फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Modi Live: भोपाल पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, विधायकों-सांसदों-पदाधिकारियों की बैठक में होंगे शामिल

Sun, 23 Feb 2025 06:29 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर/भोपाल Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 23 Feb 2025 06:29 PM IST
खास बातें

PM Modi Visit Bageshwar Dham News Live: जिले के बागेश्वर धाम के पास 100 बेड की व्यवस्था वाले कैंसर अस्पताल की आज नीव रखी गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका भूमिपूजन किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने इसके लिए प्रधानमंत्री को निमंत्रण भेजा था। पीएम पहले बाला जी के दर्शन किए फिर डिजिटली कैंसर अस्पताल का शिलान्यास किया। मोदी भोपाल में विधायकों-सांसदों की बैठक लेंगे। 

विज्ञापन
PM Modi Bageshwar Dham Visit Live Prime Minister Lay Foundation Stone of Cancer Hospital MP News in Hindi
पीएम मोदी का स्वागत करते राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री मोहन यादव - फोटो : सोशल मीडिया

लाइव अपडेट

06:26 PM, 23-Feb-2025
पीएम मोदी का स्वागत करते प्रदेश के नेता - फोटो : सोशल मीडिया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजी के भोपाल आगमन पर आत्मीय स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री मोदी रविवार की शाम पांच बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से भोपाल के राजकीय विमानतल पर पहुंचे। विमानतल पर राज्यपाल मंगुभाई पटेल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव,  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, सांसद श्री वी डी शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों ने पुष्पगुच्छ से स्वागत किया। प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सभी का अभिवादन स्वीकार किया। 
06:06 PM, 23-Feb-2025
ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ाई
पीएम मोदी के आगमन के बाद भोपाल के कई मार्गों की ट्रैफिक व्यवस्था गड़बड़ा गई। शाम पांच बजे से लाल घाटी मार्ग पट ट्रैफिक रोक दिया गया। इसके बाद वाहन चालकों ने गलियों का रुख किया, लेकिन वहां भी जाम मिला। पुराने भोपाल के मार्गों पर भी वाहन गुत्थमगुत्था होते रहे। शाम सात बजे तक ऐसे ही हाल कई मार्गों पर रहे। 
विज्ञापन
05:30 PM, 23-Feb-2025
पीएम मोदी कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कंवेंशन सेंटर पहुंच चुके हैं। यहां वे कुशाभाऊ ठाकरे के प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे और कन्वेंशन सेंटर के मंच पर दीप प्रज्जवित करेंगे। कार्यक्रम में दो मिनट मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव और दो मिनट की भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा संबोधित करेंगे। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा मुख्यमंत्री, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और दोनों डिप्टी सीएम जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ल मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 से 15 मिनट संबोधित करेंगे। 
05:19 PM, 23-Feb-2025
एयरपोर्ट पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी। कुशाभाऊ कन्वेंशन सेंटर के लिए हुए रवाना। विधायकों, सांसदों, पदाधिकारीयों की बैठक में होंगे शामिल। 

PM मोदी की बैठक में शामिल होने पहुंचे पूर्व मंत्री विधायक अजय विश्नोई ने कहा कि मुलाकात हो रही है, संवाद हो रहा है चर्चा हो रही है यही खास बात है। बात कहां से शुरू होगी कहां तक जाएगी उन पर डिपेंड करता है। जहां से शुरू करेंगे स्वागत है। संवाद का स्वागत है इसकी आवश्यकता भी थी,इस आवश्यकता को उन्होंने समझा है उनको प्रणाम है। मेरे पास बहुत फीड बैक है,पूछेंगे तो जरूर बताऊंगा। संवाद की आवश्यकता हमेशा रहती है। आज संवाद को इस स्तर तक पहुंचाया जा रहा है इसलिए उनको धन्यवाद।
03:54 PM, 23-Feb-2025
भाषण के बाद मोदीजी ने बागेश्वर सरकार का हाथ थामकर मंच से विदा ली। - फोटो : सोशल मीडिया

मैं शास्त्रीजी की बारात में भी आऊंगा
आज मैं हनुमान दादा के चरणों में आया। तो मुझे लगा कि क्या ये धीरेंद्र शास्त्री ही अकेले ही पर्ची निकाल पाएंगे या मैं भी निकाल पाऊंगा। तो मैंने देखा कि हनुमान दादा की मुझ पर कृपा होती है कि नहीं। तो हनुमान दादा ने मुझे आशीर्वाद दिया। तो मैंने पहली पर्ची निकाली, उनकी माताजी पर्ची निकाली। इसकी बात शास्त्रीजी ने बता दी आपको। खैर साथियों ये बहुत बड़ा अवसर है। बहुत बड़ा काम है। संकल्प बड़ा हो, संतों का आशीर्वाद हो, प्रभु की कृपा हो तो संकल्प समय पर पूरा होता है।  आपने कहा है कि इसके उद्घाटन के लिए मैं आऊं और दूसरा कहा है कि उनकी बारात में मैं आऊं। तो मैं सार्वजनिक रूप से वादा करता हूं कि दोनों काम कर दूंगा। आप सभी को एक बार फिर मेरी बहुत शुभकामनाएं, धन्यवाद 

03:52 PM, 23-Feb-2025

तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य
भाइयों-बहनों बुंदेलखंड समृद्ध बने, इसके लिए जरूरी है महिलाएं भी उतनी ही सशक्त बनें। इसलिए हमने कई योजनाएं शुरू की हैं। हम तीन करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य लेकर चल रहे हैं। बहनों को ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है, यहां सिंचाई का पानी पहुंचेगा। बहनें ड्रोन से फसलों पर छिड़काव करेंगी। वो इससे खेती में मदद करेंगी। तो हमारा बुंदेलखंड समृद्धी की राह पर तेजी से आगे बढ़ेगा।

बुंदेलखंड समृद्धि के हम दिनरात कर रहे मेहनत
गांव में ड्रोन तकनीक से एक और बड़ा जरूरी काम हो रहा है। स्वामित्व योजना के तहत ड्रोन से जमीन का पैमाइश कराई जा रही है। उसके पुख्ता कागज तैयार किए जा रहे हैं। एमपी में इसे लेकर बहुत अच्छा काम हुआ। अब इन कागजों पर बैंक से आसानी से लोन ले रहे हैं। ये लोन रोजगार-धंधे में काम आ रहा है। लोगों की आय बढ़ रही है। बुंदेलखंड की इस महान की धरती को विकास की नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए डबल इंजिन की सरकार दिनरात मेहनत कर रही है। मैं बागेश्वर धाम में कामना करता हूं, बुंदेलखंड समृद्धि और विकास की राह पर इसी तरह आगे बढ़ता रहे। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
03:06 PM, 23-Feb-2025
बागेश्वर धाम में लोगों को संबोधित करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला
जय जटाशंकर धाम की जय से पीएम ने की संबोधन की शुरुआत की। पीएम ने कहा कि बहुत ही कम दिनों में मुझे दूसरी बार वीरों की इस धरती बुंदेलखंड पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस बार तो बालाजी का बुलावा आया है। ये हनुमानजी की कृपा है की आस्था का केंद्र अब आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है।

नेताओं का एक वर्ग ऐसा है, जो धर्म का मखौल उड़ाता है। लोगों को तोड़ने में जुटा है और बहुत बार विदेशी ताकत इन लोगों का साथ देकर देश और धर्म को कमजोर करने की कोशिश करती है, हिन्दू आस्था से ये लोग सदियों से किसी न किसी भेष में रहते रहे हैं।

गुलामी का मानसिकता से ये लोग हमारे मंदिरों, हमारे संत, संस्कृति और सिद्धांतों पर हमला करते रहे हैं। ये लोग हमारे पर्व, परंपराओं को गाली देते हैं। जो धर्म जो संस्कृति स्वभाव से प्रगितशील हैं, उस पर ये कीचड़ उछालते हैं। हमारे समाज को बांटना, उसको तोड़ना इनका एजेंडा है। इस माहौल में मेरे छोटे भाई धीरेंद्र शास्त्री काफी समय से एकता के मंत्र को लेकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं। अब उन्होंने समाज और मानवता के हित में एक और संकल्प लिया है। इस कैंसर अस्पताल के निर्माण की ठानी है।

हमारे मंदिर एक ओर पूजा के केंद्र रहे हैं तो दूसरी ओर सामाजिक चेतना के भी केंद्र रहे हैं। हमारे ऋषियों ने हमें आयुर्वेद और योग का वो विज्ञान दिया, जिसका परचम आज पूरी दुनिया में लहरा रहा है।हमारी तो मान्यता ही है कि परहित सरिस धर्म नहीं भाई। आजकल हम देख रहे हैं, महाकुंभ की हर तरफ चर्चा हो रही है। महाकुंभ अब पूर्णता की ओर है। अब तक करोड़ों लोग वहां पहुंच चुके हैं। करोड़ों लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई है।

अस्पताल के लिए बुंदेलखंड को बधाई
आस्था का केंद्र आरोग्य का केंद्र बनने जा रहा है। अभी यहां बागेश्वर धाम मेडिकल साइंस सेंटर का शिलान्यास किया है। यहां 10 एकड़ में बनेगा। पहले चरण में 100 बेड की सुविधा तैयार होगी। इस कार्य के लिए धीरेंद्र शास्त्री का अभिनंदन करता हूं। बुंदेलखंड के लोगों को बधाई देता हूं।

दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म
दूसरों की सेवा, दूसरों की पीड़ा का निवारण ही धर्म है। इसलिए नर में नारायण, जीव में शिव इस भाव से जीव मात्र की सेवा, यही हमारी परंपरा रही है। आजकल हम देख रहे हैं। 

कैंसर की दवाओं को और सस्ता किया जाएगा
मोदी ने तय किया है कि कैंसर की दवाओं को और सस्ता किया जाएगा। अगले तीन साल में देश के हर जिले में कैंसर डे-केयर सेंटर खोले जाएंगे। यहां जांच भी होगी और आराम की सुविधा भी होगी। आपके पड़ोस में ही जो जिला अस्पताल और चिकित्सा केंद्र हैं, वहां कैंसर क्लीनिक भी खोले जाएंगे।

सवाधान है जरूरी
कैंसर को लेकर सही जानकारी भी बहुत जरूरी है। ये छुआछूत की बीमारी नहीं है। कैंसर का खतरा बीड़ी, सिगरेट, गुटखा और तंबाकू से बढ़ता है। इसलिए कैंसर फैलाने वाले इन सब नशे से आपको दूर रहना है और दूसरों को भी दूर रखना है। मैं आशा करता हूं कि अगर हम सावधानी रखेंगे तो बागेश्वर धाम के इस अस्पताल पर बोझ नहीं बनेंगे यानी यहां आने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

मोदी आपका सेवक
साथियों मोदी आपका सेवक बनकर आपकी सेवा में जुटा है। मैं पिछली बार जब छतरपुर आया था तो यहा पर मैंने हजारों करोड़ों की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया था। आपको ध्यान होगा इनमें 45 हजार करोड़ रुपये की केन-बेतवा लिंक परियोजना थी। ये परियोजना न जाने कितने समय से अटकी थी। न जाने कितनी सरकारें आईं और चली गई, लेकिन ये परियोजना लटकी रही। ये काम तब पूरा हुआ जब आपने मोदी को आशीर्वाद दिया।
02:51 PM, 23-Feb-2025

सीएम मोहन यादव बोले- ये अद्भुत समय चल रहा है

सीएम मोहन यादव का मंच से संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन वास्तव में आनंद का दिन है। आज बागेश्वर धाम में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री का आगमन हुआ है। उसके साथ-साथ सारे संत महात्मा आज यहां विराजमान हैं। आज देवता भी आशीर्वाद दे रहे होंगे। इतना सुंदर अपना ये धाम जगमगा रहा है। हमारे लिए ये गर्व की बात है कि बुंदेलखंड में पहली बार इतनी सौगातें मिलीं। केन बेतवा लिंक परियोजना जैसी सौगात उसी का एक अहम हिस्सा है और फिर आज कैंसर अस्पताल की नींव।
02:46 PM, 23-Feb-2025
02:43 PM, 23-Feb-2025

अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा

हमारे प्रधानमंत्री गाय, गंगा और गरीबी की बात करते। हमें अपने प्रधानमंत्री पर गर्व है। हमारे प्रधानमंत्री ने रामलला को बैठा दिया। तमाम सनातनियों के दिल में रहते हैं प्रधानमंत्री मोदी। अभी तक अस्पतालों में मंदिर थे, अब मंदिर में अस्पताल होगा। ये बुंदेलखंड के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। हम सभी लोगों का दिल से आभार करते हैं। जो आज अपने प्रधानमंत्री को सुनने आए हैं।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed