फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   MP Lok Sabha: Digvijay says democracy is being strangled in the country, I will contest elections from where t

MP Lok Sabha: दिग्विजय बोले- देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है, जहां से पार्टी कहेगी वहां से चुनाव लडूंगा

Fri, 22 Mar 2024 11:49 AM IST
आनंद पवार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आनंद पवार Updated Fri, 22 Mar 2024 11:49 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि देश में अघोषित आपातकाल है। साथ ही ईवीएम और इलेक्टोरल बांड को लेकर भी सवाल उठाए। 

विज्ञापन
MP Lok Sabha: Digvijay says democracy is being strangled in the country, I will contest elections from where t
पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार और भाजपा पर जमकर हमला बोला। पूर्व सीएम ने कहा कि देश में लोकतंत्र का गला घोटा जा रहा है। देश में अघोषित आपातकाल है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के अकाउंट फ्रीज किए गए ताकि कांग्रेस चुनाव न लड़ पाए। कांग्रेस पंपलेट न छाप पाए। कांग्रेस के प्रत्याशियों को पैसा ना दे पाए। पूर्व सीएम ने कहा कि अन्य किसी पार्टी को इनकम टैक्स नहीं देना है। सिर्फ कांग्रेस पार्टी से इनकम टैक्स लेने का प्रावधान हुआ है। पूर्व सीएम ने इलेक्टोरल बांड को लेकर भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि मोदी की गारंटी हफ्ता वसूली है। चंदा दो धंधा लो। कोविड में नकली दवाई बनाने वालों से भी चंदा लेकर उन्हें छोड़ा गया। 
विज्ञापन


जहां से कहेंगे चुनाव लड़ने को तैयार 
राजगढ़ से लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि अभी लिस्ट नहीं आई है। उन्होंने कहा कि मैं पार्टी का आदर्श कार्यकर्ता हूं। पार्टी देश में जहां से कहेंगी, वहां से चुनाव लड़ूगा। 
विज्ञापन


भय और लालच दोनों के कांग्रेस नेता छोड़ रहे पार्टी 
कांग्रेस नेताओं के पार्टी छोड़ने पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि भय और लालच दोनों के मिश्रण के कारण भाजपा में जा रहे हैं। जिनको पार्टी ने सब कुछ मिला वह पार्टी छोड़कर जा रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


ईवीएम से छेड़छाड़ करने वाले जल्द पकड़े जाएंगे 
ईवीएम को लेकर पूछे सवाल पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि मशीन में छेड़छाड़ करने वाले पकड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि हम इसके काफी करीब पहुंच गए हें। जिस दिन हम पहुंच जाएंगे। उसी दिन देशद्रोह के आरोप में उनको फांसी दी जाएगी। 

  
केजरीवाल का कसूर इंडिया गठबंधन के पार्टनर
ईडी द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर दिग्विजय सिंह ने कहा कि इतिहास में पहली बार हुआ कि दो सीटिंग चीफ मिनिस्टर को जेल भेजा गया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन पर दबाव था कि भाजपा में आ जाइये। आदिासी का चरित्र है, वो मरना पंसद करेगा। उन्होंने अरविंद केजरीवाल का कसूर इतना था कि नोटिस मिलने पर हाजिर नहीं हुए। उनका यह भी कसूर वह इंडिया गठबंधन के पार्टनर हो गए थे।      
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed