MP Board 5th 8th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी, 5वीं में 92.70 और 8वीं में 90.02 प्रतिशत बच्चे पास
{"_id":"67e62ae0b51f98e2330f5d59","slug":"mp-board-result-2025-live-updates-madhya-pradesh-board-mpbse-class-5th-8th-result-topper-in-hindi-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Board 5th 8th Result 2025: लड़कियों ने मारी बाजी, 5वीं में 92.70 और 8वीं में 90.02 प्रतिशत बच्चे पास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fri, 28 Mar 2025 02:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 28 Mar 2025 02:00 PM IST
खास बातें
MPBSE MP Board 5th, 8th Result 2025 Live: मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड परीक्षाओं में लड़कियों ने बाजी मारी है। राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल का लिंक नीचे दिया गया है। विद्यार्थी इस पर क्लिक करके अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
परीक्षा पोर्टल का रिजल्ट जारी करते राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
लाइव अपडेट
01:59 PM, 28-Mar-2025
असफल होने वालों के लिए पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी
इस अवसर पर संचालक हरजिंदर सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना और सीखने के लिए अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर की वस्तुस्थिति के सर्वाधिक आंकड़े विश्लेषण करने में मध्यप्रदेश देश भर में अग्रणी राज्य बनने जा रहा है। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के बेटे बेटियां अब कमजोर नहीं रह गए हैं, ये इन परीक्षाओं के परिणाम से साफतौर पर स्पष्ट दिख रहा है। इसके साथ ही जो छात्र और छात्राएं परीक्षा में असफल हुए हैं उनके लिए जल्द ही पुनः परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी। जो विद्यार्थी जिस विषय में असफल रहें हैं उन्हें मात्र उसी विषय की पुनः परीक्षा देनी होगी।
01:49 PM, 28-Mar-2025
क्यूआर कोड का भी विकल्प
विद्यार्थी परिणाम जानने के लिए QR कोड भी मदद ले सकते हैं। परिणाम का लिंक एक QR कोड के माध्यम से भी उपलब्ध कराया गया है। इसको स्कैन करके भी रिजल्ट तक पहुंचा जा सकता है।कक्षा 5वीं और 8वीं के परीक्षा परिणाम घोषित
— School Education Department, MP (@schooledump) March 28, 2025
परीक्षा परिणाम लिंक https://t.co/xTwVWhK5NC पर क्लिक करके देखा जा सकता है या QR कोड स्कैन करें।@DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @udaypratapmp pic.twitter.com/IE0LKFEBI6
विज्ञापन
01:33 PM, 28-Mar-2025
एक लाख से अधिक स्कूलों के लगभग 23 लाख विद्यार्थियों ने दी परीक्षा
MP Board Class 5th Result 2025: इस वर्ष इन परीक्षाओं में प्रदेश के 1 लाख 12 हजार 323 शासकीय और निजी विद्यालयों तथा मदरसों के लगभग 23 लाख विद्यार्थी इन परीक्षाओं में सम्मिलित हुए थे। इनमें से 95 हजार 417 विद्यालय ग्रामीण तथा 16 हजार 906 विद्यालय शहरी क्षेत्रों के हैं। इनमें 86 हजार 553 शासकीय, 25 हजार 101 निजी विद्यालय और 669 मदरसे शामिल हैं। कक्षा 5वीं के कुल 11 लाख 17 हजार 961 विद्यार्थियों में से 8 लाख 24 हजार 598 ग्रामीण और 2 लाख 93 हजार 363 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं। वहीं कक्षा 8वीं के कुल 11 लाख 68 हजार 866 विद्यार्थियों में से 8 लाख 35 हजार 733 ग्रामीण और 3 लाख 33 हजार 133 विद्यार्थी शहरी क्षेत्रों के हैं।01:27 PM, 28-Mar-2025
आठवीं में इंदौर संभाग तथा नरसिंहपुर जिला रहे अव्वल
MP Board Class 5th Result 2025: कक्षा 8वीं के परिणामों में टॉप 10 संभाग क्रमशः इंदौर, नर्मदापुरम, शहडोल, चंबल, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, ग्वालियर, रीवा और सागर रहे। कक्षा 8वी के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः नरसिंहपुर, अलीराजपुर, डिंडोरी, झाबुआ, बालाघाट, अनूपपुर, सीहोर, छिंदवाड़ा, बड़वानी और मंडला रहे।01:25 PM, 28-Mar-2025
पांचवीं में शहडोल संभाग तथा डिंडोरी जिला रहे अव्वल
MP Board Result 2025: घोषित परीक्षा परिणामों में कक्षा 5वीं में टॉप 10 संभाग क्रमशः शहडोल, चंबल, नर्मदापुरम, इंदौर, जबलपुर, भोपाल, ग्वालियर, रीवा, उज्जैन और सागर रहे। वहीं कक्षा 5वीं के परिणामों में टॉप 10 जिले क्रमशः डिंडोरी, नरसिंहपुर, बालाघाट, मंडला, अनूपपुर, झाबुआ, सीधी, सीहोर, अलीराजपुर और छिंदवाड़ा रहे।
01:23 PM, 28-Mar-2025
प्रति मिनिट लगभग 70 हजार से अधिक लोगों ने देखा परिणाम
MP Board Class 8th Result 2025: रिजल्ट जारी होते ही इस परीक्षा पोर्टल पर प्रति मिनट लगभग 70 हजार से अधिक लोगों ने अपना परीक्षा परिणाम देखा। रिजल्ट लिंक पर परिणाम देखने में किसी भी विद्यार्थी या अभिभावक को कोई परेशानी न हो इस दृष्टि से राज्य शिक्षा केन्द्र ने इस बार विशेष व्यवस्थाएं की थीं। रिजल्ट लिंक पर अनेक सर्वर एक साथ जोडे़ गए थे, जिसके माध्यम से लाखों लोगों ने बिना किसी परेशानी के एक साथ अपना परीक्षाफल देखा और डाउनलोड किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
01:18 PM, 28-Mar-2025
लड़कियों ने फिर मारी बाजी
MP Board Class 8th Result 2025: कक्षा 5वीं में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 94.12 रहा, जबकि बालकों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 91.38 रहा। वहीं कक्षा 8वीं में बालिकाओं के पास होने का प्रतिशत 91.72 रहा, जबकि बालकों के उत्तीर्ण होने का प्रतिशत 88.41 रहा है।01:15 PM, 28-Mar-2025
राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह ने जारी किया परिणाम
MP Board Class 8th Result 2025: मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं का परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। राज्य शिक्षा केन्द्र संचालक हरजिंदर सिंह ने परीक्षा पोर्टल का रिजल्ट बटन क्लिक कर परिणाम घोषित किया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के समस्त विद्यालयों का कक्षा 5वीं का परीक्षा परिणाम 92.70 प्रतिशत रहा, जो कि, विगत वर्ष के परिणाम प्रतिशत 90.97 से लगभग 2 प्रतिशत अधिक है। वहीं कक्षा 8वीं का परीक्षा परिणाम 90.02 रहा है जो कि पिछले वर्ष के परिणाम प्रतिशत 87.71 से लगभग 3 प्रतिशत अधिक रहा है।01:09 PM, 28-Mar-2025
यहां मिलेगी जानकारी
MP Board Class 8th Result 2025: मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं का परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर जारी कर दिया गया है। विद्यार्थियों को अपना परिणाम जानने के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल www.rskmp.in/result.aspx पर जाना होगा। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर क्लिक करके पोर्टल के होम पेज पर जाएं। इसके बाद 'MP Board 5th 8th Result 2025' लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद विद्यार्थी को अपना लॉगिन विवरण जैसे- रोल नंबर/समग्र आईडी दर्ज करनी है। इसके बाद सबमिट पर क्लिक करें। इसके कुछ सेकंड बाद आपका रिजल्ट आपके सामने होगा।
01:02 PM, 28-Mar-2025
MP Board Class 8th Result 2025: मध्यप्रदेश में 5वीं और 8वीं बोर्ड पैटर्न की परीक्षाओं का परिणाम राज्य शिक्षा केंद्र के आधिकारिक पोर्टल पर कुछ ही देर में जारी होने वाला है। परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 322 केंद्र बनाए गए थे, जहां 1.19 लाख से अधिक मूल्यांकनकर्ताओं ने अंकों की प्रविष्टि की गई। अब कुछ ही देर में विद्यार्थियों की मेहनत का नतीजा सामने आएगा।
