फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय रेलवे और सीबीआई ने निकालीं बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Sun, 13 Feb 2022 10:36 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 13 Feb 2022 10:36 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Sarkari Result Live 2022 (सरकारी रिजल्ट-सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs Updates Vacancy, Admit Card, Answer Key: सरकारी नौकरी को लेकर युवाओं में रूझान बढ़ता जा रहा है। बहुत से युवा 12वीं परीक्षा पास होने के बाद से ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने लग जाते हैं। ऐसे में amarujala.com आपको प्रतिदिन नई सरकारी नौकरी और उनसे संबंधित सभी जानकारी देंगे। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Results-Sarkari Naukri Live 2022: Latest Govt Jobs Alert Notifications, 13 February Jobs In UP, RRC Vacancy, CBI Recruitment, Railway Bharti News Updates in hindi
सरकारी नौकरी-सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022 - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

10:35 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri live: चार भाग में होगी परीक्षा

एसएससी सीएचएसएल भर्ती परीक्षा में उम्मीदवारों का चयन चार भाग की प्रक्रिया के बाद होगा।  टीयर-1 में उम्मीदवारों से विभिन्न विषयों से बहुवैकल्पिक सवाल पूछे जाएंगे। वहीं, टीयर-2 परीक्षा में उम्मीदवारों से निबंध लेखन की परीक्षा ली जाएगी। टीयर-3 में टाइपिंग और स्किल टेस्ट लिया जाएगा। वहीं, भाग चार में उम्मीदवारों के दस्तावेजों के सत्यापन की प्रक्रिया होगी। 
09:54 PM, 13-Feb-2022

सरकारी नौकरी : मई में होगी परीक्षा

एसएससी की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 का आयोजन मई महीने में किया जाएगा। हालांकि, परिस्थितियों के अनुसार इसमें बदलाव भी किया जा सकता है। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि एसएससी सीएचएसएल देश की कुछ सबसे बड़ी परीक्षाओं में से एक है। इसके लिए लाखों की संख्या उम्मीदवार आवेदन करेंगे।
विज्ञापन
09:00 PM, 13-Feb-2022

Govt Jobs Update: आयु-सीमा और शैक्षणिक योग्यता

कर्मचारी चयन आयोग की ओर से जारी की गई सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास की मार्कशीट होनी चाहिए। आवेदकों की आयु-सीमा न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 27 वर्ष होनी चाहिए।  
08:12 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri: ऐसे करें अपना आवेदन

जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं, वह अपना आवेदन एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर ऑनलाइन माध्यम से कर सकते हैं।
07:09 PM, 13-Feb-2022

सरकारी नौकरी: एसएससी सीएचएसएल भर्ती के लिए आवेदन जारी

कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) की ओर से सीएचएसएल परीक्षा 2021-2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवार 7 मार्च, 2022 तक अपना आवेदन कर सकते हैं। 
06:10 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: NMDC JOT Recruitment पदों का विवरण

कुल पद - 94
  1. जूनियर ऑफिसर (मैकेनिकल) ट्रेनी - 33
  2. जूनियर ऑफिसर (माइनिंग) ट्रेनी - 32
  3. जूनियर ऑफिसर (इलेक्ट्रिकल) ट्रेनी - 14
  4. जूनियर ऑफिसर (सिविल) ट्रेनी - 07
  5. जूनियर ऑफिसर (जी एंड क्यूसी) ट्रेनी - 07
  6. जूनियर ऑफिसर (सर्वेक्षण) ट्रेनी - 01
विज्ञापन
विज्ञापन
05:35 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri 2022: एनएमडीसी भर्ती 2022 के लिए आवेदन कैसे करें?

  • उम्मीदवार सबसे पहले एनएमडीसी की आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर जाएं।
  • अब एनएमडीसी की वेबसाइट पर करियर सेक्शन पर जाएं। 
  • यहां NMDC Junior Officer Trainee (JOT) Recruitment पर क्लिक करें।
  • अप्लाई ऑनलाइन बटन पर क्लिक करें और खुद को रजिस्टर करें। 
05:24 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Results 2022 Latest Govt Jobs: NMDC JOT Recruitment 2022

एनएमडीसी लिमिटेड भर्ती में आवेदकों की उम्र 32 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा और कौशल परीक्षण यानी स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क रुपये 250/- है। जबकि एससी/ एसटी/ पीडब्ल्यूबीडी/ भूतपूर्व सैनिकों के लिए कोई शुल्क नहीं है।
05:02 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri सरकारी रिजल्ट्स: एनएमडीसी भर्ती 2022 आवेदन शुरू

इच्छुक इंजीनियर एनएमडीसी भर्ती के लिए 27 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं। एनएमडीसी भर्ती 2022 के तहत सिविल, मैकेनिकल, माइनिंग, जी एंड क्यूसी और सर्वेक्षण आदि विभागों के लिए कुल 94 रिक्तियां निकाली गई हैं। 
04:01 PM, 13-Feb-2022

Sarkari Naukri-Result Live 2022: एनएमडीसी की सरकारी भर्ती शुरू

एनएमडीसी यानी नेशनल मिनरल डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन की ओर से भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। एनएमडीसी लिमिटेड ने 12 फरवरी से 18 फरवरी, 2022 के रोजगार समाचार पत्र में विज्ञापन जारी कर जेओटी यानी जूनियर ऑफिसर ट्रेनी (JOT) के पद पर भर्ती के लिए और इसकी आधिकारिक वेबसाइट nmdc.co.in पर एक अधिसूचना प्रकाशित की है।
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed