फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Droupadi Murmu MP Visit Live: जय विलास पैलेस पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, संग्रहालय का कर रहीं अवलोकन

Thu, 13 Jul 2023 02:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Thu, 13 Jul 2023 02:27 PM IST
खास बातें

Draupadi Murmu Gwalior Visit Live News in Hindi: राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज ग्वालियर जिले के दौरे पर हैं। वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में पहुंचकर जीवाजीराव सिंधिया संग्रहालय का अवलोकन कर रही हैं।

विज्ञापन
Draupadi Murmu MP Visit Live Attend Iiitm Convocation Lunch With Jyotiraditya Scindia in Jai Vilas Palace News
जय विलास पैलेस में कार्यक्रम देखतीं राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

02:27 PM, 13-Jul-2023
सिंधिया परिवार के साथ राष्ट्रपति ने किया शाही लंच
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के वायु सेना के एयरवेज पर उतरते ही सीएम शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा सहित अंचल के मंत्रियों ने अगवानी कर उनका स्वागत किया। उसके बाद कड़ी सुरक्षा के बीच राष्ट्रपति मुर्मू से सीधे सिंधिया के महल जय विलास पैलेस पहुंची, जहां उनका शाही अंदाज से भव्य स्वागत किया गया। जय विलास पैलेस में जब राष्ट्रपति की एंट्री हुई उस दौरान शाही अंदाज से धूल गाड़ी के साथ उनका स्वागत किया, इसके साथ ही मराठा कलाकारों के द्वारा विशेष प्रस्तुति दी गई। वे सिंधिया राज परिवार के इस शाही महल में राष्ट्रपति ने करीब ढाई घंटे का समय बिताया। उन्होंने संग्रहालय के अवलोकन के बाद शाही लंच किया।
12:29 PM, 13-Jul-2023
राष्ट्रपति का स्वागत करते राज्यपाल और सीएम शिवराज - फोटो : अमर उजाला
जीवाजी राव संग्रहालय का अवलोकन कर रहीं राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ग्वालियर पहुंच गई हैं। वह केंद्रीय मंत्री सिंधिया के निवास जय विलास पैलेस में स्थित जीवाजी राव सिंधिया संग्रहालय का सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री सिंधिया के साथ अवलोकन कर रहीं है।

द्रोपदी मुर्मू सातवीं राष्ट्रपति हैं, जिनका जय विलास में सिंधिया परिवार ने स्वागत किया है। इससे पहले राष्ट्रपति डॉक्टर राजेन्द्र प्रसाद, डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन, ज्ञानी जेल सिंह, शंकरदयाल शर्मा, एपीजे अब्दुल कलाम, प्रतिभा पाटिल की सिंधिया परिवार जय विलास पैलेस में अगवानी कर चुका है।

विज्ञापन
12:26 PM, 13-Jul-2023
ग्वालियर के युवाओं से करेंगी संवाद
राष्ट्रपति मुर्मू ग्वालियर के युवाओं से मराठा गैलरी में संवाद भी करेंगी। म्यूज़ियम का भ्रमण करने के बाद वह सिंधिया परिवार के साथ दोपहर 1:00 बजे लंच में शामिल होंगी। इसके बाद राष्ट्रपति मुर्मू अपने काफिले व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ जय विलास पैलेस से निकल कर आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होने जाएंगी। वहीं, राष्ट्रपति मुर्मू के ग्वालियर में आयोजित कार्यक्रमों की अच्छी ब्रांडिंग की जाए। सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई कमी न रहे। साफ-सफाई और स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाएं उत्तम हों इसका खास ख्याल रखा जा रहा है।
11:42 AM, 13-Jul-2023
जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित करेंगी राष्ट्रपति - फोटो : सोशल मीडिया
इन कार्यक्रमों में भाग लेंगी राष्ट्रपति
केंद्रीय मंत्री सिंधिया अपने निवास जय विलास पैलेस में राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू की मेजबानी करेंगे व उनके साथ आईआईआईटीएम के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के अनुसार वायुसेना के एयरबेस पर लैंड करने के बाद राष्ट्रपति जय विलास पैलेस पहुंचेंगी, जहां उनके स्वागत के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके बाद राष्ट्रपति मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ स्वर्गीय जीवाजी राव सिंधिया की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्जवलित करेंगी। वह पैलेस में बनी मराठा गैलरी व अन्य गैलरियों के चित्रों व प्रतीकों को देखेंगी। 
10:56 AM, 13-Jul-2023
2000 से ज्यादा जवान संभालेंगे सुरक्षा की कमान
राष्ट्रपति के दौरे को लेकर सुरक्षा के भी खास इंतजाम किए गए हैं। राष्ट्रपति की सुरक्षा में 150 से ज्यादा अधिकारी और दो हजार से ज्यादा जवान अलग-अलग स्थानों पर तैनात रहेंगे। ग्वालियर दौरे के दौरान राष्ट्रपति लगभग चार घंटे शहर में रुकेंगी।
10:37 AM, 13-Jul-2023
सीएम शिवराज, सिंधिया समेत कई मंत्री रहेंगे मौजूद
राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर व ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई मंत्री साथ रहेंगे। राष्ट्रपति से हवाई अड्डे पर मुलाकात करने वाले भाजपा नेता सहित अन्य लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। इसके साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से मंगलवार को पुलिस के बड़े अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई थी, जिसमें ग्वालियर संभाग और चंबल संभाग के आईजी और डीआईजी शामिल हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
10:35 AM, 13-Jul-2023
जीवाजी राव संग्रहालय की सैर करेंगी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला
प्रियदर्शनी राजे खुद कर रहीं कार्यक्रम की तैयारी
राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू के दौरे को लेकर खास तैयारियां खुद ग्वालियर की महारानी प्रियदर्शनी राजे अपनी देखरेख में करा रही हैं। राष्ट्रपति के स्वागत में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा, जिसकी तैयारी केंद्रीय मंत्री सिंधिया की पत्नी करा रही हैं। वहीं राष्ट्रपति का लंच भी खास माना जा रहा है। उनके लंच के लिए विशेष व्यंजन बनाए जा रहे हैं। राष्ट्रपति मुर्मू सात्विक भोजन करती हैं, जिसे ध्यान में रखकर उनके लिए प्याज, लहसुन, अदरक, काले नमक और चाट मसाला रहित भोजन बनाया जा रहा है। दोपहर के भोजन में राष्ट्रपति को महाराष्ट्र, नेपाल और ओडिशा के व्यंजन विशेष तौर पर परोसे जाएंगे।
10:26 AM, 13-Jul-2023

Droupadi Murmu MP Visit Live: जय विलास पैलेस पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू, संग्रहालय का कर रहीं अवलोकन

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आज (13 जुलाई) ग्वालियर जिले के दौरे पर रहेंगी। वह IIITM के दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए ग्वालियर आ रही हैं। दीक्षांत समारोह में शामिल होने के बाद वह केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के आलीशन महल जय विलास पैलेस की सैर करेंगी। राष्ट्रपति मुर्मू दोपहर का भोजन भी सिंधिया परिवार के सदस्यों के साथ ही करेंगी। उनके दौरे को लेकर महल के साथ ही शहर में भी खास तैयारी की गई है। 

राष्ट्रपति मुर्मू के दौरे को लेकर जिले में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। अफसरों के साथ ही रिहर्सल भी की जा चुकी है। राष्ट्रपति गुरुवार को ग्वालियर के एयरफोर्स स्टेशन पर उतरेंगी। जहां से सड़क मार्ग के जरिए वह IIITM पहुंचेंगी और दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह में भाग लेने के बाद राष्ट्रपति मुर्मू केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निवास जयविलास पैलेस पहुंचेगी, जहां वह पहले लंच करेंगी फिर महल में स्थित संग्रहालय का भ्रमण करेंगी।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed