Sarkari Naukri-Result 2021 Live: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं भर्तियां, अधिकारी बनने के लिए यहां करना होगा आवेदन
{"_id":"61cbd4d85f4cf85a6f774f16","slug":"sarkari-result-sarkari-naukri-2021-live-latest-govt-jobs-alert-notifications-28-december-railway-police-bank-upsc-bharti-answer-key-hindi-news-updates","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri-Result 2021 Live: संघ लोक सेवा आयोग ने निकालीं भर्तियां, अधिकारी बनने के लिए यहां करना होगा आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Wed, 29 Dec 2021 11:46 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Wed, 29 Dec 2021 11:46 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Result (सरकारी रिजल्ट), Sarkari Naukri (सरकारी नौकरी) 2021, Latest Government Jobs, Railway Bharti, UPSC Admit Card Hindi News Updates: सरकारी क्षेत्र में नौकरी की तलाश रहे हैं, तो यहां कई छोटी से लेकर बड़ी भर्तियों की जानकारी दी गई है, जिनके लिए आप आने वाले दिनों में आवेदन कर सकते हैं। कुछ विभागों और कंपनियों इस सप्ताह तक आवेदन प्रक्रिया को बंद कर देंगे, तो वहीं, सरकारी क्षेत्र की दिग्गज कंपनियां भी हजारों नौकरियों की पेशकश कर रही है। यहां इस खबर में सभी नौकरियां और भर्तियां हैं, जहां आप आवेदन कर सकते हैं :-
विज्ञापन
सरकारी नौकरी-रिजल्ट लाइव अपडेट 2021
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
लाइव अपडेट
11:45 PM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: भर्ती का विवरण
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर भर्ती के माध्यम से कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 7 जनवरी 2022 तक है।10:50 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्तियां
एनटीपीसी ने असिस्टेंट लॉ ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए किया है। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। जो भी योग्य और इच्छुक उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह एनटीपीसी की आधिकारिक वेबसाइट ntpc.co.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
09:52 PM, 29-Dec-2021
Govt Jobs: भर्ती का विवरण
कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर से जारी किए गए नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती के माध्यम से अपर डिविजन क्लर्क (यूडीसी), स्टेनोग्राफर और मल्टी टास्किंग स्टाफ (एमटीएस) के विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती में कुल रिक्त पदों की संख्या 3847 हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 से शुरू की जाएगी। आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
09:08 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: ईएसआईसी में 3800 से अधिक पदों पर निकलीं भर्तियां
ESIC Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर सामने आया है। कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) ने हजारों पदों पर भर्तियां निकालीं हैं। इस भर्ती के लिए नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है, जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह ईएसआईसी की आधिकारिक वेबसाइट esic.nic.in पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।07:59 PM, 29-Dec-2021
Govt Jobs: कैलेंडर का विवरण
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड द्वारा जारी किए गए आधिकारिक कैलेंडर 2022 के अनुसार जूनियर इंजीनियर (सिविल), जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल), सहायक इंजीनियर (सिविल), सहायक इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) और कानूनी सहायक के पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया का आयोजन जनवरी 2022 के पहले हफ्ते से शुरू किया जाएगा। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जाएगा।07:09 PM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: कब होनी हैं परीक्षाएं?
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) द्वारा जारी किए गए कैलेंडर के अनुसार इन परीक्षाओं का आयोजन साल 2022 में अलग-अलग तारीखों पर किया जाएगा। इनके लिए भर्ती की प्रक्रिया भी जल्द ही शुरू की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इन परीक्षाओं के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर कैलेंडर को देख सकते हैं और इसे डाउनलोड भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:37 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने जारी किया 2022 की परीक्षाओं का कैलेंडर
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSB) ने बुधवार को आगामी वर्ष 2022 में होने वाली परीक्षाओं के कैलेंडर को जारी कर दिया है। इस कैलेंडर को प्रमुख परीक्षाओं जैसे जूनियर इंजीनियर (जेई), सहायक इंजीनियर (एई), पीजीटी और लेक्चरर, टीजीटी, सहयक शिक्षक, कानूनी सहायक, अनुभाग अधिकारी, लैब तकनीशियन आदि के लिए जारी किया गया है।
04:51 PM, 29-Dec-2021
सरकारी नौकरी: कब हुई थी परीक्षा?
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-1 परीक्षा 2021 का आयोजन 12 अप्रैल 2021 से लेकर 19 अप्रैल 2021 तक किया था। वहीं, बाकी रह गई परीक्षा का आयोजन 4 अगस्त 2021 से लेकर 8 अगस्त 2021 तक किया था।
04:20 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Naukri: कर्मचारी चयन आयोग ने जारी किया सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र
कर्मचारी चयन आयोग (एसएससी) ने सीएचएसएल टियर-2 परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस परीक्षा के लिए अपना पंजीयन कराया था और टियर-1 परीक्षा में सफलता प्राप्त की थी, वह कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जाकर अपने प्रवेश पत्र को डाउनलोड कर सकते हैं।03:15 PM, 29-Dec-2021
Sarkari Result-Sarkari Naukri 2021: बीएसएफ महानिदेशालय ग्रुप- 'सी' कॉम्बैटाइज्ड भर्ती
सीमा सुरक्षा बल, इंजीनियरिंग सेट अप में पदों को भरने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। यदि आप इसके लिए आवेदन करने के इच्छुक और योग्य हैं तो आप बीएसएफ की आधिकारिक वेबसाइट - rectt.bsf.gov.in पर जाकर ऐसा कर सकते हैं। बीएसएफ भर्ती अभियान के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 दिसंबर, 2021 रात 11:59 बजे तक है।