फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

UP Police Result Live: यूपी पुलिस का रिजल्ट हुआ घोषित; तुरंत इस लिंक से करें चेक, 60244 पदों पर होगा चयन

Thu, 21 Nov 2024 01:40 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Thu, 21 Nov 2024 01:40 PM IST
खास बातें

UP Police Constable Result 2024 Out: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड  ने पुलिस कांस्टेबल परिणाम 2024 घोषित कर दिया है। जो उम्मीदवार यूपी पुलिस कांस्टेबल 2024 परीक्षा में उपस्थित हुए थे, वे अब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने नतीजे चेक कर सकते हैं।

यूपी पुलिस कांस्टेबल की अंतिम उत्तर कुंजी 30 अक्तूबर को जारी की गई थी और 9 नवंबर तक डाउनलोड के लिए उपलब्ध थी। यूपीपीआरपीबी ने पाया कि अभ्यर्थियों द्वारा उठाई गई 70 आपत्तियां सही थीं और तदनुसार अंतिम उत्तर कुंजी को संशोधित किया गया। कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं।

विज्ञापन
UP Police Result 2024 Declared at uppbpb.gov.in Check Direct link Cutoff and Scorecard
UP Police Constable Result 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

लाइव अपडेट

01:36 PM, 21-Nov-2024

UP Police Constable Cut Off: महिला वर्ग की इतनी गई कटऑफ

 
श्रेणी कटऑफ स्कोर
अनारक्षित (UR) 203.90879
ईडब्ल्यूएस (EWS) 180.23366
ओबीसी (OBC) 189.39256
एससी (SC) 169.13167
एसटी (ST) 136.02707
01:32 PM, 21-Nov-2024

UP Police Constable Cut Off List: देखें कट ऑफ सूची

 

वर्ग कटऑफ स्कोर
अनारक्षित (UR) 214.04644
ईडब्ल्यूएस (EWS) 187.31758
ओबीसी (OBC) 198.99599
एससी (SC) 178.04955
एसटी (ST) 146.73835




विज्ञापन
12:53 PM, 21-Nov-2024

UP Police Pass Candidate 2024: करीब 174316 उम्मीदवार हुए पास

यूपी सिपाही भर्ती परीक्षा का कटऑफ जारी हो चुका है। कटऑफ सूची आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। इस भर्ती परीक्षा में करीब 174316 उम्मीदवार पास हुए हैं।
12:45 PM, 21-Nov-2024

UP Police Document Verification: जनवरी में होगा दस्तावेजों का परीक्षण 

दस्तावेजों का परीक्षण के लिए उम्मीदवारों को जनवरी माह के तीसरे सप्ताह में शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। बोर्ड द्वारा जल्द ही इससे संबंधित सूचनाएं जारी की जाएंगी। 
12:37 PM, 21-Nov-2024

UP Police Physical Test: इस दिन होगी शारीरिक मानक परीक्षा

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति कट ऑफ लिस्ट में वरिष्ठता के आधार पर ढाई गुना अभ्यर्थियों (1,74,316) को चयनित करके दिसंबर के तीसरे सप्ताह में दस्तावेजों का परीक्षण और शारीरिक मानक परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा।
12:23 PM, 21-Nov-2024

UP Police Result 2024: रिजल्ट ऐसे करें चेक

सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। अब होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। इसके बाद आपका 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:31 PM, 20-Nov-2024

UP Police Constable Result: क्या है मेडिकल परीक्षण के बाद का प्रोसस

मेडिकल परीक्षण पास करने के बाद उम्मीदवारों को अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। इन दस्तावेजों में आपका शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र आदि शामिल हो सकते हैं। अंतिम चयन के बाद आपको पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में प्रशिक्षण के लिए भेजा जाएगा।
02:01 PM, 19-Nov-2024

UPPRPB: रिजल्ट ऐसे कर सकेंगे चेक

 
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर, 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' (परिणाम घोषित होने के बाद उपलब्ध) नामक लिंक ढूंढें। 
  • और उस पर क्लिक करें। एक नया पेज खुलेगा। 
  • आवश्यक लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट करें। 
  • इसके बाद आपका 'यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024' स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा। 
  • परिणाम डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसका एक प्रिंट आउट ले लें।
12:10 PM, 19-Nov-2024

UP Police Constable Exam: इतने केंद्रों पर आयोजित हुई परीक्षा

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 23, 24, 25, 30 और 31 अगस्त, 2024 को 67 जिलों के 1,174 केंद्रों पर आयोजित की गई थी। इससे पहले, यह परीक्षा 17 और 18 फरवरी को आयोजित की गई थी, लेकिन पेपर लीक होने के कारण इसे रद्द कर दिया गया था।
11:27 AM, 19-Nov-2024

UP Police Result 2024: बोर्ड ने क्या कहा?

बोर्ड और उसके अध्यक्ष ने पहले बताया था कि परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक आने की उम्मीद है। 

यूपीपीआरपीबी के अध्यक्ष राजीव कृष्ण ने पहले कहा था, "हम पहले से ही ओएमआर शीट के मूल्यांकन की प्रक्रिया में हैं, इसलिए भर्ती प्रक्रिया के दूसरे दौर के लिए लिखित परीक्षा परिणाम नवंबर के तीसरे सप्ताह तक जारी किया जा सकता है, जिसका विवरण बोर्ड की वेबसाइट पर साझा किया जाएगा।"

Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed