Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीएचसी और आरडीसी ने निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी
{"_id":"61d514787fe4f37b72183b53","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-2022-live-bhc-latest-govt-jobs-alert-notifications-january-5-rdc-jobs-in-up-sssc-sarkari-bharti-result-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2022 Live: बीएचसी और आरडीसी ने निकाली बंपर भर्ती, 12वीं पास को भी मिलेगी सरकारी नौकरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 05 Jan 2022 10:44 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 05 Jan 2022 10:44 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri 2022 (सरकारी नौकरी), SSC Bharti, RDC, BHC Latest Govt Jobs, Admit Card Hindi News Updates: इस वक्त कई विभागों में बंपर नौकरियां निकली हैं, जिनके लिए आवेदन जारी है। इनके लिए योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इन भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। देश के सर्वोत्तम संस्थानों में अगर नौकरी करने का मौका मिले तो कौन छोड़ना या चूकना चाहेगा और यदि फिर वह संस्थान भी सरकारी और नौकरी भी सरकारी तो फिर यह तो सोने पे सुहागा है।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी - सरकारी रिजल्ट लाइव अपडेट 2022
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
10:43 PM, 05-Jan-2022
Sarkari Result: पीएसएसएसबी ने क्लर्क भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी की
पंजाब अधिनस्थ सेवा चयन बोर्ड (पीएसएसएसबी) ने क्लर्क, आईटी क्लर्क और अकाउंट क्लर्क के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा के प्रश्न पत्र और उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 और 12 दिसंबर 2021 को राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया था। उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था, वह पीएसएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर उत्तर कुंजी को डाउनलोड कर सकते हैं।09:33 PM, 05-Jan-2022
सरकारी नौकरी : कोरोना के प्रकोप को देखते हुए टाली गई परीक्षा
आधिकारिक नोटिस के अनुसार, सीएसबीसी ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की शारीरिक दक्षता परीक्षण 10 जनवरी 2022 से लेकर 12 जनवरी 2022 तक आयोजित की जानी थी। हालांकि, कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए इस परीक्षा को टाल दिया गया है। नई तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवार इस पर नजर बना कर रखें।
विज्ञापन
08:38 PM, 05-Jan-2022
Sarkari Naukri Live: सीएसबीसी फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर भर्ती की पीईटी रद्द
केंद्रीय कांस्टेबल चयन बोर्ड (सीएसबीसी) ने फॉरेस्ट गार्ड और फॉरेस्टर की भर्ती (विज्ञापन संख्या 03/2020, 04/2020) के तहत होने वाली शारीरिक दक्षता परीक्षा को टाल दिया है। इसके लिए एक अधिसूचना भी जारी की गई है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल होने वाले थे, वह सीएसबीसी की आधिकारिक वेबसाइट csbc.bih.nic.in पर जाकर इसे देख सकते हैं।
07:25 PM, 05-Jan-2022
Sarkari Naukri: 7 जनवरी तक करें आवेदन
आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल सोसाइटी में शिक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है। उम्मीदवार इस तारीख या इससे पहले तक अपना आवेदन कर लें। आखिरी समय में आधिकारिक वेबसाइट पर अधिक लोड होने के कारण उम्मीदवारों को आवेदन करने में समस्या भी आ सकती है।06:18 PM, 05-Jan-2022
Govt Jobs: शिक्षक के 200 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
आंध्र प्रदेश मॉडल स्कूल सोसाइटी ने शिक्षक के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जानी है। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट nadunedu.se.ap.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।05:32 PM, 05-Jan-2022
सरकारी नौकरी 2022: भर्ती का विवरण
कुल पदों की संख्या- 80851. सामान्य वर्ग के लिए- 3271 पद
2. ओबीसी के लिए- 2174 पद
3. ईडब्ल्यूएस के लिए- 798 पद
4. एससी वर्ग के लिए- 1690 पद
5. एसटी वर्ग के लिए- 152 पद
विज्ञापन
विज्ञापन
04:28 PM, 05-Jan-2022
सरकारी नौकरी: 8085 पदों पर होगी भर्तियां
उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के द्वारा लेखपाल भर्ती के माध्यम से कुल 8085 रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी। आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 7 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। वहीं, आवेदन की आखिरी तारीख 28 जनवरी 2022 तक रखी गई है। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस तारीख या इससे पहले तक अपना आवेदन कर लें।
03:56 PM, 05-Jan-2022
Sarkari Naukri: उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन जारी
उत्तर प्रदेश अधिनस्थ सेवा चयन आयोग ने लेखपाल भर्ती परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन को जारी कर दिया है। इस नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में इच्छुक हैं, वह यूपीएसएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर नोटिफिकेशन को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।02:15 PM, 05-Jan-2022
Govt Jobs: बॉम्बे हाइकोर्ट में आवेदन की आखिरी तारीख नजदीक
बॉम्बे हाइकोर्ट में भर्ती के माध्यम से क्लर्क के कुल 247 रिक्त पदों पर भर्तियां की जाएंगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 जनवरी, 2022 को है।
01:40 PM, 05-Jan-2022
Sarkari Naukri 2022: बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क भर्ती
बॉम्बे हाइकोर्ट में क्लर्क के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जाएगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह बॉम्बे हाइकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट bombayhighcourt.nic.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।