फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result 2021 Live: इस सूबे में मिल रहा जज बनने का मौका, जानिए पात्रता और आवेदन की शर्तें

Mon, 20 Dec 2021 11:13 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 20 Dec 2021 11:13 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Result 2021 (सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट) Live: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसे में तैयारी कर रहे युवाओं को इंतजार होता है तो सिर्फ आवेदन निकलने का। इसे देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकली भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Naukri-Result 2021 Live Latest Govt Jobs Teacher Bank Jobs Sena Bharti Railway Admit Card Answer Key Notifications 20 Dec Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2021 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:11 PM, 20-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: एसबीआई सीबीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
2. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 12 जनवरी 2022
4. परीक्षा की तारीख- अब तक तय नहीं

अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें। 
10:25 PM, 20-Dec-2021

Govt Jobs: चयन प्रक्रिया

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल तीन राउंड में होगा। पहला राउंड ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दूसरा राउंड स्क्रीनिंग और तीसरा राउंड साक्षात्कार का होगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को परीक्षा में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग राउंड में सफल होना होगा। 
विज्ञापन
08:50 PM, 20-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: भर्ती का विवरण

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती में कुल पदों की संख्या 1226 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें। 
07:34 PM, 20-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने हजार से अधिक पदों पर निकाली हैं भर्तियां

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह  भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 
06:28 PM, 20-Dec-2021

सरकारी नौकरी: चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 100 अंकों के दो अनुभाग होंगे। अनुभाग- 1 (80 मार्क्स) में प्रोफेशनल नॉलेज के सवाल होंगे और अनुभाग- 2 (20 मार्क्स) में जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज के सवाल होंगे। उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
05:40 PM, 20-Dec-2021

Govt Jobs: कब तक करें आवेदन?

इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 18 दिसंबर, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को पास 7 जनवरी, 2022 तक सुबह 11 बजे इन पदों पर पंजीकरण करने का अवसर है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
04:47 PM, 20-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021: एनएचएम यूपी में निकलीं 2,900 पदों पर भर्तियां

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश (एनएचएम यूपी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एनएचएम यूपी द्वारा 2,900 लैब तकनीशियन, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक(एसटीएस), वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (एसटीएलएस) और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
04:05 PM, 20-Dec-2021

Sarkari Naukri 2021: एचपीपीएससी एआरओ भर्ती के लिए यहां करें आवेदन

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2021 है। कृषि विकास अधिकारी यानी एआरओ के पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर आवेदन कर  सकते हैं।
03:34 PM, 20-Dec-2021

सरकारी नौकरी 2021 : एचपीपीएससी की एआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी यानी एआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वहीं, पात्रता में उम्मीदवार ने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कृषि से बीएससी चार वर्षीय प्रोग्राम के तहत या एमएससी पास की हो। 
02:53 PM, 20-Dec-2021

Sarkari Naukri: एचपीपीएससी ने शुरू की एआरओ भर्ती

हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से एआरओ यानी कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यहां विभाग में रिक्त पदों की संख्या 52 हैं यानी इतने ही पदों पर भर्ती होनी हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed