फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi MP Visit Live: ग्वालियर में मंच से गरजे मोदी, कहा- वो आज भी देश को बांट रहे, एक परिवार का गौरवगान जारी

Mon, 02 Oct 2023 05:05 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Mon, 02 Oct 2023 05:05 PM IST
खास बातें

PM Modi in Gwalior Live: चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। आज पीएम मोदी ने एमपी के सबसे बड़े राजनैतिक केंद्र ग्वालियर चंबल को हजारों करोड़ों की सौगातें दीं। उन्होंने डबल इंजिन की सरकार के फायदे बताए तो कांग्रेस पर भी जमकर निशाने साधे।

विज्ञापन
MP Election 2023 Live PM Modi To Visit MP  Today To Launch Multiple Projects in Gwalior
मोदी ने जनता का अभिवादन किया - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

04:46 PM, 02-Oct-2023

मोदी ने कहा कि इन लोगों का एक ही काम है, देश की प्रगति से नफरत, अपनी नफरत में ये देश की उपलब्धियों को भी भूल जाते हैं। आज  देखिए पूरी दुनिया भारत का डंका बज रहा है। आज दुनिया को भारत में अपना भविष्य दिख रहा है। लेकिन जिनको कुर्सी के सिवा कुछ नहीं दिखता उनको देश का डंका बजना अच्छा नहीं लगता। भारत 9 वर्षों में दसवें से नंबर से पांचवें नंबर की आर्थिक ताकत बन गया है. पर ये विकासविरोधी लोग ये सिद्ध करने में जुटे हैं ऐसा हुआ ही नहीं है। सत्ताभूखे लोगों के पेट में दर्द हो रहा है। विकास विरोधी लोगों को देश ने 6 दशक दिए थे। 60 साल कम नहीं हुए थे। उनके पास भी मौका था, नहीं कर पाए। तब भी मेरी भावनाओं से खेलते थे, आज भी वही खेल खेल रहे। वो आज भी जात-पात को बांटने का पाप कर रहे हैं। वो आज भी घोर भ्रष्टाचारी हो गए हैं। वो पहले भी एक परिवार का गौरवगान करते थे, आज भी एक ही परिवार में भविष्य देखते हैं। इसलिए वो विकास नहीं देख पाते।

एमपी में आठ लेन की सड़कें बन रही हैं। क्या 2014 से पहले दिव्यांग शब्द सुना था। उन्हें पहले की सरकारें बेसहारा छोड़ दिए जाते थे। हमारी सरकार ने उनकी चिंता की। आज ग्वालियर में दिव्यांगजनों के लिए सौगात मिली है। जिनको किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी पूजता है। इतने सालों तक छोटे किसानों को किसी ने नहीं पूछा, उनको मोदी ने पूछा। हमारे देश में ढाई करोड़ ऐसे हैं, जो मोटा अनाज उगाते हैं। हमारी सरकार ने मोटे अनाज को दुनियाभर के बाजारों में ले गए। किसान सम्मान योजना, विश्वकर्मा योजना से हमने ऐसे लोगों के बारे मे हमने सोचा, उन्हें आगे बढ़ाने का हमने सोचा। इनको आगे बढ़ाने की गारंटी मोदी ने ली है। केंद्र सरकार ने ली है। विकास की गारंटी डबल इंजिन की सरकार है। 
04:36 PM, 02-Oct-2023
पीएम नरेंद्र मोदी - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज इतने विकास काम सामने आए हैं, जो कोई सरकार एक साल में भी नहीं कर सकती। इतनी बार पर्दे खुले कि आप ताली बजाकर थक गए होंगे। मोदी ने कहा कि मेरे परिवार जनों, धरतेरस-दीपावली से पहले मप्र के गरीब सवा दो लाख परिवार आज अपने नए घर में गृहप्रवेश कर रहे हैं। आज कनेक्टिवटी के प्रोग्राम का शुभारंभ हुआ। प्रदेश के युवाओं के लिए हजारों रोजगार के अवसर बनने वाले हैं। ग्वालियर के साथ विदिशा, कटनी, दमोह, नरसिंहपुर, शाजापुर को नए स्वास्थ्य केंद्र मिले। ये केंद्र आयुष्मान योजना के तहत बने हैं। प्रदेश के मेरे परिजनों को बहुत बधाई। साथियों ये इतने सारे काम हैं, ये डबल इंजिन के साझा प्रयासों का फल है। जब दिल्ली और भोपाल में जनता को समर्पित सरकार होती है, तो ये काम तेजी से होते हैं। डबल इंजिन यानी एमपी की डबल विकास। हमारी सरकार मप्र को देश के टॉप 100 में ले आई है. अब एमी को टॉप थ्री में ले जाएंगे। जनता से पूछा कि जाना चाहिए कि नहीं। ये काम कौन कर सकता है, ये गारंटी कौन दे सकता है। ये गारंटी एक जिम्मेदार नागरिक के नाते आपका ए वोट मप्र को टॉप तीन में ला सकता है। हर वोट ये साकार करेगा। मेरे परिजनों एमपी का विकास और लोग नहीं कर सकते। 
विज्ञापन
04:27 PM, 02-Oct-2023
पीएम ने ग्वालियर सुमावली के बीच चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। - फोटो : सोशल मीडिया
ग्वालियर से सुमावली के बीच चलने वाली लोकल ट्रेन का भी शुभारंभ किया गया। 411 करोड़ की लागत वाली गाड़ी को पीएम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ग्वालियर और मुरैना के गरीब लोगों को इस ट्रेन से काफी फायदा होगा। ये ट्रेन 38 किमी दूरी तय करेगी। 
04:16 PM, 02-Oct-2023
पीएम नरेंद्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर विकास योजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास किया। - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज के संबोधन के बाद प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने मंच से रिमोट का बटन दबाकर विकास की योजनाओं का शुभारंभ-शिलान्यास-लोकार्पण किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्वालियर में 'प्रधानमंत्री आवास योजना' अंतर्गत 2 लाख से अधिक पीएम आवासों का 'गृह प्रवेशम्' एवं ₹19,000 करोड़ की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। 
04:06 PM, 02-Oct-2023
सीएम ने ग्वालियर के विकास काम बताए - फोटो : सोशल मीडिया
सीएम शिवराज ने मोदी के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेते हुए नंबर वन राज्य होने की बात कही। उन्होंने कहा कि मोदीजी की नेतृत्व में प्रदेश ने विकास किया है। ग्वालियर को ही देख लें तो यहां एलिवेटेड रोड, 1000 बिस्तर का अस्पताल, चंबल से पानी, शानदार एयरपोर्ट, शानदार स्टेशन। क्या ये काम कांग्रेस ने किए थे क्या। चारों तरफ विकास की गंगा बह रही है। 

शिवराज ने कहा कि देश के साथ प्रदेश भी तेजी से आगे बढ़ रहा है। बहनों और भाइयों पर जोर से बताना मप्र में विकास ठीक से चल रहा है या नहीं. हम अब पिछड़े राज्य नहीं है, विकसित राज्य है। मोदीजी के नेतृत्व में ये विकास चलता रहेगा। विकास को आगे बढ़ाने के लिए आप सबका आशीर्वाद चाहिए। सीएम शिवराज ने सबको विकास में सहयोग देने का संकल्प दिलाया। 



भारत की जनता के हृदय सम्राट, दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता, हमारे प्रिय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी का गालव ऋषि की तपोभूमि ग्वालियर की पवित्र धरा पर मैं समस्त मध्यप्रदेश वासियों की ओर से हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करता हूं। आदरणीय प्रधानमंत्री मोदीजी आज 19 हजार करोड़ की सौगातें लेकर आए हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी कहते थे कि स्वच्छता में ही ईश्वर निवास करते हैं और गांधी जी के सपनों को हमारे प्रधानमंत्री जी ने साकार किया।  आज 2 लाख से ज्यादा हमारे गरीब भाइयों और बहनों का अपने पक्के घर में गृहप्रवेश हो रहा है। मैं सभी को बधाई देता हूं। शास्त्री जी ने कहा था, “जय जवान, जय किसान”। आज आदरणीय प्रधानमंत्री मोदीजी के नेतृत्व में देश की सीमाएं भी सुरक्षित हैं और अन्न के भण्डार भी भरे हुए हैं। गरीब कल्याण भारतीय जनता पार्टी का संकल्प है। 

सीएम शिवराज ने कहा कि मुझे कहते हुए खुशी और गर्व है कि आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में बनी आयुष्मान भारत योजना में मध्यप्रदेश ने सराहनीय कार्य किया है। मध्यप्रदेश में 3 करोड़ 70 लाख से अधिक आयुष्मान कार्ड बनाए जा चुके हैं, जो देश में सर्वाधिक हैं।
03:58 PM, 02-Oct-2023
कार्यक्रम के मंच पर पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी आयोजन स्थल के मंच पर पहुंच चुके हैं। सीएम शिवराज सिंह चौहान स्वागत भाषण दे रहे हैं। उन्होंने जनता से दोनों हाथ उठाकर मोदीजी का अभिनंदन करने का निवेदन किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
03:53 PM, 02-Oct-2023
परियोजना की प्रदर्शनी का अवलोकन करते पीएम मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया
पीेएम मोदी ने आयोजन स्थल पहुंचकर परियोजना के मॉडल को देखा। इसमें पर्यावरण और हरियाली का खास ध्यान रखा गया है। पीएम मोदी इसका उद्घाटन करने वाले हैं। 
03:37 PM, 02-Oct-2023
मोदी ने जनता का अभिवादन किया - फोटो : सोशल मीडिया
पीएम नरेंद्र मोदी ग्वालियर में आयोजन स्थल पहुंच गए हैं। वे खुले वाहन पर सवार हैं। जनता का अभिवादन कर रहे हैं। जनता के हाथों में मोदी के पोस्टर हैं। भारत माता के जयकारे लगते रहे। मोदी के साथ वाहन में सीेएम शिवराज सिंह चौहान और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा भी थे।
 
03:09 PM, 02-Oct-2023
क्यों खास है पीएम मोदी का दौरा
मध्यप्रदेश में सत्ता का रास्ता ग्वालियर चंबल से होकर गुजरता है। 2018 के विधानसभा चुनाव में ग्वालियर चंबल अंचल के कारण भाजपा को मध्यप्रदेश से अपनी सत्ता गंवानी पड़ी। ग्वालियर चंबल अंचल की 34 सीटों में से महज 6 सीटे भाजपा जीत पाई थी और 26 सीटें जीतकर कांग्रेस ने मध्यप्रदेश में सत्ता हासिल की थी। भाजपा को अब यही डर है कि 2018 के विधानसभा चुनाव जैसे हालत फिर से ग्वालियर चंबल अंचल में ना हो जाएं। इसलिए भाजपा मध्यप्रदेश के बाकी इलाकों से ग्वालियर चंबल अंचल में एड़ी और चोटी का जोर लगा रही है। यहां केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा अमित शाह और खुद पीएम नरेंद्र मोदी नजर बनाए हुए हैं।
02:19 PM, 02-Oct-2023

PM Modi MP Visit Live: ग्वालियर में मंच से गरजे मोदी, कहा- वो आज भी देश को बांट रहे, एक परिवार का गौरवगान जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ग्वालियर चंबल के दौरे पर रहेंगे। बीते सात महीने में पीएम मोदी आज आठवीं बार देश के दिल के दौरे पर आ रहे हैं। चंबल का ये उनका पहला दौरा है। पीएम मोदी ग्वालियर के मेला ग्राउंड में एक विशाल आम सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर पीएम की सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए हैं।

चुनावी साल में पीएम मोदी लगातार मध्यप्रदेश का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वे मालवा और बुंदेलखंड के दौरे भी कर चुके हैं। वहीं, बीते 25 सितंबर को पीएम मोदी प्रदेश की राजधानी भोपाल के दौरे पर थे, जहां उन्होंने भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में भाग लिया था।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed