फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sarkari Naukri Result 2023 Live: बैंकिंग-शिक्षण सहित कई क्षेत्रों में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें पल-पल की खबर

Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 24 Nov 2023 05:37 PM IST
खास बातें

Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates News in Hindi: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो हम आपको कई क्षेत्रों में चल रहीं भर्तियों के बारे में जानकारी देंगे। अगर आप इच्छुक हैं और योग्यताओं को पूरा करते हैं तो आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन
Sarkari Result Naukri 2023 Live Updates Check Latest Govt Jobs Vacancy Ssc Upsc Police Exam Results in Hindi
सरकारी नौकरी sarkari naukari - फोटो : Amar Ujala Graphics

लाइव अपडेट

05:37 PM, 24-Nov-2023

Indian Navy Recruitment 2023

भारतीय नौसेना ने नौसेना डॉकयार्ड, विशाखापत्तनम में ट्रेड अप्रेंटिस की नियुक्ति के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवारआधिकारिक पोर्टल apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्रेंटिसशिप की इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 
04:04 PM, 24-Nov-2023

SAIL Recruitment 2023

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने ऑपरेटर-सह-तकनीशियन, ऑपरेटर-सह-तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल सुपरवाइजर), और अटेंडेंट-कम-तकनीशियन (ट्रेनी) पदों पर 20 नवंबर से भर्ती चल रही है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sailcareers.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 16 दिसंबर 2023 तक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
03:12 PM, 24-Nov-2023

NLCIL Recruitment 2023

नेवेली लिग्नाइट कॉर्पोरेशन इंडिया लिमिटेड (एनएलसीआईएल) ने विभिन्न इंजीनियरिंग विषयों के लिए 295 ग्रेजुएट एक्जीक्यूटिव ट्रेनी (जीईटी) पदों को पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nlcindia.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

 
01:41 PM, 24-Nov-2023

MAHATRANSCO Vidyut Sahayak Recruitment 2023

महाराष्ट्र राज्य विद्युत ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (MAHATRANSCO) की तरफ से विद्युत सहायक पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण शुरू हो चुका है। इच्छुक उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आधिकारिक वेबसाइट https://www.mahatransco.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 10 दिसंबर 2023 तक है। पढ़ें पूरी खबर
12:59 PM, 24-Nov-2023

OFDCL Recruitment 2023

ओडिशा वन विकास निगम लिमिटेड (ओएफडीसी) की तरफ से लेखा सहायक ग्रेड II, सहायक ग्रेड III, कार्यकारी सहायक, फील्ड सहायक ग्रेड II और फील्ड सहायक ग्रेड III पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया आज यानी 22 नवंबर 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट  www.odishafdc.com पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 दिसंबर 2023 निर्धारित की गई है। यहां पढ़ें पूरी खबर

11:07 AM, 24-Nov-2023

RCF Management Trainees Recruitment 2023

राष्ट्रीय केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (RCFL) ने मैनेजमेंट ट्रेनी पदों पर भर्ती निकाली है। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक मौका है। आवेदन प्रक्रिया चल रही है, इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.rcfltd.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 01 दिसंबर 2023 तक है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन
10:38 AM, 24-Nov-2023

MPHC Recruitment 2023

मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय (एमपीएचसी) ने सिविल जज, जूनियर डिवीजन (प्रवेश स्तर) भर्ती परीक्षा-2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया प्रक्रिया चल रही है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 18 दिसंबर 2023 रात 09 बजे तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट mphc.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। यहां पढ़ें पूरी खबर

 
10:37 AM, 24-Nov-2023

चयन प्रक्रिया और अंतिम तिथि

यह भर्ती अभियान विभाग में कुल 5,280 सर्कल-आधारित अधिकारी रिक्तियों को भरने के लिए चलाया जा रहा है। उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन टेस्ट, स्क्रीनिंग और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। ऑनलाइन परीक्षा जनवरी 2024 में आयोजित की जाएगी। पूरी खबर यहां पढ़ें

10:28 AM, 24-Nov-2023

Sarkari Naukri Result 2023 Live: बैंकिंग-शिक्षण सहित कई क्षेत्रों में निकलीं नौकरियां, यहां पढ़ें पल-पल की अपडेट

SBI CBO Recruitment 2023: भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने आज, 22 नवंबर को सर्कल-बेस अधिकारी (सीबीओ) के 5,280 पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर तक है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट sbi.co.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed