CM Yogi MP Visit Live: महाकाल के दर्शन के बाद इंदौर पहुंचे योगी, सनातन धर्म को कोसने वालों को दी चेतावनी
{"_id":"650156f1406f44b70e0570d3","slug":"cm-yogi-adityanath-in-mp-today-live-update-up-chief-minister-to-visit-ujjain-mahakal-know-indore-full-schedule-2023-09-13","type":"live","status":"publish","title_hn":"CM Yogi MP Visit Live: महाकाल के दर्शन के बाद इंदौर पहुंचे योगी, सनातन धर्म को कोसने वालों को दी चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Wed, 13 Sep 2023 06:23 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Sep 2023 06:23 PM IST
खास बातें
CM Yogi Adityanath Ujjain Visit Live Updates : उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर और उज्जैन के दौरे पर हैं। सीएम योगी ने बाबा महाकाल के दर पर हाजिरी लगाई और अब वे भर्तृहरि गुफा पहुंचे हैं।
विज्ञापन
बाबा महाकाल का अभिषेक करते योगी
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
06:22 PM, 13-Sep-2023
योगी का इंदौर में स्वागत
- फोटो : सोशल मीडिया
04:56 PM, 13-Sep-2023
भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन
इंदौर पहुंचे सीएम आदित्यनाथ योगी ने नाथ मंदिर के कार्यक्रम में सनातन को कोसने वालों की जमकर खिंचाई की। योगी ने कहा भारत ने अर्थव्यवस्था में ब्रिटेन को पीछे छोड़ दिया है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ने जी 20 में कहा मुझे गर्व है मैं हिंदू हूं। यही सनातन के संस्कार हैं। उन्हें जय श्री राम कहने में, गौ माता की पूजा करने में गर्व महसूस होता है। दूसरी और कई लोग भारत में ही ऐसे हैं जो सनातन को कोसते हैं। ऐसा सनातन से ही हो रहा है। भक्त प्रह्लाद के पिता हिरण्यकश्यप ने भी कहा था कि ईश्वर नहीं हैं। सभी को याद है उनका क्या हश्र हुआ। रावण और कंस ने भी यही गलती की। जो इन राक्षसों के साथ हुआ वही सनातन को कोसने वालों के साथ भी होगा। कई आक्रांता आए और गए लेकिन सनातन धर्म हमेशा चमकता रहा। सनातन धर्म भारत का राष्ट्रीय धर्म है। यह सब याद रख लें। योगी ने एक प्रमुख बात और कही कि भारत का राष्ट्रीय धर्म सनातन धर्म है और अब यह बात सभी को मनाना होगी
विज्ञापन
03:52 PM, 13-Sep-2023
इंदौर पहुंचे उप्र के सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : सोशल मीडिया
02:23 PM, 13-Sep-2023
इंदौर के लिए रवाना हुए सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी भर्तृहरि गुफा में दर्शन करने के बाद इंदौर के लिए रवाना हो गए हैं। सीएम योगी इंदौर में देवी अहिल्या बाई की पुण्यतिथि के कार्यक्रम में शामिल होंगे, इसके साथ ही वह छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्यभिषेक की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शिवाजी प्रतिमा पहुंचेंगे।
02:09 PM, 13-Sep-2023
भर्तृहरि गुफा पहुंचे सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बाबा महाकाल का पूजन अर्चन करने के बाद भर्तृहरि गुफा पहुंचे, जहां नाथ संप्रदाय के प्रमुख स्थल पर भर्तृहरि गुफा के मठाधीश पीर योगी महंत रामनाथ महाराज के सान्निध्य में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं। इसलिए उनका परंपरानुसार 101 बटुकों ने मंत्रोच्चार के बीच रुद्राक्ष और मोतियों की माला पहनाकर स्वागत किया गया। जिसके बाद योगी आदित्यनाथ गुरु गौरक्षनाथजी महाराज, राज भर्तृहरिजी, गोपीचंदजी महाराज की तपस्या स्थली के दर्शन करेंगे।
02:08 PM, 13-Sep-2023
महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से योगी ने की भेंट
- फोटो : अमर उजाला
भर्तृहरि गुफा जाने के पहले उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महानिर्वाणी अखाड़े के महंत विनीत गिरी से भेंट करने अखाड़े पहुंचे, जहां महंत विनीत गिरी ने आत्मीयता के साथ योगी आदित्यनाथ का स्वागत किया और उन्हें बाबा महाकाल का एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इस दौरान उनके साथ सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:53 PM, 13-Sep-2023
नंदी के कान में मनोकामना कहते योगी
- फोटो : अमर उजाला
श्री महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन करने के बाद योगी आदित्यनाथ राजा भर्तृहरि की तपस्या स्थली भर्तृहरि गुफा के लिए रवाना हो गए हैं। वे महातपस्वी गुरु गोरक्षनाथ, राजा भर्तृहरि और गोपीचंद महाराज के दर्शन करेंगे।
01:46 PM, 13-Sep-2023
नंदी हॉल में बाबा की भक्ति में लीन सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज इंदौर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे, लेकिन इसके पूर्व वे बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन पहुंचे, जहां गर्भगृह में महाकाल मंदिर के पुजारी पंडित घनश्याम शर्मा और पंडित संजय शर्मा के द्वारा बाबा महाकाल का विशेष पूजन अर्चन और अभिषेक करवाया गया। बाबा महाकाल कि गर्भगृह में पूजा अर्चना के दौरान योगी आदित्यनाथ ने पहले बाबा महाकाल का अभिषेक पूजन किया, जिसके बाद उन्हें कमल के फूल रुद्राक्ष, मखाने की माला और वस्त्र अर्पित किए। इसके बाद बाबा महाकाल को नैवेद्य लगाकर आरती की।
योगी आदित्यनाथ अखिल भारतीय भेष बारह पंथ नाथ संप्रदाय के अध्यक्ष भी हैं, इसीलिए गर्भगृह में उनके द्वारा की गई पूजा अर्चना कुछ विशेष रही, जिसमें बाबा महाकाल को अर्पित की गई सामग्री दूध, दही, पंचामृत भी भर्तृहरि गुफा से लाया गया था। इस दौरान उनके साथ भर्तृहरि गुफा के पीर महंत रामनाथ महाराज ओर वाल्मिकी धाम के पीठाधीश्वर उमेशनाथ महाराज भी उपस्थित रहे।
01:23 PM, 13-Sep-2023
बाबा महाकाल का अभिषेक करते योगी
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन और अभिषेक करने के बाद नंदी हॉल में ध्यान भी लगाया। सुबह से ही योगी आदित्यनाथ के उज्जैन आने को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए थे। यही कारण रहा कि जेड प्लस सुरक्षा में तैनात गार्ड के साथ ही पुलिसकर्मी भी हेलीपैड से लेकर महाकाल मंदिर और भर्तृहरि गुफा पर नजर आए और चारों ओर कड़ी सुरक्षा के इंतजाम रहे।
01:15 PM, 13-Sep-2023
गर्भगृह में बाबा का अभिषेक कर रहे सीएम योगी
योगी आदित्यनाथ महाकाल मंदिर में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर रहे हैं। उन्होंने गर्भगृह में बाबा महाकाल का अभिषेक किया। मंदिर के मुख्य पुजारी घनश्याम शर्मा सीएम योगी को पूजन अभिषेक करा रहे हैं। महाकाल मंदिर में पूजन के बाद योगी भर्तृहरि गुफा के लिए रवाना होंगे।