Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, लाखों में मिलेगी सैलरी
{"_id":"628c4b11b5f97e3bb3441c85","slug":"sarkari-result-naukri-live-govt-jobs-in-police-bsf-bro-afcat-bank-vacancy-recruitment-bharti-exam-update-hall-ticket-in-may-2022-check-here","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri Results 2022 LIVE: केंद्र और राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में निकलीं बंपर भर्तियां, लाखों में मिलेगी सैलरी","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Tue, 24 May 2022 09:52 PM IST
सुभाष कुमार
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुभाष कुमार
Updated Tue, 24 May 2022 09:52 PM IST
खास बातें
Result Jobs Live Sarkari Naukri Update 2022: सरकारी नौकरी की चाहत रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबर है। 10वीं, 12वीं पास और ग्रेजुएट युवाओं के लिए देश में हजारों नौकरियां निकली हैं। इन नौकरियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया यहां बताई गई है।
विज्ञापन
Sarkari Naukri Result Jobs Live
- फोटो : Amar Ujala
लाइव अपडेट
09:31 PM, 24-May-2022
सरकारी जॉब : एसबीआई सेवानिवृत्त कर्मचारी भर्ती
एक्सपीरियंस और स्किल्स के तहत उम्मीदवारों को एटीएम संचालन में कार्य अनुभव रखने वाले सेवानिवृत्त कर्मी होने चाहिए और उन्हें वरीयता दी जाएगी। सेवानिवृत्त कर्मचारी के पास स्मार्ट मोबाइल फोन और पीसी/ मोबाइल एप/ लैपटॉप के माध्यम से या आवश्यकता के अनुसार निगरानी के लिए कौशल/ योग्यता और क्षमता होनी चाहिए। आवेदन के लिए उम्मीदवार की आयु सीमा 18 मई, 2022 तक 60 से 63 वर्ष के मध्य होनी चाहिए।
08:35 PM, 24-May-2022
सरकारी नौकरी : SBI भर्ती 2022 रिक्तियों का विवरण
पोस्ट - चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर - एनी टाइम चैनल (CMF-AC)
- रिक्ति की संख्या: 503 पद
- वेतनमान: 36,000/- प्रति माह
पोस्ट - चैनल मैनेजर सुपरवाइजर - एनी टाइम चैनल (CMS-AC)
- रिक्ति की संख्या: 130 पद
- वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
पोस्ट - सपोर्ट ऑफिसर- एनी टाइम चैनल (SO-AC)
- रिक्ति की संख्या: 08 पद
- वेतनमान: 41,000/- रुपये प्रति माह
विज्ञापन
07:44 PM, 24-May-2022
Sarkari Jobs : एसबीआई की भर्ती
एसबीआई का लक्ष्य संगठन में चैनल मैनेजर फैसिलिटेटर, चैनल मैनेजर सुपरवाइजर और सपोर्ट ऑफिसर के 641 पदों को भरना है। आवेदक उम्मीवारों का चयन दस्तावेजों की स्क्रीनिंग और वॉक-इन इंटरव्यू के आधार पर होगा।
06:38 PM, 24-May-2022
Govt Jobs: SBI Job Vacancy 2022
जो उम्मीदवार भारतीय स्टेट बैंक के भर्ती अभियान के तहत नौकरी के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in/web/careers पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं।
06:02 PM, 24-May-2022
सरकारी नौकरी: SBI में रिटायर्ड अफसरों की भर्ती
भारतीय स्टेट बैंक ने एसबीआई से सेवानिवृत्त अधिकारियों, पूर्व एसोसिएट्स (ई-एबीएस) और अन्य पीएसबी कर्मचारियों से अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
05:30 PM, 24-May-2022
Sarkari Job: SBI Jobs 2022
एसबीआई यानी भारतीय स्टेट बैंक की ओर से भर्ती शुरू की गई है। इस भर्ती में रिटायर्ड यानी सेवा निवृत्त अधिकारियों को मौका मिलेगा, साथ ही वेतन भी शानदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
04:23 PM, 24-May-2022
Sarkari Result: आपत्ति दर्ज कराने की मिलेगी सुविधा
पंजाब लोक सेवा आयोग ने इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने की भी सुविधा दी है। जो भी उम्मीदवार ऐसा करना चाहते हैं, वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा 27 मई, 2022 तक मिलेगी।03:29 PM, 24-May-2022
Sarkari Result Live: ऐसे डाउनलोड करें उत्तर कुंजी
इस परीक्षा की उत्तर कुंजी को ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे इस उत्तर कुंजी को पंजाब लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट ppsc.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं।02:58 PM, 24-May-2022
Sarkari Result: पंजाब नायब तहसीलदार भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी
पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) ने नायब तहसीलदार के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की गई लिखित परीक्षा की उत्तर कुंजी को जारी कर दिया है। यह भर्ती राज्य के राजस्व और पुनर्वास विभाग के तहत जारी की गई थी।01:40 PM, 24-May-2022
Sarkari Naukri 2022: IBPS Recruitment 2022 रिक्ति विवरण
रिक्त पद का नाम : रिसर्च एसोसिएट्सपोस्ट एवं पे ग्रेड : ई (E)
मूल वेतन : 44,900/- रुपये प्रति माह
भत्ते एवं लाभ सहित कुल वार्षिक वेतन : लगभग 12 लाख रुपये प्रति वर्ष