फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri-Result Live 2022: भारतीय सेना और डीडीए में बंपर नौकरियां, जानें पात्रता और आवेदन प्रक्रिया

Wed, 02 Feb 2022 11:37 PM IST
देवेश शर्मा जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 02 Feb 2022 11:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Naukri-Results 2022 Live (सरकारी नौकरी) Latest Govt Jobs (सरकारी रिजल्ट): कभी-कभी उम्मीदवार जिस नौकरी के लिए तैयारी कर रहे होते हैं, उनके आवेदन निकल जाते हैं और उनको यह बाद में पता चल पाता है। ऐसी परेशानी को देखते हुए amarujala.com 10वीं पास से लेकर स्नातक तक के पदों पर निकलीं भर्तियों की जानकारी के लिए ये लाइव अपडेट चला रहा है। जिसमें आपको न सिर्फ नई नौकरी के बारे में पता चलेगा बल्कि जिनकी अंतिम तिथि नजदीक है उनकी भी जानकारी मिलेगी। आगे पढ़ें...

विज्ञापन
Sarkari Result-Sarkari Naukri Live 2022 Latest Govt Jobs Alert Notifications 02 February Jobs In UP Army Recruitment SSC Bharti Result Railway RRB NTPC Hindi News Updates
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

लाइव अपडेट

11:37 PM, 02-Feb-2022

Govt Jobs: साउथ इंडियन बैंक भर्ती परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी

साउथ इंडियन बैंक लिमिटेड (एसआईबी) ने पीओ और क्लर्क भर्ती के लिए परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अपना आवेदन किया था, वह साउथ इंडियन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट southindianbank.com पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
11:11 PM, 02-Feb-2022

सरकारी नौकरी: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
10:10 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Naukri: 13 फरवरी को होगी परीक्षा

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 13 फरवरी को किया जाएगा। परीक्षा राज्यभर में निर्धारित विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। आयोग द्वारा इस भर्ती के माध्यम से विभिन्न विभागों के कुल 171 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएगी। 
08:43 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Naukri: छत्तीसगढ़ पीएससी ने जारी किया राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (सीजीपीएससी) ने राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। यह अब आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह सीजीपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट psc.cg.gov.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें अपनी आईडी और पासवर्ड का प्रयोग करना होगा।
07:53 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Result 2022: मुख्य परीक्षा के लिए 47,900 उम्मीदवार क्वालीफाई

आधिकारिक बयान के अनुसार, बीपीएसएससी पुलिस एसआई, सार्जेंट प्रीलिम्स परीक्षा 2020 के लिए 6,08,736 उम्मीदवार उपस्थित हुए। इनमें से 47,900 उम्मीदवारों ने मुख्य लिखित परीक्षा के लिए सफलतापूर्वक क्वालीफाई किया है। आयोग ने बीपीएसएससी मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए आवश्यक उम्मीदवारों के रोल नंबर वाली मेरिट सूची भी जारी की है। 
06:59 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Result 2022: ऐसे देख सकते हैं अपना परिणाम

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (BPSSC) ने अधिसूचना जारी कर कहा कि वे सभी उम्मीदवार जो 14 अगस्त, 2020 के विज्ञापन संख्या 03/2020 के तहत आयोजित बिहार पुलिस एसआई, सार्जेंट भर्ती लिखित परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, वे बीपीएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट bpssc.bih.nic.in के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:32 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Result: बिहार पुलिस एसआई, सार्जेंट भर्ती 2020 प्रारंभिक परीक्षा परिणाम घोषित

बिहार पुलिस अधीनस्थ सेवा आयोग (बीपीएसएससी) ने बिहार सरकार, गृह विभाग (आरक्षी शाखा) के अंतर्गत पुलिस अवर निरीक्षक (सब इंस्पेक्टर) एवं प्रारक्ष अवर निरीक्षक (परिचारी/सार्जेंट) भर्ती 2020 के रिजल्ट घोषित कर दिए हैं।
06:16 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Naukri: 20 फरवरी को होगी परीक्षा

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा भू-वैज्ञानिक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 20 फरवरी, 2022 को किया जाएगा। यूपीएससी ने आधिकारिक वेबसाइट पर बताया है कि प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने में किसी भी समस्या के आने पर उम्मीदवार skindo-upsc@gov.in पर ईमेल कर सकते हैं। 
05:27 PM, 02-Feb-2022

सरकारी नौकरी: प्रवेश पत्र ऐसे करें डाउनलोड

जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना आवेदन किया था, वह यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर जाकर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
04:31 PM, 02-Feb-2022

Sarkari Naukri: यूपीएससी ने जारी किया भू-वैज्ञानिक भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का प्रवेश पत्र

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने भू-वैज्ञानिक के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। यह आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। 
Load More
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed