Priyanka Gandhi MP Visit Live: प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे, बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा
{"_id":"6486a9e6e6445481f80fd8a3","slug":"priyanka-gandhi-jabalpur-visit-live-update-priyanka-worship-of-narmada-river-and-start-election-campaign-2023-06-12","type":"live","status":"publish","title_hn":"Priyanka Gandhi MP Visit Live: प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे, बोलीं- इन्होंने महाकाल को भी नहीं छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Mon, 12 Jun 2023 05:48 PM IST
खास बातें
Priyanka Gandhi in Jabalpur News Live Updates : प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश की संस्कारधानी जबलपुर से आज चुनावी शंखनाद किया। उन्होंने ग्वारीघाट पर मां नर्मदा का पूजन करने के बाद शहीद स्मारक में जनसभा को संबोधित किया।
विज्ञापन
मां नर्मदा का पूजन करती प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
लाइव अपडेट
05:20 PM, 12-Jun-2023
बजरंगबली के भेष में आये नजर कार्यकर्ता
प्रियंका गांधी ने चुनावी शंखनाथ के पहले नर्मदा नदी के ग्वारीघाट में पूजा-अर्चना की। इस दौरान कुछ युवक बजरंगबली की वेशभूषा में नजर आये। इसके अलावा ग्वारीघाट से सभा स्थल गोलबाजार के बीच कई स्थानों पर गदा भी रखी गयी थी। शंकराचार्य चौक पर तीस फुट लम्बी गदा रखी गयी थी। कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली को चुनावी हिन्दुत्व का मुद्दा बनाया गया था। जिसे कांग्रेस पार्टी मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में अपना शस्त्र बना रही है।
03:54 PM, 12-Jun-2023
रानी दुर्गावती को दी श्रद्धांजलि
प्रियंका गांधी ने भंवरताल गार्डन पहुंचकर गोंडवाना की वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और वहां उपस्थित आदिवासी जनसमुदाय से मुलाकात की।
बता दें, महाकौशल क्षेत्र आदिवासी बाहुल्य है। इसके अंतर्गत आने वाली 38 विधानसभा सीटों में से 13 सीट एसटी वर्ग के लिए आरक्षित हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 में से 11 सीटों पर विजय दर्ज की थी। जबलपुर की सिहोरा तथा मंडला सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
02:00 PM, 12-Jun-2023
जनसभा को संबोधित करती प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका गांधी ने अपने पिता और दादी को याद करते हुए कहा कि मेरे परिवार के सदस्यों ने इस देश को बनाने में अपना खून दिया है। मैं जानती हूं कि सत्ता को भोगना कितना आसान है। अपनी देशभक्ति के आधार पर अपना वोट डालें। मैं सौभाग्य मानती हूं कि सब नर्मदा मैया के तट पर हुआ। हम झूठ नहीं बोलेंगे हम देश के लिए समर्पित हैं।
01:59 PM, 12-Jun-2023
सोचने समझने के लिए छह महीने हैं: प्रियंका गांधी
प्रियंका गांधी ने कहा कि आप तय कीजिए, बच्चों के भविष्य का निर्माण करना है या नहीं, अपने प्रदेश को जवाबदेह बनाना है कि नहीं, तो मन बना लीजिए छह महीने में चुनाव हैं। सोचने समझने के लिए छह महीने हैं। सोचिए कि कांग्रेस की सरकारें क्या कर रही हैं अपने प्रदेशों में और अपना वोट अपने पक्ष में डालिए, जो आपके प्रति जवाबदेह बने। बहुत हो गया भ्रष्टाचार। आप नेताओं को मजबूर कर दीजिए कि जब मंच पर आएं तो सच बोले, नहीं तो आप उन्हें सत्ता से निकाल देंगें। मैं यहां किसी की आलोचना करने नहीं आई आपको जागरूक करने आई हूं। मैं आपसे वोट मांगने नहीं आई हूं, मैं जागरूकता मांगने आई हूं।
01:55 PM, 12-Jun-2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मिलती प्रियंका गांधी
- फोटो : सोशल मीडिया
प्रियंका ने जनसभा में कहा कि बहुत साल हो गए, केंद्र में नौ साल हो गए, एमपी में 18 साल हो गए। ये राजनीति आपकी जरूरतों को नकार रही है। इधर-उधर की बातें की जाती हैं। हम भारतीय हैं, हमारे लिए धर्म से बड़ा कुछ नहीं है। वो हमारे लिए सर्वोपरि है, लेकिन उसका मतलब ये नहीं है कि पब्लिक के जज्बातों को उभारकर ऐसा किया जाए। वो आपके जज्बातों पर आपको बार-बार उकसा रहे हैं। उस नेता को कभी एहसास नहीं होगा कि आपका काम नहीं करेगा तो सत्ता छोड़नी पड़ेगी। आपकी सड़कें ठीक नहीं हो रही हैं, नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। आपको सबक सिखाना पड़ेगा। 18 साल में आपने सब कुछ देख लिया। अगर 18 साल में आपको पता नहीं चला कि वो आपका काम नहीं कर रहे हैं तो आपको कभी पता नहीं चलेगा।
01:51 PM, 12-Jun-2023
प्रियंका ने जनता से किए पांच वादे
प्रियंका गांधी ने कहा कि जब कांग्रेस की सरकार एमपी में आई थी, उन डेढ़ साल में कितना काम हुआ। 27 लाख किसानों का कर्ज माफ हुआ। सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढ़ाया गया था। एक करोड़ परिवारों को बिजली मुफ्त मिली थी। गौशालाएं बनवाई गई थीं। आज भी ऐसे ही काम कांग्रेस की सरकार कर रही है। मैं आपसे वादे कर रही हूं, जो पूरे होंगे। हर महीने 1500 रुपये महिलाओं को मिलेंगे। गैस सिलेंडर 500 रुपये में मिलेगा। आपके लिए 100 यूनिट बिजली माफ होगी। 200 यूनिट बिजली बिल की हाफ होगी। पुरानी पेंशन लागू होगी। आपका दर्द हम समझते हैं। किसान कर्ज माफी का काम पूरा करेंगे। बचे किसानों का ऋण माफ होगा। ये हमारी गारंटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:50 PM, 12-Jun-2023
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी का डुमना एयरपोर्ट पर स्वागत किया।
- फोटो : सोशल मीडिया
जो सत्ता में आस्था रखते हैं वो कभी आपकी सुनवाई नहीं करेंगे। कर्नाटक में पांच गारंटी दी थी, सभी कैबिनेट में पास की हैं। छत्तीसगढ़ में किसानों को सबसे ज्यादा धान का दाम मिल रहा है। हिमाचल में वादे पूरे करने जा रहे हैं। आप जागरूक बनिए, जो सच्चाई है उसे पहचानिए। ये देखिए कांग्रेस की सरकार अपने प्रदेश में क्या कर रही है।
01:44 PM, 12-Jun-2023
सरकारी कर्मचारी रो रहे हैं: प्रियंका गांधी
इस शहर में जितने काम कराए गए थे, एक नजरिये के साथ कराए आपके विकास के लिए। इंदिरा जी ने हरित क्रांति कराई, राजीव जी ने आधुनिक भारत के लिए काम किया। उनके दिल में देश को आगे बढ़ाने का एक नजरिया था। जबलपुर का निर्माण उस नजरिये को लेकर हुआ था। लेकिन आज देखिए जबलपुर का क्या हाल है। लोग सरकारी नौकरी लेते थे, उन्हें एक पेंशन की सुरक्षा होती थी। आज सरकारी कर्मचारी रो रहे हैं। उनकी सुनवाई नहीं हैं। सिर्फ कांग्रेस के प्रदेशों में पुरानी पेंशन लागू हुआ है।
01:43 PM, 12-Jun-2023
प्रियंका गांधी के साथ पूर्व सीएम कमलनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
बीजेपी के नेता सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं। हमारी पार्टी के भी कुछ ऐसे नेता थे, जो सत्ता के लिए छोड़ कर चले गए। अपनी विचारधारा भूल गए। आपके मुख्यमंत्री घोषणावीर हैं। मुख्यमंत्री ने 22 हजार घोषणाएं की हैं, इतनी नौकरियां दिला देते तो लोगों का कुछ भला होता।
01:41 PM, 12-Jun-2023
मध्यप्रदेश में अत्याचार बढ़ गया है
प्रियंका ने कहा कि एमपी में आदिवासियों की दुर्दशा हो गई है। बच्चों, बुजुर्गों और दलितों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं। मीडिया और बड़े-बड़े होर्डिंग कुछ और दिखा रहे हैं। किसान के लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। किसानों को फसलों के दाम नहीं मिल रहे। ओलावृष्टि में बीजेपी ने चार हजार करोड़ का घोटाला किया है। ये सरकार चली है तो घोटालों और भ्रष्टाचार के लिए चली है।