फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Road Show Jabalpur Live: जबलपुर में पीएम मोदी का CM मोहन के साथ रोड शो, सड़क किनारे टूटा स्वागत मंच

Sun, 07 Apr 2024 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 07 Apr 2024 07:40 PM IST
खास बातें

PM Modi Road Show Jabalpur Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनाव प्रचार के तहत जबलपुर पहुंचे। जहां शाम को साढ़े छह बजे के बाद कटंगा से रोड शो किया, जो लगभग पौने एक घंटे चला। इस दौरान भारी सुरक्षा व्यवस्था रही।
 

विज्ञापन
PM Modi Road Show Jabalpur Live: PM Narendra Modi's road show in Jabalpur, heavy security arrangements
पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

07:22 PM, 07-Apr-2024
करीब पौने एक घंटे बाद पीएम मोदी का जबलपुर में कटंगा से शुरू हुआ रोड शो समाप्त हो गया। अंत में पीएम मोदी रथ से उतरे और पार्टी नेताओं के साथ एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए।
07:14 PM, 07-Apr-2024


पीएम मोदी के रोड शो के दौरान लोग बड़ी इमारतों की बालकनी और छज्जों से झांकते दिखे। 
विज्ञापन
07:14 PM, 07-Apr-2024
07:06 PM, 07-Apr-2024
पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सड़क किनारे मंच टूटने का भी मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि रोड शो के दौरान गोरखपुर में लगा एक स्वागत मंच टूट गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई। कहा जा रहा है कि मंच पर क्षमता से अधिक लोग चढ़ गए थे, जिसकी वजह से मंच गिर गया।
07:04 PM, 07-Apr-2024
06:54 PM, 07-Apr-2024
पीएम मोदी के रोड शो में भाजपा कार्यकर्ताओं और लोगों की अच्छी खासी भीड़ नजर आ रही है। लोगों के हाथ में भाजपा का झंडा, चुनाव चिन्ह कमल के कटआउट और पीएम मोदी के कटआउट नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
06:49 PM, 07-Apr-2024
रोड शो के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी एक हाथ में बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल का फूल थामें दिख रहे हैं। वहीं, दूसरे हाथ से वे जनता का अभिवादन कर रहे हैं।
06:44 PM, 07-Apr-2024
मंत्रों उच्चारण के साथ रोड शो शुरू हुआ। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ भाजपा प्रत्याशी आशीष दुबे भी नजर आ रहे हैं। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं।
06:38 PM, 07-Apr-2024
पीएम मोदी रोड शो - फोटो : अमर उजाला
प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने जबलपुर में कटंगा से रोड शो शुरू कर दिया है। रथ पर उनके साथ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव भी मौजूद हैं।

06:28 PM, 07-Apr-2024
डुमना में प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वागत पीएम नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उसके बाद भगत सिंह चौराहा के लिए रवाना हो गए। दरअसल, पीएम मोदी जबलपुर के डुमना एयरपोर्ट पहुंचे थे। वे सड़क मार्ग से कुछ ही देर में कटंगा तिराहा पहुंचेंगे। जहां से करीब एक किलोमीटर दूरी का रोड शो करेंगे।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed