फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Result Naukri Live: विभिन्न राज्यों और विभागों में हजारों पदों पर निकलीं भर्तियां, जानें आवेदन की प्रक्रिया

Mon, 25 Apr 2022 11:17 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 25 Apr 2022 11:17 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022: देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा अवसर है। 
इन सभी भर्तियों की विस्तृत जानकारी और आवेदन प्रक्रिया यहां बताई गई है। आइए अगली स्लाइड में इन नौकरियों के बारे में जानते हैं... जिनमें चयन होने वाले अभ्यर्थियों को वेतन मिलेगा आकर्षक वेतन, भत्ते और सुविधाएं। 
सरकारी नौकरियों के बारे में  नियमित लाइव अपडेट पढ़ने के लिए क्लिक करें। amarujala.com/jobs

विज्ञापन
Sarkari Result Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 25th April Jobs Bank Railway Bharti Result Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

11:16 PM, 25-Apr-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे चेक करें उत्तर कुंजी

जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वह उत्तर कुंजी को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको उत्तर कुंजी को चेक और डाउनलोड करने का तरीका बताएंगे। 
09:11 PM, 25-Apr-2022

Sarkari Result: यूपीपीएसएसी ने जारी की असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के लिए आयोजित की गई भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी कर दी गई है। उत्तर कुंजी ऑनलाइन रूप में उपलब्ध है।
विज्ञापन
07:41 PM, 25-Apr-2022

Sarkari Result 2022: इन तारीख को होगी परीक्षाएं

हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी किए गए आधिकारिक शेड्यूल के मुताबिक हरियाणा सिविल सेवा न्यायिक ब्रांच में भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का आयोजन 6 मई, 2022 से लेकर 8 मई, 2022 तक किया जाएगा।
06:56 PM, 25-Apr-2022

Sarkari Naukri: हरियाणा न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र कल जारी होंगे

हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की ओर से न्यायिक सेवा मुख्य परीक्षा-2022 के प्रवेश पत्र कल जारी करेगा। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया जाएगा। उम्मीदवार अपना प्रवेश पत्र हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। इसके लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीयन नंबर और जन्मतिथि आदि जानकारी का प्रयोग करना होगा। 
04:31 PM, 25-Apr-2022

सरकारी नौकरी अपडेट: यूपीपीएससी एपीओ भर्ती

यूपीपीएससी एपीओ भर्ती के लिए उम्मीदवारों का जन्म दो जुलाई, 1982 से पहले और एक जुलाई, 2001 के बाद का नहीं होना चाहिए। शारीरिक विकलांग और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयु सीमा 55 वर्ष तक है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के मामले में ऊपरी आयु सीमा में पांच साल की छूट लागू होगी।
03:40 PM, 25-Apr-2022

Latest Govt Jobs Alert : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 21 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवार एक जुलाई, 2022 तक 40 वर्ष की आयु पार नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
02:50 PM, 25-Apr-2022

Jobs Result News : UPPSC APO Recruitment 2022

भर्ती अभियान उत्तर प्रदेश में 44 एपीओ रिक्तियों को भरने के लिए है। आवेदन प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हुई है और यह 21 मई, 2022 को समाप्त होगी। 
02:12 PM, 25-Apr-2022

सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट : UPPSC APO Recruitment 2022

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने सहायक अभियोजन अधिकारी (APO) परीक्षा 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। जो उम्मीदवार परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
01:50 PM, 25-Apr-2022

Sarkari Job : यूपीएससी संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा- 2022

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा- 2022 के लिए अर्हता प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों का पर्सनालिटी टेस्ट होगा। चिकित्सा मानकों के अनुसार उम्मीदवारों को शारीरिक और चिकित्सकीय रूप से फिट होना चाहिए। upsc.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 26 अप्रैल, 2022 तक है। 
12:58 PM, 25-Apr-2022

Govt Jobs and Results : UPSC Medical Service Recruitment 2022

संयुक्त चिकित्सा सेवा परीक्षा में आयोग द्वारा चयन के लिए लिखित परीक्षा (500 अंक) व पर्सनालिटी टेस्ट (100 अंक) को शामिल किया जाएगा। दो पेपरों की लिखित परीक्षा होगी और प्रत्येक पेपर में अधिकतम 250 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1/3 अंक काटे जाएंगे।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed