11:11 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: एसबीआई सीबीओ भर्ती की महत्वपूर्ण तारीखें
1. आवेदन की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
2. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख- 29 दिसंबर 2021
3. प्रवेश पत्र जारी होने की तारीख- 12 जनवरी 2022
4. परीक्षा की तारीख- अब तक तय नहीं
अधिक जानकारी के लिए
यहां क्लिक करें।
10:25 PM, 20-Dec-2021
Govt Jobs: चयन प्रक्रिया
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कुल तीन राउंड में होगा। पहला राउंड ऑनलाइन लिखित परीक्षा, दूसरा राउंड स्क्रीनिंग और तीसरा राउंड साक्षात्कार का होगा। प्रत्येक राउंड में उम्मीदवारों को परीक्षा में मेरिट के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा। अंतिम चयन के लिए उम्मीदवारों को ऑनलाइन लिखित परीक्षा और स्क्रीनिंग राउंड में सफल होना होगा।
08:50 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: भर्ती का विवरण
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) भर्ती में कुल पदों की संख्या 1226 है। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आवेदन की आखिरी तारीख 29 दिसंबर 2021 तक है। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है। इसलिए सभी जल्द से जल्द अपना आवेदन कर लें।
07:34 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: भारतीय स्टेट बैंक ने हजार से अधिक पदों पर निकाली हैं भर्तियां
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने सर्किल बेस्ड ऑफिसर (सीबीओ) के पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एसबीआई सीबीओ भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह भारतीय स्टेट बैंक की आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।
06:28 PM, 20-Dec-2021
सरकारी नौकरी: चयन प्रक्रिया
उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षण और दस्तावेज सत्यापन के तहत उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जाएगा। कंप्यूटर आधारित परीक्षा 2 घंटे की अवधि के लिए आयोजित की जाएगी। जिसमें कुल 100 अंकों के दो अनुभाग होंगे। अनुभाग- 1 (80 मार्क्स) में प्रोफेशनल नॉलेज के सवाल होंगे और अनुभाग- 2 (20 मार्क्स) में जनरल एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस और बेसिक कंप्यूटर नॉलेज के सवाल होंगे। उम्मीदवारों से कुल 100 बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और गलत उत्तरों के लिए कोई नकारात्मक अंकन नहीं होगा।
05:40 PM, 20-Dec-2021
Govt Jobs: कब तक करें आवेदन?
इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती अभियान के लिए आधिकारिक वेबसाइट upnrhm.gov.in में जाकर आवेदन कर सकते हैं। 18 दिसंबर, 2021 से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। उम्मीदवारों को पास 7 जनवरी, 2022 तक सुबह 11 बजे इन पदों पर पंजीकरण करने का अवसर है।
04:47 PM, 20-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021: एनएचएम यूपी में निकलीं 2,900 पदों पर भर्तियां
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उत्तर प्रदेश (एनएचएम यूपी) ने विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। एनएचएम यूपी द्वारा 2,900 लैब तकनीशियन, वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक(एसटीएस), वरिष्ठ क्षय रोग प्रयोगशाला पर्यवेक्षक (एसटीएलएस) और अन्य पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
04:05 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri 2021: एचपीपीएससी एआरओ भर्ती के लिए यहां करें आवेदन
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 21 दिसंबर, 2021 है। कृषि विकास अधिकारी यानी एआरओ के पदों पर सरकारी नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in/hppsc पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
03:34 PM, 20-Dec-2021
सरकारी नौकरी 2021 : एचपीपीएससी की एआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से की जा रही कृषि विकास अधिकारी यानी एआरओ भर्ती के लिए आवेदन शुल्क विभिन्न श्रेणियों के लिए अलग-अलग निर्धारित किया गया है। वहीं, पात्रता में उम्मीदवार ने केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी विश्वविद्यालय से कृषि से बीएससी चार वर्षीय प्रोग्राम के तहत या एमएससी पास की हो।
02:53 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri: एचपीपीएससी ने शुरू की एआरओ भर्ती
हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एचपीपीएससी) की ओर से एआरओ यानी कृषि विकास अधिकारी के पदों पर भर्ती शुरू हुई है। यहां विभाग में रिक्त पदों की संख्या 52 हैं यानी इतने ही पदों पर भर्ती होनी हैं। आवेदन के लिए उम्मीदवारों की आयु सीमा 18 से 45 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को उम्र में छूट सरकारी नियमानुसार दी जाएगी।
02:30 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Result : हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा अंतरिम उत्तर कुंजी जारी
बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (BSEH), हरियाणा ने हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, एचटेट 2021 लेवल-1 (PRT), लेवल-2 (TGT) और लेवल-3 (PGT) के सभी विषयों की आंसर की अपनी वेबसाइट पर जारी कर दी है। परीक्षा का आयोजन 18 और 19 दिसंबर, 2021 को किया गया था।
01:32 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri : KPSC Plus New Schedule
केरल लोक सेवा आयोग (KPSC) ने अपने आगामी परीक्षा कार्यक्रमों में बड़ा बदलाव किया है। केपीएससी ने कर्मचारी चयन आयोग की ओर से वर्ष 2022 के लिए जारी आधिकारिक परीक्षा कैलेंडर के कारण केपीएससी प्लस टू लेवल के परीक्षा कार्यक्रम में बदलाव किया है। केपीएससी ने दो बड़ी परीक्षाएं टालीं हैं और दो भर्ती परीक्षाओं को री-शेड्यूल कर दिया है।
12:56 PM, 20-Dec-2021
Sarkari Results: HTET Answer Key 2021 Released
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा, एचटेट 2021 की उत्तर कुंजी जारी हो गई है। जो उम्मीदवार एचटेट 2021 के लिए उपस्थित हुए हैं, वे अंतरिम उत्तर कुंजी bseh.org.in या haryanatet.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं।
11:42 AM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri-Result: ओपीएससी सिविल जज भर्ती 2021 रिक्तियों का विवरण
श्रेणी |
कुल रिक्तियां |
महिलाओं के लिए रिक्ति |
अनारक्षित |
22 |
7 |
एससी |
12 |
4 |
एसटी |
9 |
3 |
एसईबीसी |
6 |
2 |
पीडब्ल्यूडी |
4 |
1 |
कुल |
53 |
17 |
10:51 AM, 20-Dec-2021
Sarkari Naukri LIVE: ओपीएससी न्यायिक सेवा भर्ती अधिसूचना जारी
ओपीएससी भर्ती 2021 में 53 सिविल जज पदों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट opsc.gov.in से ओपीएससी न्यायिक सेवा भर्ती विस्तृत अधिसूचना पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।