैतिक कार्यकर्ताओं और नेताओं को डराना, धमकाना, तोड़ना, गिरफ्तार करना और जेल भेजना इसी कुचक्र का हिस्सा हैं।

यह जो दमन चक्र चलाया जा रहा है, उसका सिर्फ एक मकसद है कि भारत की आजादी के बाद जो सत्ता जनता के हाथों में दी गई थी, उसे जनता के हाथ से छीन कर तानाशाही के हाथ में दे देना। इसलिए भारत के जागरूक नागरिकों को अपनी जिम्मेदारी पूरी प्रतिबद्धता से निभानी है। मौकापरस्तों को पहचानना है और जनता की सेवा करने वालों के साथ खड़े रहना है। हम सब मिलकर अपने लोकतंत्र की रक्षा करेंगे और इसे मजबूत बनाएंगे।
विज्ञापन
01:48 PM, 22-Mar-2024
दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिग्विजय बोले-  लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
12:41 PM, 22-Mar-2024
नकुलनाथ 26 को बंटी साहू 27 को दाखिल करेंगे पर्चा
छिंदवाड़ा सांसद व कांग्रेस प्रत्याशी नकुलनाथ 26 मार्च को नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। उनकी नामांकन रैली नामांकन रैली श्याम टॉकीज से प्रारंभ होकर चार फाटक, छोटा तालाब, पुराना पॉवर हाउस, छोटी बाजार, इतवारी, मेन रोड, गर्ल्स कॉलेज, फव्वारा चौक, इंदिरा तिराहा से अमित ठेंगे चौक पहुंचेगी। पुराना बस स्टैंड मानसरोवर कॉम्प्लेक्स पर जनसभा के साथ रैली का समापन होगा। जिला कांग्रेस अध्यक्ष विश्वनाथ ओक्टे ने बताया कि नामांकन से पहले सांसद नकुलनाथ छोटी बाजार पहुंचकर नगर शक्तिपीठ बड़ी माता मंदिर और राम मंदिर में पूजा अर्चना कर माथा टेकेंगे। कांग्रेस नामांकन रैली की तैयारियों में जुटी हुई है। 

वहीं, भाजपा प्रत्याशी विवेक बंटी साहू 27 मार्च को अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल करने वाले हैं। भाजपा नामांकन रैली को भव्य बनाने की तैयारियों में जुटी हुई है। रैली में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव समेत कई बड़े नेताओं के शामिल होने की बात कही जा रही है। रैली का रूट अभी फाइनल नहीं हुआ है।
11:40 AM, 22-Mar-2024
इस्तीफा नहीं देने पर सीएम यादव ने केजरीवाल पर बोला हमला
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने पर कहा कि अरविंद केजरीवाल को पद का मद है। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा समय नहीं आया है। सीएम यादव ने कहा कि अपने देश का इतिहास है कि जब किसी पर कोई आरोप लगता है तो वो सबसे पहले अपना इस्तीफा देता है। जब तक आरोप से बरी न हो जाए, तब तक वो अपना दायित्व नहीं लेता।

लाल बहादुर शास्त्रीजी से लेकर लालकृष्ण आडवाणीजी तक किसी ने भी अपना दायित्व नहीं लिया। जब उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी का एक डायरी में झूठा नाम आया था, तब उन्होंने तुरंत सभी पदों से इस्तीफा दिया था। यहां तक की सांसद पद तक से भी इस्तीफा दिया और कोर्ट को फेस किया। कोर्ट को फेस करने के बाद ही ये डिसाइड हुआ कि वो पार्टी का चुनाव लड़े। मैं मान कर चलता हूं कि लोकतंत्र में अगर किसी के ऊपर उंगली उठ रही है और उसके ही पार्टी के दो-दो मंत्री इसी आरोप में जेल में बंद हैं। जिन्हें प्रयास करने के बाद भी हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट से जमानत नहीं मिल रही है।  

सीएम ने कहा कि शराबकांड के मामले में केजरीवाल के पास 9 बार समन गए। वे हाईकोर्ट गए लेकिन राहत नहीं मिली तो उन्हें इस्तीफा देकर अपने ऊपर लगे आरोप को फेस करते और फिर बरी होने के बाद अपनी सरकार चलाते। मुख्यमंत्री के रूप में जेल जाना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है, आज तक कभी ऐसा नहीं हुआ। पद का इतना मोह, लोभ केजरीवाल को शोभा नहीं देता। उन पर पद का मद चढ़ रहा है। इससे उनको बाहर आना चाहिए। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर
10:53 AM, 22-Mar-2024
सीएम मोहन यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री यादव आज मंडला में करेंगे चुनावी प्रचार 
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज 22 मार्च को मंडला चुनाव प्रचार पर रहेंगे। वे मां नर्मदा का पूजन और रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर पार्टी प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के नामांकन के दौरान उपस्थित रहेंगे। मुख्यमंत्री यादव दोपहर 12.10 बजे भोपाल से मंडला पहुंचकर रपटा घाट में मां नर्मदा के दर्शन कर पूजन करेंगे। दोपहर 12.25 बजे रानी  दुर्गावती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर निषादराज भवन में विशाल आमसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 1.20 बजे पार्टी प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते की नामांकन रैली में शामिल होंगे। दोपहर 2.30 बजे मंडला जिला कार्यालय में प्रबंध समिति की बैठक और वरिष्ठ कार्यकताओं से मुलाकात करेंगे। दोपहर 3.30 बजे शक्तिवंदन कार्यक्रम में शामिल होंगे और शाम 4 बजे मंडला में बालाघाट लोकसभा की बैठक लेंगे। इसके बाद सीएम यादव शाम  5.30 बजे भोपाल के लिए रवाना होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:18 AM, 22-Mar-2024
दिग्विजय सिंह के समर्थकों ने मनाया जश्न
राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह का नाम लगभग तय माना जा रहा है,हालाकी देर रात तक भी सूची जारी नही हुई है,लेकिन कांग्रेसियों को भनक लगते ही उन्होंने देर रात में ही आतिशबाजी करते हुए अपनी खुशी का इजहार करना शुरू कर दिया। सूत्रों की मानें तो बीते दिन दिल्ली में हुई कांग्रेस की सीईसी बैठक में दिग्विजय सिंह के नाम पर मोहर लग गई है। एक क्लिक पर पढ़ें पूरी खबर  


ये नाम भी लगभग तय
वहीं, गुना में भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने कांग्रेस पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव को चुनावी मैदान में उतार सकती है। इसके अलावा भोपाल से अरुण श्रीवास्तव, होशंगाबाद से संजय शर्मा, जबलपुरसे दिनेश यादव, रीवा से नीलम अभय मिश्रा, झाबुआ से कांतिलाल भूरिया, उज्जैन से महेश परमार, मंदसौर से दिलीप सिंह गुर्जर, शहडोल फुंदेलाल सिंह मार्को और सागर लोक सभा सीट से गुड्डू राजा बुंदेला को टिकट दिया जा सकता है। 
09:26 AM, 22-Mar-2024
बसपा ने सात सीट पर उतारे प्रत्याशी
लोकसभा चुनाव को लेकर बहुजन समाज पार्टी ने मध्य प्रदेश में प्रत्याशियों की पहली सूची गुरुवार शाम को जारी की। इसमें मैहर से पूर्व विधायक नारायण त्रिपाठी समेत सात प्रत्याशियों के नामों का एलान किया गया है। इसमें खजुराहो से कमलेश पटेल, सतना से नारायण त्रिपाठी, सीधी से पूजनराम साकेत, मंडला से इंदर सिंह उईके, छिंदवाड़ा से उमाकांत बंदेवार, मंदसौर से कन्हैयालाल मालवीय, बैतूल से अशोक भलावी को टिकट दिया गया है। बता दें कि बिघ्य के कद्दावर नेता नारायण त्रिपाठी बीते दिन ही बसपा में शामिल हुए थे और फिर उन्हें टिकट मिल गया।  एक क्लिक पर जानें कौंन हैं नारायण त्रिपाठी, सपा से राजनीतिक सफर शुरू कर बसपा में आए, भाजपा और कांग्रेस से भी रहा नाता
09:18 AM, 22-Mar-2024
भाजपा से बागी हुए सांसद सिंह समेत इन्होंने किया नामांकन 
लोकसभा चुनाव के लिए अब तक छह उम्मीदवारों ने नौ नामांकन पत्र दाखिर किए हैं। सीधी से भाजपा के बागी सांसद अजय प्रताप सिंह ने गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) से नामांकन दाखिल किया है। हाल ही में अजय प्रताप सिंह ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया था। इसके बाद से ही उनके सीधी संसदीय सीट से चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं। लोकसभा संसदीय क्षेत्र मंडला (अजजा) में भाजपा प्रत्याशी फग्गन सिंह कुलस्ते और लोकसभा संसदीय क्षेत्र बालाघाट में भाजपा प्रत्याशी भारती पारधी ने नामांकन पत्र दाखिल किया गया है।  सीधी से भाजपा प्रत्याशी राजेश मिश्रा, कांग्रेस प्रत्याशी कमलेश्वर पटेल और शहडोल से भाजपा प्रत्याशी हिमाद्री सिंह ने भी अपना नामांकन दाखिल किया है। पहले चरण के लिए नाम पत्र दाखिल करने की अंतिम तिथि बुधवार 27 मार्च है। नामांकन पत्रों की संमीक्षा 28 मार्च को की जाएगी। नामांकन भर चुके प्रत्याशी 30 मार्च से अपना नामांकन वापस ले सकते हैं। 
09:03 AM, 22-Mar-2024

MP LS Election Live: CM यादव ने कहा- केजरीवाल पर पद का मद चढ़ रहा, दिग्विजय बोले-PM मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली

MP Lok Sabha Chunav Live Updates News in Hindi: लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मध्य प्रदेश में नामांकन प्रक्रिया जारी है। चुनावी मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी प्रत्याशी 27 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा। इस दौरान सीधी, शहडोल, जबलपुर, मंडला, बालाघाट और छिंदवाड़ा समेत छह सीटों पर वोटिंग होगी।  
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed