फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

MP Municipal Election: दूसरे चरण में 72 फीसदी मतदान, बढ़ सकता है आंकड़ा

Wed, 13 Jul 2022 08:19 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 13 Jul 2022 08:19 PM IST
खास बातें

मध्य प्रदेश के 43 जिलों के 214 निकायों में सुबह 7 बजे से नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू हो गया है। शाम 5 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी। दूसरे चरण में 49 लाख 9 हजार मतदाता प्रत्याशियों की हार-जीत का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
MP Local Body Election 2022 Live Updates Final Second Phase Voting Begins in 214 Bodies of 43 District Latest News in Hind
नगरीय निकाय चुनाव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

07:41 PM, 13-Jul-2022
नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण का मतदान लगभग संपन्न हो चुका है। शाम पांच बजे तक 72 प्रतिशत मतदान बताया जा रहा है। जनसंपर्क संचालनालय की ओर से जारी पत्र के मुताबिक महिलाओं में 70.1 प्रतिशत, पुरुषों में 73.9 प्रतिशत ने वोट डाले हैं। सभी 214 नगरीय निकायों में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ है। कुछेक जगह कतार में लगे लोग वोट डालेंगे। इसके बाद आंकड़ा बढ़ सकता है। 





 
06:42 PM, 13-Jul-2022
टीकमगढ़ में मामूली झड़प हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
दूसरे चरण के मतदान के दौरान मामूली झड़प की खबरें भी आ रही हैं। टीकमगढ़ के वार्ड नंबर 1 में मतदान के दौरान विवाद हो गया। भाजपा विधायक राकेश गिरी गोस्वामी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई। जानकारी लगते ही मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल पहुंचा। इस झड़प में विधायक के भाई को मामूली चोटें आई हैं, जिसकी शिकायत दर्ज कराने वे कोतवाली पहुंचे। रतलाम में ब्राह्मणों का वास के मतदान केंद्र क्रमांक 269 और 270 पर हंगामा हो गया। पार्षद का चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी ने फर्जी मतदान का आरोप लगाया और धरने पर बैठ गए। आगर नगर पालिका के वार्ड 5 से भाजपा-कांग्रेस समर्थक भिड़ गए। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर भीड़ को तितर-बितर किया। 
विज्ञापन
05:33 PM, 13-Jul-2022
दोपहर तीन बजे तक नगरीय निकाय के दूसरे चरण के लिए 65.10 प्रतिशत मतदान हो चुका है। इसमें 66.40 प्रतिशत पुरुष तो 63.70 महिला मतदाता मत का उपयोग कर चुके हैं। अब तक उमरिया में सबसे ज्यादा 80.60 प्रतिशत तक वोट डल चुके हैं। वहीं सबसे कम कटनी में वोटिंग हई है। कटनी में 52.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। 
04:42 PM, 13-Jul-2022
दोपहर तीन बजे तक रतलाम नगर निगम के लिए 59.95 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है। वहीं देवास नगर निगम के लिए 59.36 फीसद मतदाता वोट डाल चुके हैं। देवास में बारिश के बीच लोग छाते और रेनकोट पहनकर वोटिंग करने पहुंच रहे हैं। रतलाम में भी सुबह बारिश ने मतदान प्रभावित किया।
02:49 PM, 13-Jul-2022
बारिश के बीच मतदान करने पहुंचे वोटर्स
देवास जिले में मतदान रफ्तार से चल रहा है। यहां सुबह से ही बारिश का दौर जारी है लेकिन मतदाता इससे प्रभावित नहीं हो रहे हैं बल्कि उत्साह पूर्वक अपने मताधिकार का उपयोग कर रहे हैं।
02:49 PM, 13-Jul-2022
विधायक गायत्री राजे पवार ने डाला वोट
देवास में नगरीय निकाय चुनाव के द्वितीय चरण में  विधायक गायत्री राजे पवार ने मतदान केंद्र पर पहुंचकर मतदान किया। उन्होंने आम लोगों से अपील किया है कि वे अपने शहर के विकास के लिए मतदान अवश्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन
02:28 PM, 13-Jul-2022
प्रभुराम चौधरी ने परिवार के साथ रायसेन में किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
मंत्री प्रभुराम चौधरी ने परिवार सहित डाला वोट
मध्य प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रभुराम चौधरी अपने परिवार के साथ रायसेन में मतदान किया। सोशल मीडिया में पोस्ट कर मंत्री प्रभुराम चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में हिस्सा लेकर मैंने अपना कर्तव्य निभाया, मैंने व मेरे परिवार ने रायसेन में अपने मताधिकार का उपयोग किया आप सभी से निवेदन है कि आप भी अपना कर्तव्य निभायें और मतदान अवश्य करें। आपका एक वोट आपके शहर, आपके वार्ड की तस्वीर बदल सकता है।
 
02:24 PM, 13-Jul-2022
1 बजे तक 54.6 फीसदी मतदान
मध्य प्रदेश के 43 जिलों में नगरीय निकाय चुनाव में 1 बजे तक 54.6 फीसदी मतदान हुआ, जबकि भोपाल के बैरसिया में दोपहर 12 बजे तक 52 प्रतिशत मतदान हो चुका है। मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है।
12:04 PM, 13-Jul-2022
बीजेपी MLA और कांग्रेस के पूर्व मंत्री में झड़प
टीकमगढ़ में नगरीय निकाय मतदान के दौरान भाजपा विधायक राकेश गिरी और कांग्रेस के पूर्व मंत्री यादवेंद्र सिंह बुंदेला के बीच झड़प हो गई।
11:52 AM, 13-Jul-2022
मंत्री हरदीप सिंह डंग ने डाला वोट
भोपाल में नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण में वोटिंग जारी है। कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह डंग ने गृह विधानसभा सुवासरा में वोट डाला। उन्होंने  मतदाताओं से अधिक से अधिक वोट करने की अपील की है। 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed