11:53 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri Live: Indian Army TES Recruitment
भारतीय सेना ने अविवाहित पुरुष उम्मीदवारों से टेक्नीकल एंट्री स्कीम (Indian Army TES) के तहत 10+2 पास कर चुके उम्मीदवारों से 48वें बैच के लिए निर्धारित सीटों पर ऑनलाइन भर्ती आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्रवेश योजना के लिए बारे में विस्तृत जानकारी पा सकते हैं।
11:03 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Result Live Govt Jobs: BSF Head Constable Recruitment 2022
सीमा सुरक्षा बल (BSF) हेड कॉन्स्टेबल पदों के लिए उम्मीदवारों की भर्ती कर रहा है। वे उम्मीदवार जो उपरोक्त पद के लिए आवेदन के इच्छुक और पात्र हैं, वे बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in से पात्रता और वेतन के बारे में विवरण देख सकते हैं। यह अभियान 1,312 रिक्त पदों पर भर्ती करेगा।
10:22 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Result Naukri Live: SSC Stenographer Recruitment
कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड सी (ग्रुप बी- नॉन-राजपत्रित) और स्टेनोग्राफर ग्रेड डी (ग्रुप सी- नॉन-राजपत्रित) के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार एसएससी स्टेनोग्राफर पदों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
09:31 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Result Sarkari Naukri : UPSC Recruitment (UPSC) की नौकरियां
संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने साइंटिफिक ऑफिसर, डिप्टी डायरेक्टर और अन्य पदों पर भर्ती करने के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in और upsc.gov.in पर जाकर उपरोक्त पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2022 है। इस सरकारी भर्ती के बारे में अधिक जानकारी के लिए संघ लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर विजिट करें।
08:15 PM, 29-Aug-2022
Jobs & Results 2022: RSMSSB PTI Bharti
जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान के माध्यम से राजस्थान सरकार के शिक्षा विभाग में कुल 5,546 पद भरे जाएंगे।
07:19 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Result Jobs : RSMSSB PTI Recruitment
राज्य भर्ती बोर्ड द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, शारीरिक प्रशिक्षण प्रशिक्षक यानी पीटीआई परीक्षा 25 सितंबर, 2022 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने रिक्तियों के लिए आवेदन किया है, वे RSMSSB की आधिकारिक वेबसाइट rsmssb.rajasthan.gov.in पर जाकर आधिकारिक अधिसूचना देख एवं डाउनलोड कर सकते हैं।
06:05 PM, 29-Aug-2022
Govt Jobs Result: RSMSSB PTI Recruitment 2022
राजस्थान अधीनस्थ और मंत्रालयिक सेवा चयन बोर्ड (RSMSSB) पूर्ववर्ती राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से PTI भर्ती परीक्षा 2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
05:19 PM, 29-Aug-2022
Result Sarkari Naukri : उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका
उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का एक और सुनहरा मौका आया है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (ट्रेनी) सिविल और फार्मासिस्ट के पदों पर भर्ती निकाली है
03:34 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Naukri: शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक या इसके समकक्ष की कोई डिग्री होनी चाहिए। वहीं, उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2022 तक न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट दी जाएगी।
02:19 PM, 29-Aug-2022
Sarkari Naukri: इस तारीख तक होंगे आवेदन
कर्मचारी चयन आयोग/SSC की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 30 अगस्त, 2022 को समाप्त हो जाएगी। सभी इच्छुक उम्मीदवार जल्द से जल्द अपना आवेदन पूरा कर लें। भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 4300 है।