फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahul Gandhi in Balaghat: बैगा बच्चों के परिजनों से बात कर रहे राहुल गांधी; बोले- लोकसभा में उठेगा मुद्दा

Thu, 01 Oct 2026 04:29 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बालाघाट Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 01 Oct 2026 04:29 PM IST
खास बातें

Rahul Gandhi in Balaghat Live: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज बालाघाट में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पहुंच गए हैं। इससे संबंधित हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें।

विज्ञापन
ahul Gandhi Balaghat Visit Live Updates: Jagla Village Adivasi Children Death Politics MP News in Hindi
बालाघाट में मीडिया से बात करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

04:28 PM, 01-Oct-2026

हमारी सरकार आएगी तो हम इनकी मदद करेंगे

विपक्ष की तरफ से, कांग्रेस पार्टी की ओर से कहना चाहता हूं कि आप अपना काम कीजिए। शिक्षा दीजिए, अस्पताल दीजिए, इनका जो हक वो दीजिए। हमने तो उनसे कहा है कि जैसे ही हमारे सरकार आएगी, हम इनकी मदद करेंगे। हम बिल लाएंगे। हम इनकी शिक्षा में विश्वास करते हैं। हम इन्हें वनवासी नहीं कहते हैं। हम इन्हें आदिवासी कहते हैं। शिक्षा मिलना चाहिए, स्वास्थ्य सेवा मिलना चाहिए, इन्हें इनका हक मिलना चाहिए। लोकसभा में मामला उठाऊंगा। सिर्फ इनका नहीं, पूरे देश के आदिवासियों का मुद्दा उठाऊंगा। 
04:13 PM, 01-Oct-2026

बालाघाट मामले में सरकार फेल

बालाघाट में आदिवासी परिवारों से बात करते राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
राहुल गांधी ने सरकार को घेरते हुए कहा कि बीमारी और कुपोषण के कारण मौतें हुई हैं। इसका समय पर इलाज न मिलना सरकार का फेलियर है। सरकार ने कोई सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि आधे से ज्यादा लोगों को मुआवजा तक नहीं दिया गया। राहुल ने कहा कि मैंने देखा कि गांव में स्कूल-अस्पताल और सुविधाएं नहीं हैं। आदिवासी परिवारों की जमीन का मुद्दा है, लेकिन उन्हें मुआवजा तक नहीं मिला। उन्होंने सरकार से अपनी जिम्मेदारी पूरी करने और कम से कम परिवारों को जमीन का पट्टा देने की मांग की। 

राहुल गांधी बोले- आदिवासी इलाकों में अस्पताल और स्कूल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रहीं। बच्चों की मौत के बाद भी कई आदिवासी परिवारों को मुआवजा नहीं मिला। राहुल ने महिलाओं से बात करते हुए कहा कि एक योजना का पैसा मिलने पर लाड़ली बहना योजना की राशि काटना गलत, पात्र होने पर दोनों योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए। 
विज्ञापन
03:55 PM, 01-Oct-2026

मुद्दे को लोकसभा में उठाएंगे

मृतक बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर रहे राहुल गांधी ने इसके लिए सरकार को दोषी ठहराया। उन्होंने कहा कि बीमारी के मामले में सरकार फेल हुई है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे को लोकसभा में उठाया जाएगा। राहुल ने आदिवासी महिला को लाड़ली बहना योजना का लाभ नहीं मिलने पर भी सवाल खड़े किए।
03:27 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी परिजनों से मुलाकात कर रहे हैं

राहुल गांधी गुरुवार को बालाघाट के बिरसा ब्लॉक के जगला गांव पहुंचे हैं। वे उन बैगा आदिवासी बच्चों के परिवारों के बीच बैठकर बात कर रहे हैं, जिनकी बीमारी के चलते मौत हुई है। कार्यक्रम स्थल पर करीब डेढ़ हजार लोग मौजूद हैं
03:06 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी की सुरक्षा में लापरवाही पर उठे सवाल

02:55 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी के इंतजार में ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
02:53 PM, 01-Oct-2026

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रेस कांफ्रेंस

02:48 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी बालाघाट पहुंचे

राहुल गांधी ने गुरुवार को बालाघाट के बिरसा ब्लॉक में माटे प्राथमिक शासकीय स्कूल में बच्चों से 15 मिनट मुलाकात की। उनसे मिड डे मील के बारे में जाना। इसके बाद वे जगला गांव के लिए रवाना हो गए।

02:37 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी का मिनट-टू-मिनट बालाघाट दौरा कार्यक्रम

  • सुबह 10 बजे: दिल्ली एयरपोर्ट से महाराष्ट्र के गोंदिया के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी।
  • सुबह 11:45 बजे: गोंदिया एयरपोर्ट पहुंचेंगे राहुल गांधी।
  • दोपहर 12 बजे: गोंदिया से सड़क मार्ग से बालाघाट के जगला गांव के लिए रवाना होंगे।
  • दोपहर 2:15 बजे: जगला गांव पहुंचेंगे राहुल गांधी।
  • दोपहर 2:15 बजे से: कुपोषण और मलेरिया के कारण जान गंवाने वाले बच्चों के परिजनों से मुलाकात करेंगे।
  • दोपहर 3 बजे: मीडिया को संबोधित करेंगे राहुल गांधी।
  • दोपहर 3:10 बजे: जगला गांव से गोंदिया एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे।
  • शाम 5:44 बजे: गोंदिया एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे राहुल गांधी।
  • जगला गांव में करीब 45 मिनट रुकेंगे राहुल गांधी।
02:30 PM, 01-Oct-2026

राहुल गांधी ने बालाघाट आने से पहले एक्स पर लिखा

मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और BJP सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं - मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवज़ा - मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा। इंदौर में ‘छात्रों की गूँज’ के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया - स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नर्क जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है। मध्यप्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें BJP-RSS की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती। आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करता हूं कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं - आपकी आवाज़ बुलंद करना मेरी ज़िम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed