Swachh Survekshan 2024 Live: स्वच्छता में फिर नंबर वन बना इंदौर, एमपी स्वच्छ राज्यों में दूसरे स्थान पर
Swachh Survekshan 2024 Live: मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के सिर सातवीं बार सबसे स्वच्छ शहर होने का ताज सजा है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को स्वच्छता का अवार्ड दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने लिखा, बधाई इंदौर! महामहिम राष्ट्रपति महोदया द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार में आज हमारे इंदौर ने स्वच्छता का सातवां आसमान छूकर इतिहास रच दिया है।
बधाई इंदौर!
— Pushyamitra Bhargav (@advpushyamitra) January 11, 2024
महामहिम राष्ट्रपति महोदया श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में स्वच्छता सर्वेक्षण पुरस्कार में आज हमारे इंदौर ने स्वच्छता का सातवाँ आसमान छूकर इतिहास रच दिया है।
केंद्रीय मंत्री माननीय श्री @HardeepSPuri जी, यशस्वी मुख्यमंत्री @DrMohanYadav51 जी तथा… pic.twitter.com/5RpdlDGYQP
कैलाश विजयवर्गीय ने एक्स पर लिखा, इंदौर अद्भुत है, इंदौर अतुलनीय है, इंदौर अप्रतिम है। स्वच्छता में इंदौर लगातार सातवीं पर देश में शीर्ष पर आया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम। साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को हार्दिक बधाई। इंदौर की यह गौरव यात्रा ऐसे ही अविराम जारी रहे, बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
इंदौर अद्भुत है,
— Kailash Vijayvargiya (@KailashOnline) January 11, 2024
इंदौर अतुलनीय है,
इंदौर अप्रतिम है।
स्वच्छता में इंदौर लगातार सातवीं पर देश में शीर्ष पर आया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर इंदौर की जनता को मेरा प्रणाम।
साथ ही समस्त जनप्रतिनिधियों, प्रशासन, स्वच्छता कर्मियों, स्वयंसेवी संगठनों को हार्दिक बधाई।
इंदौर की यह गौरव… pic.twitter.com/jVwZ79RTJH
सीएम मोहन यादव ने सोशल मीडिया पर लिखा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वच्छता पुरस्कार का क्रम जारी रखा है। मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि इंदौर को पूरे देश में सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिला है। इसके लिए मैं इंदौर के सभी रहवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के सभी सदस्यों एवं स्वच्छता से जुड़े सभी कर्मचारियों को हार्दिक बधाई देता हूं।
साथ ही मध्यप्रदेश राज्य को देश में दूसरा सबसे स्वच्छ राज्य का अवार्ड प्राप्त होने पर प्रदेश की साढ़े आठ करोड़ जनता को भी बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में स्वच्छता के संकल्प को साकार करने में मध्यप्रदेश निरंतर अपना योगदान देता रहेगा। सभी मध्यप्रदेशवासियों को पुन: बधाई।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में भारत सरकार ने स्वच्छता पुरस्कार का क्रम जारी रखा है। मुझे बताते हुए अत्यंत प्रसन्नता है कि इंदौर को पूरे देश में सबसे स्वच्छ शहर का सम्मान मिला है।
— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) January 11, 2024
इसके लिए मैं इंदौर के सभी रहवासियों, जनप्रतिनिधियों, नगर निगम के… pic.twitter.com/ZPncSo3DOf
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक्स पर लिखा, स्वच्छता के सातवें आसमान पर अपन का इंदौर। स्वच्छता सर्वेक्षण में लगातार सातवीं बार इंदौर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनने पर अत्यंत प्रसन्न तथा गौरवान्वित हूं। इंदौर ने जनभागीदारी तथा जनसहयोग से स्वच्छता में नया कीर्तिमान स्थापित कर प्रदेश का मान बढ़ाया है। इस उपलब्धि के लिए सभी इंदौरवासियों, स्वच्छता मित्रों, नगर निगम के कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी-कर्मचारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आपके समर्पण, निष्ठा तथा कर्तव्यपरायणता ने इंदौर और मध्यप्रदेश का पूरे देश में मान बढ़ाया है।
नगर निगम इंदौर को स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 का अवार्ड मिलने पर महिला सफाई मित्रों ने मनाया जश्न#MyCleanIndia #IndoreRahegaNo1 #SwachhtaKaSaatwanAasman #SwachhSurvekshan2024Indore #IMCRuktaNahi#SwachhIndore pic.twitter.com/44v1h7Vev6
— Indore Municipal Corporation (@SwachhIndore) January 11, 2024
स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में ग्वालियर को मिला 16वां स्थान
- ऊर्जा मंत्री प्रधुम्न सिंह तोमर ने ग्वालियर वासियों, सफाई मित्रों, निगम अधिकारियों को शुभकामनाएं दी
- भोपाल के बाद ग्वालियर मध्यप्रदेश का तीसरा सबसे साफ शहर घोषित किया गया है
- स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर ग्वालियर को 16वां स्थान मिला है
उमरिया के नौरोजाबाद नगर परिषद को दिल्ली में मिला पुरस्कार
मध्यप्रदेश में स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को लेकर नौरोजाबाद नगर परिषद को दिल्ली में पुरस्कृत किया गया है। बता दें, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उमरिया जिले की नौरोजाबाद नगर परिषद प्रदेश के पांच नगरीय निकाय में शामिल रही है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित स्वच्छता सम्मान समारोह में केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पूरी ने नौरोजाबाद नगर परिषद को सम्मानित किया है। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष समेत सीएमओ डॉ केके पांडेय एवं किशन सिंह ठाकुर मौजूद रहे। भारत सरकार द्वारा कराए गए स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में उमरिया जिले की नौरोजाबाद के अलावा प्रदेश में इंदौर, महू, अमरकंटक और बुधनी नगरीय निकाय को स्वच्छता सम्मान प्राप्त हुआ है।